सुबह खाली पेट खाएं भीगी हुई मूंग दाल, सेहत को मिलेंगे ये जबरदस्त फायदे !

दोस्तों ! दाल का सेवन सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है, सभी तरह की दालें प्रोटीन का एक अच्छा सोर्स होती हैं.  लेकिन अगर बात करें मूंग दाल की, तो यह अन्य दालों से ज्यादा फायदेमंद मानी जाती है। .

Credit :Pinterest

मूंग दाल पोषक तत्वों से भरपूर होती है, इसमें विटामिन बी-6, विटामिन-सी, आयरन, फाइबर, पोटैशियम, कॉपर, फॉस्फोरस, फोलेट, राइबोफ्लेविन, मैग्नीशियम, नियासिन और थायमिन जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। 

Credit :Pinterest

Credit :Pinterest

वैसे तो मूंग दाल का सेवन कई तरीकों से किया जा सकता है। लेकिन अगर आप रातभर भीगी मूंग दाल का सुबह खाली पेट सेवन करते हैं, तो इससे शरीर को कई लाभ मिल सकते हैं। 

Credit :Pinterest

सुबह खाली पेट भीगी मूंग दाल खाने से दिनभर शरीर में एनर्जी बनी रहती है। साथ ही, स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याएं भी दूर हो सकती हैं।

Credit :Pinterest

खाली पेट भीगी मूंग दाल खाना पेट के लिए फायदेमंद होता है। इसमें फाइबर भरपूर मात्रा में मौजूद होता है, जो पाचन क्रिया को बेहतर बनाने का काम करता है। 

पाचन-तंत्र के लिए फायदेमंद

Credit :Pinterest

अगर आप वजन कम करना चाहते हैं, तो आपको सुबह खाली पेट भीगी हुई मूंग दाल का सेवन करना चाहिए। इसके सेवन से मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है, जिससे वजन कम करने में फायदा होता है।

वजन घटाने में मददगार

Credit :Pinterest

सुबह खाली पेट भीगी मूंग दाल खाने से एनीमिया की शिकायत दूर हो सकती है, दरअसल, इसमें आयरन भरपूर मात्रा में होता है, जो खून में हीमोग्लोबिन का स्तर बढ़ाने में मदद करता है।

खून की कमी दूर होती है

Credit :Pinterest

शरीर में कमजोरी और थकान की समस्या को दूर करने के लिए भीगी मूंग दाल का सेवन फायदेमंद माना जाता है, इसमें विटामिन्स और मिनरल्स जैसे पोषक तत्व भरपूर जाते हैं, जो शरीर में ऊर्जा बनाए रखने में मदद करते हैं। 

शरीर को एनर्जी दे

गर्मियों में ब्रेकफास्ट में इन फूड्स का सेवन करें स्वास्थ्य से जुड़ी और तमाम जानकारियों के लिए पढ़ते रहें swadisht vyanjan.in   

Arrow