By - Himanshu Mishra
दोस्तों ! सत्तू गर्मियों के मौसम में खाने के लिए एक सुपर फूड है.इसमें खनिज, प्रोटीन, विटामिन और फाइबर जैसी चीजें प्रचुर मात्रा में पाई जाती हैं. आइये जानते हैं सत्तू से बनने वाले कुछ बेहतरीन डिश, जिसे आप इन गर्मियों में ट्राई कर सकते हैं.
Credit :Google
दोस्तों ! गर्मी में सत्तू का शरबत पीना फायदेमंद होता है,एक गिलास पानी में 2 चम्मच सत्तू, नींबू का रस, काला नमक और हल्का सा चीनी मिलाकर यह शरबत तैयार कर सकते हैं। यह गर्मी को दूर रखती है.
Credit :Google
सत्तू शरबत
Credit :Google
दोस्तों ! सत्तू का चीला बनाने के लिए चार बड़े चम्मच सत्तू लें। प्याज, टमाटर, हरी मिर्च, हरा धनिया बारिक काटकर डालें। नमक और काली मिर्च पाउडर मिलाकर सत्तू का चीला बनाएं.
सत्तू का चीला
Credit :Google
दोस्तों ! लिट्टी चोखा में सबसे अहम किरदार सत्तू ही निभाता है। सत्तू का मसाला तैयार करके आटे की लोई में भरे और इसे उपले पर सेंके। इसके साथ घी और हरी चटनी और चोखा सर्व करें.
लिट्टी चोखा
Credit :Google
दोस्तों ! आमतौर पर परांठे, टिक्की या लिट्टी के साथ परोसी जाने वाली सत्तू की चटनी एक साइड डिश है. इसे सत्तू, हरी मिर्च, दही, नींबू जैसी इंग्रीडिएंट्स का इस्तेमाल करके बनाया जाता है. सत्तू प्रोटीन का एक पावरहाउस है, जो गर्मियों के दौरान राहत देता है.
Credit :Google
दोस्तों ! सत्तू का हलवा आमतौर पर उपवास के दौरान खाया जाने वाला व्यंजन है, जो भुने हुए बेसन को दूध, घी, इलायची और चीनी के साथ मिलाकर तैयार किया जाता है. इसके ऊपर से सूखे मेवे या मेवे डालकर तैयार किया जाता है. यह खाने में मीठा स्वाद देता है, जो मुंह में जाते ही पिघल जाता है. सत्तू का हलवा न केवल स्वादिष्ट है, बल्कि स्वास्थ्यवर्धक भी होता है.
सत्तू का हलवा
Credit :Google
दोस्तों ! सत्तू पराठे को गेहूं के आटे में भर के तैयार किया जाता है. इसमें सत्तू, धनिया, लहसुन, प्याज, नमक और हरी मिर्च को भरा जाता है. फिर इसे आटे की लोई में भर के पराठे का आकार दिया जाता है और घी या तेल की मदद से पकाएं. इसे किसी भी सब्जी, करी, अचार, चटनी या दही के साथ परोसा जा सकता है.
Credit :Google
दोस्तों ! आप चाहे तो सत्तू का लड्डू भी बना सकते हैं। समर में इसे खाने से प्यास ज्यादा लगती है जिससे शरीर में डिहाइड्रेशन नहीं होता है। सत्तू में घी और चीनी मिलाकर लड्डू तैयार कर सकते हैं.