मैगी और सब्जी ही नहीं...पराठे में भी लाएंगे मैजिक मसाले का ट्विस्ट 

 दोस्तों ! मैजिक मसाला को मैगी का स्वाद बढ़ाने के साथ-साथ कई तरह की सब्जियों  और स्नैक्स में भी डाला जाता है.  

सब्जी में डालने के अलावा आप इसका टेस्टी पराठा भी बना सकते हैं,जो दही के साथ आपको बेहद ही पसंद आएगा. 

Credit :Google 

मैजिक मसाला पराठा बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल या प्लेट में आटे को अच्छी तरह से छान लें.

Credit :Google 

आटे में 2 टी स्पून अजवाइन को डालकर अच्छे से मिक्स कर ले.

Credit :Pexels 

अब थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए आटा गूथ लें आता ना ही ज्यादा गीला हो ना ही ज्यादा सख्त साथ ही आटे को 20 मिनट के लिए ढककर सेट होने के लिए छोड़ दें.

Credit :Google 

दोस्तों 20 मिनट बाद तवा गैस पर रखकर गर्म कर लें, आटे से एक लोई निकाले इसे थोड़ा बेले  फिर घी  लगाकर फोल्ड कर दें याद रहे आपको तिकोना पराठा ही बनाना है. 

Credit :Google 

एक बार फोल्ड करने के बाद मैजिक मसाला छिडके, फिर इसके ऊपर 2 टी स्पून घी  डालकर हाथों से अच्छी तरह फैला दे . 

Credit :Google 

अब पराठे को फोल्ड करके तिकोने शेप में बेल लें,इसके बाद तवे पर डालकर अच्छी तरह से पराठे को सेक ले. 

Credit :Google 

दोस्तों हमारा मैजिक मसाला का टेस्टी पराठा बनकर तैयार है,आप अब दही के साथ इसके स्वाद का लुफ्त उठाएं. 

Credit :Google 

गर्मियों में ब्रेकफास्ट में इन फूड्स का सेवन करें स्वास्थ्य से जुड़ी और तमाम जानकारियों के लिए पढ़ते रहें swadisht vyanjan.in   

Arrow