By - Himanshu Mishra
दोस्तों ! रायता खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ गर्मियों में पेट भी ठंडा रखता है, रायता खाने से पाचन दुरुस्त रहता है, आइए आज अलग- अलग तरह के रायते के बारे में जानते हैं.
Credit :Google
दोस्तों ! खीरे का रायता बनाने के लिए पहले इसे कद्दूकस कर लें, फिर इसमें दही, बारीक कटे मिर्च, भुना जीरा पाउडर, नमक, चाट मसाला और हींग मिलाए.
Credit :Google
दोस्तों ! प्याज-टमाटर का रायता बनाने के लिए दही में प्याज व टमाटर बारीक करके मिक्स करें, जीरा, काला नमक, चाट मसाला और हींग डालें, इसमें आप हरी मिर्च भी बारीक काटकर डाल सकते हैं.
Credit :Google
Credit :Google
दोस्तों ! बूंदी का रायता बनाने के लिए दही में बूंदी, काला नमक, जीरा पाउड, हींग डालकर मिक्स करें और आपका रायता बनकर तैयार है.
Credit :Google
दोस्तों ! चुकंदर का रायता बनाने के लिए पहले चुकंदर को कद्दूकस कर लें, फिर इसमें दही, नमक, हींग, भूना जीरा पाउडर मिक्स करें.
चुकंदर का रायता
Credit :Google
दोस्तों ! आलू का रायता बनाने के लिए सबसे पहले आलू को उबाल लें फिर छोटे-छोटे टुकड़ों में उन्हें काट लें, आलू में दही, भुना जीरा पाउडर, काला नमक, हींग डालकर मिलाएं और सर्व करें.
Credit :Google
दोस्तों ! अपने पसंद के 3-4 फल लें और उन्हें बारीक काट लें, इसमें दही, चुटकी भर नमक, पिसी चीनी, इलायची पाउडर मिक्स करें और आपका रायता बनकर तैयार है.
अपने मनपसंद फलों का रायता
Credit :Google
दोस्तों ! हंग कर्ड, स्प्रिंग अनियन, भुना हुआ लहसुन, टमाटर, नमक, काली मिर्च और लाल मिर्च से कर्ड डिप बनाया जाता है. इसे आप चिप्स, नाचोस और रोल के साथ परोस सकते हैं.