गले की खराश को दूर करने के घरेलू उपाय !

दोस्तों ! सर्दियां आती हैं और अपने साथ लेकर आती हैं तरह-तरह की मौसमी बीमारियां. ऐसी ही एक दिक्कत है गले की खराश. कुछ ठंडा खा लेने पर या फिर सर्दी लगने पर गले में खराश हो सकती है.

Credit :Google 

मौसम में बदलाव होने से सर्दी-जुकाम की समस्या होने लगती है। जिससे गले में कफ आदि जमा होने लगते हैं। आइए जानते हैं गले की खराश से राहत के लिए क्या उपाय करने चाहिए?

Credit :Google 

अक्सर लोगों सर्दी-जुकाम होने पर गले की खराश की समस्या होने लगती है, इससे बचने के लिए घरेलू उपाय को अपना सकते हैं.

Credit :Google 

सर्दी-जुकाम की समस्या

पानी में अदरक, तुलसी का पत्ता और काली मिर्च मिलाकर उबाल लें। इसके बाद चीनी मिलाकर पीने से गले के खराश की समस्या कम होने लगता है.

Credit :Google 

अदरक का काढ़ा पीना

हल्दी में एंटीबोयोटिक गुण पाया जाता है, इसे गर्म दूध में मिलाकर पीने से गले में खराश की समस्या कम होने लगती है.

Credit :Google 

गर्म दूध में हल्दी मिलाकर पीना

दोस्तों ! मेथी एंटी फंगल गुण से भरपूर होता है, इसका सेवन करने से गले में जलन करने वाले बैक्टीरिया नष्ट होने लगते हैं, इसकी चाय भी बनाकर पी सकते हैं.

Credit :Google 

मेथी का सेवन करना

मुलेठी गले के लिए काफी फायदेमंद होती है। गेल में खराश होने पर मुलेठी के टुकड़े को मुंह में डालकर चूसतें रहें, ऐसा करने से गले को तुरंत आराम मिलता है. 

Credit :Google 

मुलेठी का सेवन करें

दोस्तों ! शहद में एंटीबैक्टीरियल और एंटीइंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं जो गले की खराश, गला दर्द, खांसी और जुकाम को दूर करने में कारगर हैं. शहद को आप गर्म पानी में डालकर पी सकते हैं,या फिर इसे अदरक के साथ भी ले सकते है.

Credit :Google 

शहद 

दोस्तों ! पुदीने मे एंटी बैक्टीरियल और एंटीवायरल गुण पाया जाता है, इसका सेवन करने से सांस में परेशानी दूर होने लगती है साथ ही इसके अलावा गले के दर्द को भी राहत मिलती है. 

Credit :Google 

पुदीना का सेवन

गर्म या भुंजा हुआ लहसुन आपको सर्दी-जुकाम  से दूर रखता है और गले की खराश को दूर करने में भी अच्छा असर दिखाता है.

Credit :Google 

लहसुन  

सुबह से शाम तक 2 से 3 बार नमक वाले गर्म पानी से गरारा करें यह एक बेहद ही आसान काम है लेकिन इसका गले पर कमाल का असर देखने को मिलता है.

Credit :Google 

नमक वाला पानी 

गले में खराश होने पर ठंडी चीजों को खाने से बचना चाहिए, अगर आप ठंडी चीजों को खाते हैं तो गले की समस्या और भी बढ़ सकती है.

Credit :Google 

ठंडी चीजों को खाने से बचें

स्वास्थ्य से जुड़ी और तमाम जानकारियों के लिए पढ़ते रहें swadisht vyanjan.in   

Arrow