फायदों का खजाना होता है अंकुरित अनाज, आज ही अपनी डाइट में करे शामिल
सेहतमंद रहने के लिए अंकुरित अनाज को काफी लाभदायक माना जाता है।
अंकुरित अनाज में क्लोरोफिल, विटामिन ए, बी, सी, डी और के, भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो कैल्शियम, फास्फोरस, पोटैशियम, मैगनीशियम, आयरन, जैसे खनिजों लवणों का बेहतर स्त्रोत है।
अंकुरित अनाज हमारी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होते हैं|
अंकुरित अनाज में एंटी ऑक्सीडेंट व विटामिंस के गुण होते हैं|
अंकुरित अनाज पाचन क्रिया को और बेहतर बनाने में बहुत ही लाभकारी साबित होते हैं।
अंकुरित आहार को नियमित तौर पर लेने से रोगप्रतिरोधक क्षतमा बढ़ती है, और शरीर के हानिकारक तत्वों को बाहर निकालने में मदद मिलती है।
अंकुरित अनाज को अमृत के समान आहार माना जाता है। इसके प्रतिदिन सेवन से शरीर स्वस्थ और लंबे समय तक युवा रहता है।
अंकुरित भोज्य पदार्थों के रूप में चना, मूंग, गेंहू, मक्का, तिल, मोठ, सोयाबीन, मूंगफली, मटर, दालों का प्रयोग होता है। इसके अलावा बाजरा, ज्वार, खजूर, किशमिश, बादाम आदि को भी अंकुरित करके खाया जाता है।
अंकुरित अनाज को कच्चा खाना अधिक फायदेमंद होता है। आप चाहें तो इसमें कुछ सब्जियों को काटकर मिला सकते हैं, और नींबू या दही के साथ भी प्रयोग कर सकते हैं।
किन फूड्स में होता है एक अंडे से भी ज्यादा प्रोटीन क्या आप जानते हैं ? यदि नहीं तो Learn More पर Click करे