सुबह खाली पेट तांबे के बर्तन में रखा पानी पीने से मिलते हैं जबरदस्त फायदे !   

 दोस्तों ! आपने कई लोगों को तांबे के बर्तन में रखा पानी पीते देखा होगा और लोगों को  कहते भी सुना होगा, कि तांबे के बर्तन में रखा पानी, स्वास्थ्य के लिहाज से बेहद फायदेमंद होता है।

Credit :Pinterest

क्या आप जानते हैं, तांबे के बर्तन में रखे पानी का सच ? अगर जानना चाहते हैं, इसके लाभदायक गुणों के बारे में तो जरूर जाने , इसके फ़ायदों के बारे मे ! 

Credit :Pinterest

दोस्तों ! ज्यादातर भोजन जो हम खाते हैं, वह हमारे पेट में एसिड बना देता है और विषाक्त पदार्थ भी उत्पन्न कर देता है।

Credit :Pinterest

कॉपर – इन्फ्यूज्ड पानी प्रकृति में क्षारीय है और यह एसिड प्रकृति को संतुलित करने में मदद करता है। यह आपके शरीर को ठंडा रखने के लिए डिटॉक्सीफाई करता है। 

Credit :Pinterest

तांबा ,सीधे तौर पर हमारे शरीर में कॉपर की कमी को पूरा करता है और बीमारी पैदा करने वाले जीवाणुओं से हमारी रक्षा कर  पूरी तरह से स्वस्थ बनाए रखने में सहायक होता है।

Credit :Pinterest

तांबे के बर्तन में रखा पानी पूरी तरह से शुद्ध माना जाता है। यह सभी प्रकार के बैक्टीरिया को खत्म कर देता है, जो डायरिया, पीलिया, डिसेंट्री और अन्य प्रकार की बीमारियों को पैदा करते हैं।

Credit :Pinterest

तांबे में एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुण होने के कारण शरीर में दर्द, ऐंठन और सूजन की समस्या नहीं होती। ऑर्थराइटिस की समस्या से निपटने में भी तांबे का पानी अत्यधि‍क फायदेमंद होता है।

Credit :Pinterest

पेट की सभी प्रकार की समस्याओं में तांबे का पानी बेहद फायदेमंद होता है। रोज इसका प्रयोग करने से पेट दर्द, गैस, एसिडिटी और कब्ज जैसी परेशानियों से निजात मिल सकती है। 

Credit :Pinterest

शरीर की आंतरिक सफाई के लिए तांबे का पानी कारगर होता है, इसके अलावा यह लिवर और किडनी को भी स्वस्थ रखता है। 

Credit :Pinterest

तांबे में भरपूर मात्रा में मौजूद मिनरल्स थॉयराइड की समस्या को दूर करने में सहायक होते हैं।   

Credit :Pinterest

तांबे के बर्तन में रखा पानी पीने से त्वचा पर किसी प्रकार की समस्याएं नहीं होती। यह फोड़े, फुंसी, मुंहासे और त्वचा संबंधी अन्य रोगों को पनपने नहीं देता जिससे आपकी त्वचा साफ और चमकदार दिखाई देती है। 

Credit :Pinterest

तांबे का पानी पाचनतंत्र को मजबूत कर बेहतर पाचन में सहायता करता है। रात के वक्त तांबे के बर्तन में पानी रखकर सुबह पीने से पाचन क्रिया दुरूस्त होती है।

Credit :Pinterest

मस्तिष्क को उत्तेजित कर उसे सक्रिय बनाए रखने में तांबे का पानी बहुत सहायक होता है। इसके प्रयोग से स्मरणशक्ति मजबूत होती है, और दिमाग तेज होता है।

Credit :Pinterest

 तांबे के बर्तन में रखा पानी पीने से शरीर को लौह तत्‍व यानी आयरन का अवशोषण करने में मदद मिलती हैं, जो एनीमिया को रोकता है।

Credit :Pinterest

गर्मियों में ब्रेकफास्ट में इन फूड्स का सेवन करें स्वास्थ्य से जुड़ी और तमाम जानकारियों के लिए पढ़ते रहें swadisht vyanjan.in   

Arrow