Summer Diet Plan for Weight Loss: गर्मियों में वजन कम करने के लिए अपनी लाइफ स्टाइल मे कुछ हेल्दी टिप्स आजमाएं, और फर्क खुद महसूस करे Healthy Tips
Summer Diet Plan for Weight Loss: सलाद

Summer Diet Plan for Weight Loss: आप गर्मियों में अपने डाइट प्लान में सलाद को जरूर शामिल करें। क्योंकि सलाद के सेवन से शरीर को जरूरी पोषण मिलता है और साथ ही इससे शरीर में पानी की कमी नहीं होती है। सलाद का सेवन करने से आपका पेट देर तक भरा रहेगा और आप ज्यादा खाना खाने से भी बचे रहेंगे।
गर्मियों के मौसम में ज्यादा भोजन करना भी सेहत के लिए सुरक्षित नहीं होता है। एक शोध के अनुसार नियमित रूप से सलाद का सेवन करने से वजन बढ़ने जैसी समस्याएं नहीं होती हैं। आप सलाद में खीरा, टमाटर जैसी चीजों को शामिल कर सकते हैं। ये चीजें आसानी से उपलब्ध भी हो जाती हैं।
Summer Diet Plan for Weight Loss: दही और छाछ का भरपूर सेवन

गर्मियों के मौसम में दही और छाछ का भरपूर सेवन करना चाहिए। दही और छाछ का सेवन करने से शरीर स्वस्थ रहता है और वजन भी कम होता है। दही और छाछ में भरपूर मात्रा में पोषक तत्व भी पाए जाते हैं। आप दही और छाछ में मसाले मिला कर भी इनका सेवन कर सकते हैं। गर्मी में पेट की समस्या आम है। इसलिए अपने खाने में एक कटोरी दही जरूर शामिल करें। यह पाचन को मजबूत बनाने के साथ वजन घटाने में भी मदद करता है। इसके सेवन से शरीर भी ठंडा रहता है और वजन कम करने में भी सहायक है।
Summer Diet Plan for Weight Loss: हल्की सब्जियों का सेवन करें
गर्मियों के मौसम में हल्की सब्जियों का सेवन करना सेहत के लिए फायदेमंद होता है। इन दिनों वजन कम करने के लिए लौकी, गिल्की जैसी हल्की सब्जियों का सेवन करें। एक शोध के अनुसार हल्की सब्जियों का सेवन करने से वजन नियंत्रण में रहता है और पाचन संबंधित परेशानियां नहीं होती हैं।
Summer Diet Plan for Weight Loss: मौसमी फलों का सेवन करें
गर्मियों के मौसम में अधिक से अधिक मौसमी फलों का सेवन करना चाहिए। इस मौसम में खरबूजा और तरबूज को भी अपने डाइट में शामिल करें। इनका सेवन करने से वजन कम होता है।
Summer Diet Plan for Weight Loss: नींबू का सेवन

गर्मियों के मौसम में नींबू का सेवन फायदेमंद होता है। इन दिनों नींबू पानी का सेवन किया जाता है, इसके सेवन से शरीर स्वस्थ रहता है और गर्मी से बचा जा सकता है। एक शोध के अनुसार नींबू पानी का सेवन करने से वजन कम होता है। वजन कम करने के लिए नींबू पानी में चीनी की जगह पर शहद का इस्तेमाल करें।
Summer Diet Plan for Weight Loss: स्विमिंग करें
गर्मी के मौसम में लोग स्विमिंग करना काफी पसंद करते हैं। यह वजन कम करने के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। यह एक तरह का बेहतरीन एरोबिक एक्सरसाइज है। इस तरह हार्ट रेट बढ़ने के कारण वजन कम होता है।
Summer Diet Plan for Weight Loss: मीठे ड्रिंक्स को पीने से करें परहेज
लोग गर्मी से बचने के लिए फलों के रस, नींबू के सोडा, स्क्वैश आदि का अधिक मात्रा में सेवन करते हैं, लेकिन इनमें मौजूद शुगर के कारण मोटापे के शिकार होते हैं। अगर इस मौसम में वेट लॉस करना चाहते हैं, तो मीठे ड्रिंक्स को पीने से परहेज करें।
Summer Diet Plan for Weight Loss: पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं
वजन कम करने के लिए पानी पीना काफी फायदेमंद है। यह शरीर को हाइड्रेट करने के साथ वजन कम करने में भी मददगार है। इसलिए नियमित रूप से पर्याप्त मात्रा में पानी जरूर पिएं।
Summer Diet Plan for Weight Loss: वॉक करें
वजन कम करने के लिए वॉक करना बहुत ही अच्छा तरीका है। जीवन शैली में थोड़े से बदलाव जैसे अधिक चलना, अक्सर खड़े रहना, हर घंटे थोड़ा टहलना, लिफ्ट के बजाय सीढ़ियां चढ़ना आदि वेट लॉस करने में मदद कर सकते हैं।
Disclaimer: हमारे इस लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।