भारत के लगभग हर घर की रसोई में अधिकतर दाल चावल बनता है। दाल चावल रोजाना के खाने में सबसे लोकप्रिय है। स्वाद के लिहाज से दाल चावल लजीज होता है, तो वहीं सेहत के लिए भी दाल चावल को हेल्दी फूड में शामिल किया जा सकता है।
Credit :Google
चावल दाल में हेल्दी फैट्स, एंटीऑक्सीडेंट्स, प्रोटीन, फाइबर, विटामिन ए,डी,ई बी1 के साथ कई अन्य पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं. अगर आप अरहर या तूर दाल का सेवन करते हैं तो इसमें विटामिन सी, डी और के खूब पाया जाता है
Credit :Google
दोस्तों भारत में लगभग हर व्यक्ति को चावल खाना पसंद होता है वहीं कुछ लोग रोजाना रात में चावल के साथ दाल खाना पसंद करते हैं ऐसे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि आपको रात में दाल चावल का सेवन करना चाहिए या नहीं।
Credit :Google
रात के समय हल्का खाने का सेवन करना ही अच्छा होता है, ऐसे में कुछ भारी दालें रात को चावल के साथ खाने से आपके शरीर को नुकसान हो सकता है.
Credit :Google
हल्का खाना
अगर आपको रात के समय दाल और चावल खाना ही पसंद है,तो सोने से 2 -3 घंटे पहले ही अरहर की दाल के साथ चावल का सेवन आप कर सकते हैं.
Credit :Google
सोने से 2 -3 घंटे पहले
दाल में हींग का तड़का लगा कर खाना भी आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है,वहीं इसके साथ किसी भारी या तली - भुनी चीज का सेवन करने से भी आपको बचना चाहिए.
Credit :Google
तड़का लगाएं
दाल - चावल एक हल्का भोजन है ऐसे में रात के समय इसे खाने से पाचन ठीक रहता है,और इससे जुड़े कई लाभ भी शरीर को मिल पाते हैं.
Credit :Google
पाचन रहे ठीक
रात के समय दाल और चावल खाने से यह आपकी जल्दी सोने और नींद की गुणवत्ता को भी बेहतर बनाने में मदद करता है.
Credit :Google
अच्छी नींद
दाल - चावल आसानी से पच जाता है यही वजह है कि सुबह के समय मल त्याग में दिक्कत नहीं आती है, साथ ही पेट से जुड़ी समस्याएं भी नहीं होती हैं.
Credit :Google
पेट के लिए अच्छा
दोस्तों ! चावल में कार्बोहाइड्रेट की अच्छी मात्रा पाई जाती है,ऐसे में रात के समय इसका सेवन करने से शरीर को एनर्जी मिलती है.
Credit :Google
बॉडी को एनर्जी दे
दाल-चावल के कॉम्बो में घी मिलाकर खाने से यह एक संतुलित आहार बन जाता है। घी से विटामिन ए, डी, ई और के पाया जाता है, जो सेहत के लिए फायदेमंद है।
Credit :Google