दोस्तों महंगाई आसमान छू रही है, सब्जी या फल सभी के दाम आसमान पर पहुंचे हुए हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ फूड आइटम ऐसे भी हैं जो हमेशा से ही काफी महंगे होते हैं.कुछ की कीमत लाखों में होती है...
Credit :Google
दोस्तों हरी मिर्च और टमाटर के बढ़े हुए दाम से हर कोई परेशान है, जब टमाटर की महंगाई की चर्चा हो ही रही है तो क्यों ना इन सभी महंगी चीजों के बारे में जाने जो भारत में सोने के भाव बिकते हैं और जिसे ग्राम भर खरीदने से पहले आम आदमी को 100 बार सोचना पड़ता है.
Credit :Google
दुनिया भर में मशहूर कश्मीरी केसर के दाम भी सोने से कम नहीं है,मिठाई से लेकर डेजर्ट में इस्तेमाल किए जाने वाले इस कश्मीरी केसर की कीमत 3 लाख प्रति किलो से भी अधिक है, लंबे मोटे गहरे लाल रंग के इस खास केसर को सिर्फ कश्मीर में ही उगाया जाता है.
Credit :Google
हिमाचल कश्मीर और उत्तराखंड में उगाया जाने वाला यह मशरूम कई तरह के रेसिपी और औषधि में इस्तेमाल किया जाता है इसकी कीमत की बात करें तो 1 किलो खरीदने के लिए आपको 30,000 ₹ तक खर्च करने पड़ेंगे.
Credit :Google
गुच्ची मशरूम
बिरयानी और मिठाइयों में स्वाद और खुशबू लाने वाले इलायची से तो आप सभी परिचित ही होंगे, लेकिन इलायची की इस खास किस्म को सिर्फ केरल में ही उगाया जाता है इस इलायची की 1 किलो की कीमत 1100 से 1200 तक है.
Credit :Google
मियाजिका आम दुनिया के सबसे महंगे आमों में शुमार है, यह जापानी आम का ही एक किस्म है जिसकी 1 किलो की कीमत 2.75 हजार रुपए है.
Credit :Google
इस गोजी बेरीज की कीमत आपको 1300 से 1400 रुपए प्रति किलो तक पड़ेगी, यह जामुन वैसे तो चीन में उगाई जाती थी लेकिन अब इसकी खेती भारत में भी होने लगी है.
Credit :Google
दुनिया की सबसे महंगी सब्जी के रूप में जानी जाने वाली यह सब्जी अब भारत में भी उगाई जाती है, इसका उपयोग वैसे तो बीयर बनाने में किया जाता है साथ ही इससे और भी दूसरी रेसपी भी बनाई जाती हैं इसकी कीमत 85 हजार प्रति किलो तक आपको पड़ेगी.
Credit :Google
भारतीय मसालों में से एक पीपली जिसे लंबी काली मिर्च के नाम से भी जाना जाता है, आमतौर पर भारत में इसे केरल में ही उगाया जाता है रसोई में मसाले और औषधि की तरह उपयोग किए जाने वाले इस पीपली की कीमत 1100 रुपए प्रति किलो है.
Credit :Google
पिपली या लंबी काली मिर्च
ब्लैक ट्रफल जो मशरूम की श्रेणी में आता है इसकी और भी दूसरी किस्म भारत के अलावा दूसरे देशों में भी पाई जाती हैं, यह जमीन के नीचे उगाई जाती है इसकी 1 किलो की कीमत 17 से 18 रुपए तक है.
हिमालयन ब्लैक ट्रफल
Credit :Freepik