नाश्तास्नैक्सस्पेशल

Indori Poha ब्रेकफास्ट मे ट्राइ करे Special Healthy Indori Poha इंदौरी पोहा को हर किसी को पसंद आएगा इसका बेहतरीन स्वाद                                                                                         

Indori Poha को बाजार से खरीदकर खाना जितना आसान है, उतना ही आसान है इसे घर पर बनाना। सुबह हो या शाम दोनों समय आप Indori Poha पोहे का लुत्‍फ उठा सकते हैं।

पूरे देश में Indori Poha  (इंदौरी पोहा) को पसंद किया जाता है। सुबह उठते ही इंदौरियों का मन पोहा-जलेबी खाने के लिए ललचाता रहता है। Indori Poha  पोहा हल्का-फुल्का और मजेदार होने की वजह से लोग इसे नाश्ते में खाना पसंद करते है।

Indori Poha अधिकतर इंदौर, जबलपुर और भोपाल के आस पास के इलाके में बेहद पसंद किया जाने वाला एक  स्ट्रीट फूड है। इसकी यह खूबी है कि बहुत ही कम समय में आसानी से बनाया जा सकता है।  इसे बनाने में तेल की मात्रा कम प्रयोग होती है। यह कम तेल और कम समय में बनने वाला नाश्ता है जो की खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होता है और हैल्दी भी  जब भी कुछ तुरत नाश्ता बनाना हो तो आप Indori Poha बनाईये। Indori Poha को जरूर सभी को पसंद आयेगा।

साउथ इंडिया की सबसे फेमस डिश इडली और उपमा है वैसे ही हमारी पसंदीदा डिश है Indori Poha हम सुबह के नाश्ते में स्पेशल और स्वादिष्ट Indori Poha ही खाना पसंद करते है।  

ऐसे तो Indori Poha सबसे ज्यादा इंदौर यानी कि (heart oh India) में फेमस है, वैसे तो महाराष्ट्र , उड़ीसा, मध्य प्रदेश, तेलंगना, कर्नाटक और गुजरात हर जगह  मे Indori Poha काफी फेमस है। Indori Poha आपको हर जगह मिल जाएगा, चाहे वह शहर हो या गावँ और सारे जगह पर लोग इसे अलग-अलग तरह से खाना पसंद करते हैं|

बहुत सारे लोग Indori Poha को जलेबी के साथ खाना पसंद करते हैं जिसमें से मैं भी एक हूं|त्योहार का दिन हो या फिर कोई भी खास दिन और घर में जब कोई मेहमान हो तब हम हमेशा सोचते हैं कि सुबह का नाश्ता दिन का खाना और रात का डिनर अलग – ही बनाएं| सुबह सबके लिए नाश्ता बनाना सबसे ज्यादा कठिन काम लगता है सबको| Indori Poha तो मेरे फेवरेट ब्रेकफास्ट में से एक है| मुझे सुबह के नाश्ते में तो गरमा  – गर्म Indori Poha ही पसंद है। पोहे को जलेबी और चाय के साथ खाना लोगो को बहुत ही ज्यादा पसंद आता है।  

अगर आपके घर भी बहुत सारे लोग होते हैं तो आप भी सुबह के नाश्ते के लिए बहुत कंफ्यूज होते हैं, तो आप भी Indori Poha को नाश्ते में बना कर के खा और खिला सकते हैं, यह खाने में स्वादिष्ट तो है ही है साथ ही साथ यह  स्वास्थ्य के लिए भी अच्छा है| ठंड के दिन में सुबह-सुबह Indori Poha और एक कप चाय मिल जाए तो बात ही कुछ अलग होती है। दिन की शुरुआत गरमा गर्म चाय और इंदौरी पोहा के साथ ही करना चाहिए।

यह भी देखे :- सर्दियों में शिलाजीत खाने के अविश्वसनीय फायदे जानकर हो जाएंगे आप हैरान

Indori Poha खाने के फायदे

1- Indori Poha का सेवन डायबिटीज (Diabetes) के मरीजों के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। क्योंकि पोहा में फाइबर की अच्छी मात्रा पाई जाती है।

2- पोहा का सेवन वजन (Weight) कम करने के लिए काफी मददगार साबित होता है। क्योंकि पोहा में कैलोरी की मात्रा कम और फाइबर की मात्रा अधिक होती है, इसलिए अगर हम सुबह के नाश्ते में Indori Poha का सेवन करते हैं, तो यह वजन को कंट्रोल करने में मदद करता है। 

3  – शरीर को स्वस्थ रखने के लिए नाश्ता करना जरूरी होता है। इसलिए अगर आप नाश्ते में पोहा का सेवन करते हैं, तो यह काफी अच्छा साबित होगा क्योंकि पोहा में कार्बो हाइड्रेट पाया जाता है, जो  की शरीर में एनर्जी (Energy) लेवल बनाए रखता है।  

4 – इंदौरी पोहा का सेवन पेट के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि इसमें फाइबर मौजूद होता है, इसलिए इसका सेवन करने से पाचन (Digestion) बेहतर रहता है।

6- पोहा का सेवन हड्डियों (Bones) को मजबूत बनाए रखने में काफी मददगार साबित होता है। क्योंकि पोहा में कैल्शियम भी पाया जाता है, और कैल्शियम हड्डियों को मजबूती प्रदान करता है। 

यह भी देखे :- सुबह खाली पेट काली चाय पीने के जबरदस्त फायदे

Indori Poha (इंदौरी पोहा) बनाने के लिए  बर्तन

  • कढ़ाई
  • बाउल
  • करछी
  • प्लेट
  • कटोरिया
प्रेप टाइम    –   10 मिनट  कुकिंग टाइम  –   20 मिनट  सर्विंग    –   3 लोग  

Indori Poha (इंदौरी पोहा) बनाने के लिए आवश्यक सामग्री

पोहा – 3 कप                 Poha –  3  cups
प्याज (कटा हुआ) – 2       Onion (chopped) – 2
मिर्च (कटी हुई) – 4 से 5      Chilli (chopped) – 4 to 5
हल्दी – 1/2 छोटा चम्मच   Turmeric – 1/2 tsp  
हरा धनिया – स्वादानुसार    Green coriander – as per taste
धनिया पत्ती – 1 छोटा चम्मच      Coriander leaves – 1 tsp                                                                          
अनार के दाने – 1/2 कटोरी (आप चाहे तो)   Pomegranate seeds – 1/2 bowl (optional) 
मटर – 1/2 कटोरी              Peas – 1/2 bowl
  तेल – ½  बड़े चम्मच                    Oil – ½ tbsp  
चीनी – 1 चम्मच                     Sugar – 1 tsp 
  सरसों के बीज – 1 छोटा चम्मच         Mustard seeds – 1 tsp
  सौंफ – 1 छोटा चम्मच              Saunf – 1 tsp 
नींबू – 1                                            Lemon – 1
  करी पत्ता – 12-15 पत्ते   Curry leaves – 12-15 leaves     
Indori Poha

Indori Poha (इंदौरी पोहा) बनाने कि विधि (How To Make Indori Poha)

  • सबसे पहले हम एक बर्तन लेंगे और उसमें पोहा डाल देंगे। अब पोहे को हम 3 से 4 बार धोएं ताकि पोहा बिल्कुल अच्छे से साफ हो जाए।
  • पोहा को हमें पानी में भिगो कर नहीं रखना है। जल्दी से पानी से धो लेना है वरना ये आपस मे चिपक कर एक ढेले जैसा बन जाएगा । अब हम एक प्लेट लेंगे और उसमें पोहा को फैलाकर रख देंगे।
  • पोहे को पानी निकालने के लिए उसे निचोड़ना नहीं है। अगर थोड़ा पानी रह जाता है तो उसे छोड़ देना है क्योंकि पोहा पानी सोख लेता है जिसकी वजह से ये अलग-अलग दाने दार रहेगा और खिलने लगेगा ।
  • 4 मिनट में पोहा खिल जाएगा और सारा पानी अपने आप सुख जाएगा।
  • अब हम एक कड़ाही लेंगे और उसमें हल्का सा तेल डाल कर उसे पका लेंगे,तेल पकने के बाद हम उसमे सरसो (राई ) डाल देंगे।
  • जब सरसों चटकने लगेगी तब हम इसमें करी पत्ता, हरी मिर्च और अदरक का पेस्ट भी डाल देंगे और उसे पका लेंगे ।
  • इन सभी चीजों को हम आधी मिनट तक पका लें पकने के बाद फिर इसमें हल्दी पाउडर, लाल मिर्च और धनिया पाउडर डाल देंगे और इन सभी चीजों को अच्छे से मिक्स कर लेगे और थोड़ी देर पका लेंगे ।
  • अब हम इसमें प्याज डाल देंगे। प्याज को जल्दी पकाने के लिए हम इसमें स्वादानुसार नमक डाल देंगे नमक डालने से प्याज जल्दी पक जाता है अब उसके बाद आप प्याज और नमक को आपस मे मसले के साथ मिक्स कर देंगे।
  • नमक डालने के बाद हमें प्याज को 2 से 3 मिनट तक पकाना है, गोल्डेन ब्राउन होने तक।
  • बाद मे हम इसमें पोहे डाल देंगे। पोहे के साथ ही हम इसमें एक चम्मच चीनी, अमचूर पाउडर और हरा धनिया डाल देंगे।
  • इन सभी चीजों को अच्छे से मिक्स कर लें मिक्स करने के बाद हम गैस को बंद कर देंगे। 
  • 2 मिनट बाद हम प्लेट हटा देंगे और हमारे पोहे बनकर तैयार है। आप इसे नींबू, हरा धनिया और भुजिया के साथ भी सर्व कर सकते है।  
Indori Poha
Indori Poha

यह भी पढे – घर पर बनाए Tasty or Healthy सूजी का उपमा

Conclusion   निष्कर्ष

  • Indori Poha (इंदौरी पोहा) बनाने के लिए सबसे पहले कच्चे पोहे ले और उसे 2 से 3 बार अच्छी तरह से धो ले।
  • इसके बाद एक कड़ाही ले और उसमे तेल डालकर अच्छे से गर्म कर ले।
  • इसके बाद इसमे राई, धनिया, कड़ी पत्ता सौफ डालकर तड़का लगा ले।
  • जब राई अच्छे से चटकने लगे तो इसमे हरि मिर्च, प्याज, मटर को डाल दे।
  • प्याज को आपको गोल्डन ब्राउन होने तक अच्छे से फ्राइ कर लेना है।
  • अब आपको पोहे के ऊपर हल्दी पाउडर, नमक, चीनी, डाल दे और अच्छे से मिला ले।
  • इसके बाद इंदौरी पोहे को कढ़ाई मे डाल दे और अच्छे से मिला ले।
  • पोहे को डालने के बाद इसे प्लेट या थाली से 2 से 3 मिनट के लिए ढककर अच्छे से पका ले।
  • अब Indori Poha को नरम करने के लिए पोहे में थोड़ा सा पानी छिड़क दे, इससे पोहा नरम और स्वादिष्ट बन जाएगा।
  • अब गैस को बंद कर दे, और आपका स्वादिष्ट हेल्थी Indori Poha (इंदौरी पोहा) बनकर रेडी है।
  • Indori Poha (इंदौरी पोहा) के ऊपर प्याज, कटा हुआ हरा धनिया, अनार दाने, और नीबू का रस डाल दे।
  • अब आपका Indori Poha सर्व करने के लिए तैयार है, Indori Poha को गर्मा गर्म सर्व कर सकते है।
Indori Poha
Indori Poha

यह भी देखे :- ठंड के मौसम मे तिल के लड्डू खाने के फायदे

कैसी लगी आपको मेरी ये रेसेपी ? अगर आप को मेरी ये रेसेपी पसंद आई ही तो आप कमेन्ट मे कुछ बढ़िया सा लिख दीजिए आपके कमेन्ट से हमारा हौसला बढ़ता है और हम आपके लिए और भी बेहतरीन पकवान लाने की कोशिश करते हैं । उम्मीद है आप हमारा हौसला बढ़ाते रहेंगे । अगली बार आपसे मिलेंगे किसी और नई और स्वादिष्ट डिश के साथ,जो खाने मे तो स्वाद होगी ही साथ ही साथ सेहत के लिए भी बहुत लाभ कारी होगी । आप सबका ये लेख पढ़ने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। मिलते हैं फिर आपसे तब तक के लिए शुक्रिया,धन्यवाद,शबा खैरऔर थैंक यू ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *