Summer Diet: तपती गर्मी मे आपके शरीर को दे ठंडक पुदीना, पेट की तमाम समस्याओं का समाधान है पुदीना Tasty And Healthy Summer Diet
Summer Diet: गर्मियों के इस सीजन मे लोगों को पेट से संबंधित कई प्रकार की बीमारी का सामना करना पड़ता है यदि आप पुदीने का सेवन करते है तो आप पेट की तमाम समस्याओं से बचे रहते हैं। हालांकि आप इस पुदीने को कई अलग-अलग तरीकों से भी सेवन कर सकते हैं।
पुदीना एक बहुत ही गुणकारी पौधा है। जो कि ग्रीष्म ऋतु के लिए एक आयुर्वेदिक औषधि है। अक्सर पुदीने का उपयोग (Pudina Uses) कई शारीरिक समस्याओं (पेट दर्द, अपच और एलर्जी आदि) में किया जाता है। पुदीने में पोटैशियम, मैग्नीशियम, कैल्शियम, फास्फोरस, विटामिन सी, आयरन और विटामिन ए भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसमें प्रोटीन, फाइबर, कार्बोहाइड्रेट और हेल्दी फैट भी होता है।
पुदीना गर्मियों के दिनों में आपके शरीर को ठंडा रखती है। इसे आप अलग-अलग तरीकों से सेवन कर सकते हैं। पुदीने की खुशबू बहुत ज्यादा होती है मगर यह स्वादिष्ठ भी होती है। आज हम आपको पुदीने के द्वारा बनाई जाने वाली कुछ रेसिपी के बारे में बता रहे हैं, जिसके सेवन से आप पेट की समस्याओं से खुद को बचा सकते हैं साथ ही स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद भी उठा सकते हैं। साथ ही हम आपको पुदीने के फायदों (Mint Benefits) के बारे में भी बताएंगे।
यह भी देखें: Aloo Baingan ki Sabji |घर पर बनाये Tasty और Healthy मसालेदार आलू बैंगन की सब्जी
Summer Diet: 1. मिंट वाटर (पुदीना पानी)

मिंट वाटर एक हेल्दी और सिंपल पेय है। इसके लिए आपको ज्यादा काम करने की जरूरत नहीं है। आप जिस बर्तन में पानी रखते हैं उसमें 5 से 10 पत्तियां पुदीने की धोकर डाल दें। थोड़ी देर में पुदीने की खुशबू और उसके पोषक तत्व पानी में शामिल हो जाएंगे। दिन भर में जब भी आपको प्यास लगे मिंट वाटर पीएं। आपको पुदीने का पूरा लाभ मिलेगा। यह सबसे सस्ता और आसान तरीका है।
Summer Diet: 2. पुदीने की चटनी

गर्मियों में पुदीने की चटनी खाना किसे पसंद नहीं है। कच्चे आमों के साथ पुदीने को पीसकर तैयार की गई चटनी पोषण से युक्त होती है। पुदीने की ये चटपटी चटनी आपको दोहरा लाभ देती है। इसे खाने से आपको कच्चे आमों के पोषक तत्व भी मिलते हैं। चटनी को तैयार करते वक्त इस बात का ख्याल रखें कि चटनी में लाल मिर्च का प्रयोग न करें, क्योंकि ये गर्मी के दिनों में जलन पैदा कर सकती है।
Summer Diet: 3. पुदीने और आम का पना
ठंडा-ठंडा पुदीने और आम का पना गर्मियों का सबसे बेहतरीन पेय है। इसे बनाने के लिए सबसे पहले कच्चे आमों को उबाल या आग में भून लें। छिलके को उतारकर आम का गुदा निकाल लें। पुदीने को पीस लें और मसालों के साथ मिक्स कर पीएं। इसमें आप बर्फ का टुकड़ा मिलाकर पेय का दोगुना आनंद ले सकते हैं। इसे आप नियमित रूप से पी सकते हैं। मगर अत्यधिक मात्रा में पीने से बचें।
यह भी पढ़ें: कुकिंग के साथ क्रिकेट के शौकीन लोग क्रिकेट की तमाम जानकारी के लिए यहाँ पर क्लिक करे।
Summer Diet: 4. पुदीना लस्सी
गर्मियों का सबसे अच्छा पेय, लस्सी उत्तर भारत का पसंदीदा पेय है। यहां हम आपको एक फ्रेश लस्सी का नुस्खा बता रहे हैं जिसमें पुदीना शामिल है। यह आपके पेट को हेल्दी रखता है और भूख को बढ़ाता है। दही, चीनी और पुदीना पेस्ट के साथ तैयार कीजिए और जीरा और ताज़े पुदीने की पत्तियों से गार्निश करें। पुदीने की लस्सी छुट्टियों के लिए एक अच्छा पेय का विकल्प हो सकता है।
Summer Diet: 5. पुदीना राइस

गर्मियों में पुदीना राइस एक टेस्टी और हेल्दी विकल्प हो सकता है। अगर आपका पेट खराब है तो भी आप इसका सेवन कर सकते हैं। पुदीना चावल एक स्वादिष्ट व्यंजन है जिसे पुदीने के पेस्ट, जीरा, नींबू और चावल के साथ बनाया जाता है, जो एक उत्कृष्ट पूर्ण भोजन के लिए बनाया जाता है।
Summer Diet: जानिए क्यों खास है पुदीना (Mint leaves benefits) ?
भले ही पुदीने को किसी मुख्य आहार के तौर पर ना देखा जाता हो, लेकिन इसका सेवन बहुत फायदेमंद है। एनसीबीआई पर मौजूद जानकारी के अनुसार पुदीना विटामिन ए का एक अच्छा जरिया है। विटामिन ए वसा में घुलनशील विटामिन होता है जो आंखों के स्वास्थ्य और रात की दृष्टि के लिए महत्वपूर्ण माना गया है। वहीं PubMed Central पर मौजूद जानकारी बताती है कि यह एंटीऑक्सिडेंट का भी एक शक्तिशाली स्रोत है। एंटीऑक्सिडेंट आपके शरीर को ऑक्सीडेटिव तनाव से बचाने में मदद करते हैं, जो मुक्त कणों के कारण कोशिकाओं को होने वाले नुकसान का कारण होता है।
Summer Diet: यहां जानिए पुदीने का पोषण मूल्य
कैलोरी: 6
फाइबर: 1 ग्राम
विटामिन ए: आरडीआई का 12%
आयरन: आरडीआई का 9%
मैंगनीज: आरडीआई का 8%
फोलेट: आरडीआई का 4%
Summer Diet: जानिए क्या है पुदीना के फायदे
