दोस्तों ! बारिश के सीजन में कौन सी सब्जियां खाएं? अक्सर लोगों के मन में इस तरह के सवाल उठते हैं, दरअसल, इस सीजन में सब्जियों के दाम काफी ज्यादा बढ़ जाते हैं।
Credit :Pinterest
Credit :Pinterest
कई लोग इस बात से भी परेशान रहते हैं कि अगर सब्जियां नहीं खाएंगे, तो शरीर में पोषक तत्वों की कमी हो जाएगी।
Credit :Pinterest
तो दोस्तों ! आप परेशान न हों! आज हम आपको ऐसी खास सब्जियों के बारे में बताएंगे, जो आपको मार्केट में सस्ते दामों पर भी मिलेगी और इससे पोषक तत्वों की कमी भी दूर कर सकते हैं।
Credit :Pinterest
Credit :Pinterest
फ्रेंच बीन्स फाइबर का काफी अच्छा स्त्रोत होता है, इस सब्जी के सेवन से आपके शरीर के कई पोषक तत्वों की कमी को दूर किया जा सकता है। इससे आप कई तरह की सब्जियां, पुलाव, चोखा जैसी चीजें बनाकर खाई जा सकती हैं।
Credit :Pinterest
स्वाद में कड़वा करेगा डायबिटीज से लेकर कोलेस्ट्रॉल की परेशानियों को दूर करने में प्रभावी हो सकता है, बरसात के दिनों में आप करेले का सेवन कर सकते हैं। यह हार्ट से जुड़ी समस्याओं को भी दूर करता है।
Credit :Pinterest
बारिश में मिलने वाली सब्जियों की लिस्ट में भिंडी भी शामिल है,भिंडी स्वास्थ्य के लिए काफी हेल्दी होती है,अगर आपको बरसात में कुछ भी समझ नहीं आ रहा है, तो भिंडी खाएं। यह कम दामों में आपको मिल भी जाएगी।
Credit :Pinterest
बरसात में चौलाई का साग आपको चारों ओर देखने को मिल जाएगा। यह साग काफी ज्यादा पोष्टिक भरा होता है। इसके सेवन से आपके शरीर को कैल्शियम, आयरन जैसे पोषक तत्व प्राप्त होते हैं, जिससे हड्डियों को मजबूती मिलती है। इस साग से आप कई तरह की सब्जियां, जैसे- चौलाई साग, चौलाई आलू इत्यादि बना सकते हैं।
तोरी पोषक तत्वों से भरपूर सब्जी है, इसमें मुख्य रूप से आयरन, कैल्शियम, फाइबर जैसे पोषक तत्व भरपूर रूप से प्राप्त होते हैं, साथ ही मार्केट में यह आपको सस्ते दानों पर भी मिल जाती है।
Credit :Pinterest
Credit :Pinterest
लौकी में आयरन, विटामिन बी और सी भरपूर मात्रा में उपस्थित रहते हैं, जिससे पाचन अच्छा होता है, इसके साथ ही लौकी के सेवन से बारिश के मौसम में होने वाले इंफेक्शन से बचे रहने में मदद मिलती है।
Credit :Pinterest
बारिश के मौसम में आलू, घुईया या शकरकंद खाना भी बहुत फायदेमंद होता है,इसके सेवन से शरीर में पनप रहे बैक्टीरिया को खत्म करने में मदद मिलती है। इसलिए बारिश के मौसम में बिना किसी परवाह के कंद और आलू का सेवन जरूर करे।