मैन डिश

Butter Naan recipe in Hindi | पंजाबी बटर नान | तवे और तंदूर मे बनाए बटर नान

Butter Naan पूरे भारत में मशहूर भारतीय चपाती है जोकि मैदा से तवे पर बनाई जाती है। Butter Naan मुख्य रूप से लंच या डिनर में पनीर करी या ग्रेवी के साथ परोसी जाती है।

नान भी कई प्रकार की होती हैं जैसे कि, बटर नान, गार्लिक नान, पनीर नान, इत्यादि।

रोजाना के परांठे, चपाती से कुछ अलग यदि Butter Naan खाने में बने हो तो सभी बहुत खुश होगे, तो आइये शाम के खाने मे आज हम स्वादिष्ट जकेदार Butter Naan बनाने का तरीका जानते हैं।

दोस्तों Butter Naan खाना किसे पसंद नहीं आमतौर पर जब भी हम बाहर खाने जाते हैं तो हमारी फरमाइश नान खाने की ही होती है। क्योंकि नान खाने में जो मजा है शायद ही वह किसी अन्य प्रकार की रोटी खाने में आता हो।

अगर Butter Naan में Butter लगा हो तो फिर क्या ही कहना  Butter Naan सबका फेवरेट होता है। Butter Naan खाने के शौक को पूरा करने के लिए अक्सर हम बड़ी-बड़ी होटल्स या रेस्टोरेंट में जाते हैं।

आज के इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसे तरीके बताएंगे जिनकी मदद से आप अपने घर पर ही स्वादिष्ट Butter Naan बना सकते हैं।

दोस्तों आइए जानते हैं इस आर्टिकल में  Butter Naan बनाने की रेसिपी के बारे में। यदि आप अपने घर पर ही Butter Naan बनाना चाहते हैं तो, इसके लिए यह आर्टिकल शुरू से अंत तक पढ़ना होगा।

Butter Naan बनाने के लिए बर्तन

  • बाउल
  • प्लेट
  • कटोरी
  • फ्राइ पैन
  • तवा
  • तंदूर

आवश्यक सामग्री

  • मैदा – 200 ग्राम ( 2 कप ) + 100 ग्राम मैदा परथन के लिये
  • ताजा दही –  (1/2 कप)
  • खाने का सोडा – ½  चम्मच
  • चीनी – आधा छोटी चम्मच
  • नमक – 1/2 ( स्वादानुसार )
  • तेल – 2 टेबिल स्पून
  • बटर या घी

Butter Naan का आटा बनाने का तरीका

Butter Naan बनाने के लिए मैदा को किसी बड़े बर्तन में निकाल लीजिये, बीच से हटाकर थोड़ी जगह बनाइये, दही, चीनी, नमक और बेकिंग सोडा डालिये, सारी चीजों को अच्छे से मिला ले, अब आटे मे हल्का गरम पानी डालते हुये एकदम नरम आटा गूंथ कर तैयार कर लीजिये।

बटर नान का आटा बनाने के लिए सबसे पहले आपको एक कटोरी में मैदा डालना पड़ता है। ध्यान रहे जिस बर्तन में आप मैदा बना रहे हैं, यह थोड़े बड़े आकार का हो। 

बर्तन में आटा डालने के बाद आपको इसमें चीनी, नमक और बेकिंग सोडा अच्छी तरह से मिलना है।

बेकिंग सोडा मिलाने के बाद आपको इसमें दही डालना है। दही का इस्तेमाल इसमें इसलिए किया जाता है ताकि नान नरम बने। आपको सिर्फ एक चम्मच दही का ही इस्तेमाल करना है।

दही मिलाने के बाद आपको इसमें एक चम्मच घी डालना होता है। घी डालने के बाद  गुनगुने पानी की मदद से इसे गूथना है। इसमें ज्यादा पानी ना डालें।

आपको यह आटा तब तक गूंथना है, जब तक यह पूरी तरह से मुलायम ना हो जाए। आटा गूंथने के बाद आपको इसे किसी ढक्कन या कपड़े से अच्छी तरह से ढक दे  इसे आधे घंटे के लिए ढक कर छोड़ दे। ताकि यह अच्छी तरह से फूल जाए।

अब आपको दोबारा से इस आटे को अच्छी तरह से गूंथ लेना  है। आपको इसे छोटे-छोटे गोलों के रूप में बांटना  है। अब इन गोलो का इस्तेमाल आप नान बनाने के लिए कर सकते हैं।

आप स्वादिष्ट व्यंजन बनाना चाहते हैं तो ये पढ़े:
#1. Mix Veg Paratha Recipe in Hindi: मिक्स वेज पराठा बनाने की विधि (हिन्दी में)
#2. Tutti-Frutti Biscuits : घर पर बनाएं बिस्किट बाजार के स्वाद में टूटी-फ्रूटी बिस्किट
#3. खट्टे-मीठे ढोकले हल्का-फुल्का नाश्ता
#4. दही-बडे चटपटे और ज़ायकेदार
#5. समोसे हर उम्र का ज़ायकेदार व्यंजन

तवा पर Butter Naan बनाने की आसान विधि

दोस्तों आमतौर पर Butter Naan को तंदूर पर ही बनाया जाता है। अक्सर हम Butter Naan बाहर होटलों में ही खाते हैं। वहां भी हम तंदूर पर बना ही Butter Naan खाते हैं।

आप भी नान खाने के शौकीन है और आपके घर पर तंदूर नहीं है, तो आपको चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है। क्योंकि हम आपको तवा पर नान बनाने की विधि बताएंगे इस विधि से आप अपने घर के साधारण से तवे पर भी नान बना सकते हैं।

दोस्तों अब बात करते हैं Butter Naan को कैसे बनाया जाता है। जैसा कि आपको पता है Butter Naan  के लिए हमें मैदा का इस्तेमाल करना होता है। सबसे पहले आपको मैदा एक बर्तन में ले कर छान ले।

एक बर्तन में मैदा डालकर इसमें दही, बेकिंग सोडा, नमक, चीनी के साथ-साथ तेल डालकर एक साथ अच्छी तरह से चीजों को मिक्स कर ले।

हाथ पर सूखा आटा लगाकर आटे को पंच कर लीजिये, और 5  लोइयां तोड़ लीजिये, एक एक लोई को गोल करके और सूखे मैदा में हल्का सा लपेट कर रख दीजिये सारी लोइयां इसी प्रकार बनाकर तैयार कर लीजिये।

तवा को गरम करने के लिए रख दीजिये, एक लोई लीजिए  हल्का सा मैदा में लपेटिये और नान बेलिये, नान को हल्का मोटा गोल या  शेप में बेल कर तैयार कर लीजिये, इसके ऊपर थोड़ा पानी डालकर चारों और फैला कर, ऊपर की तरफ से गीला कर दीजिये और गीले सरफेस को तवे की ओर करते हुये नान को तवे पर सिकने के लिये डालिये।

जब  निचली सतह सिक जाए तब  तवे के हैन्डल को पकड़िये, गैस फ्लेम पर तवे को उलटा करते हुये रखिये, और तवे को इधर उधर घुमाते रहे।

चारों और चित्ती आने तक नान को सेकिये, तवे को वापस सीधा करके गैस पर रखिये, और चमच की मदद से नान को तवे से निकाल लीजिये, घी लगाकर प्लेट में रखिये।  

गरमा गरम Butter Naan को किसी भी गाढ़ी ग्रेवी वाली सब्जी, चटनी, अचार और दही के साथ में परोसिये, और खाइये।

तंदूर पर Butter Naan (बटर नान) बनाने की विधि

दोस्तों अब बात करते हैं Butter Naan को कैसे बनाया जाता है। जैसा कि आपको पता है Butter Naan के लिए हमें मैदा का इस्तेमाल करना होता है। सबसे पहले आपको मैदा एक बर्तन में ले कर  छान ले।

एक बर्तन में मैदा डालकर इसमें दही, बेकिंग सोडा, नमक, चीनी के साथ-साथ तेल डालकर एक साथ अच्छी तरह से चीजों को मिक्स कर ले ।

आपको पता ही होगा Butter Naan (बटर नान) तंदूर पर ही बनती है। दूसरे स्टेप में हमे तंदूर को गर्म करना पड़ता है।

दोस्तों सबसे पहले  हमे  मैदा के 6 से 8 गोले बना लेने हैं। अब आपको इनमें से एक आटे का गोला लेकर उस पर परोथन लगाना होता है। और इसको 8 इंच के व्यास में गोल आकृति का रूप देना होता है।

जब यह गोल हो जाए, तो इसके ऊपर बटर या घी को चारों तरफ लगा ले। अब जो आपने नान बनाया है उसको अर्ध गोलाकार आकृति में दोबारा से मोडना होता है। इस मुड़े हुए नान के ऊपर फिर से तेल लगाना पड़ता है।

इसके बाद फिर से इसे दोबारा डबल मोड़ ले। अब आप इसे त्रिभुज का आकार देकर परोथन लगाइए। इसके बाद आपको नान को पराठे का आकार देना होता है, और इसे बेल कर तैयार करना ले।

अब बेले हुए नान को गरम करने के लिए आपको इसे तंदूर पर सेकना होता है। आपको तंदूर में इसे तब तक सेकना होता है, जब तक की इसका रंग हल्का भूरा ना हो जाए। दोनों तरफ से इसे फेर कर भूरे रंग का कर ले। इस तरह आपका Butter Naan (बटर नान) तैयार हो जाता है।

अब आप तंदूर में से Butter Naan को निकालकर घी या बटर लगाएं। घी लगाने के बाद आपको Butter Naan को दो हिस्सों में काट लीजिए है। अब आप इसे खाने के लिए प्लेट में रखकर सर्व कर सकते हैं।

सुझाव

  • तवे पर नान के लिये मैदा या आधा आटा और आधा मैदा भी ले सकते हैं।
  • गेहूं के आटे के नान भी बिलकुल इसी तरह बना सकते हैं, लेकिन उसका स्वाद थोड़ा अलग होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *