बेली फैट कम करने के लिए डाइट में शामिल करें ये 6 फूड्स

Credit : Google

आजकल मोटापे की समस्या आम बात है।बदलती जीवनशैली और अनहेल्दी फूड्स के कारण लोग मोटापे के शिकार हो रहे हैं। ऐसे में पेट पर चर्बी जम जाती है।  

Credit : Google

बेली फैट कम करना चाहते हैं, तो डेली डाइट में इन फूड्स को शामिल करें। 

Credit : Google

पालक में विटामिन-A, विटामिन-C और फाइबर भरपूर मात्रा में होते हैं, जो बेली फैट को कम करने में सहायक है। आप इसे डाइट में शामिल कर वजन कम कर सकते हैं।

Credit : Google

ओट्स फाइबर का रिच सोर्स है। अगर आप ओट्स का सेवन करते हैं, तो आपका पेट ज्यादा देर तक भरा रहता है और भूख नहीं लगती है। जिससे फैट कम होने में मदद मिल सकती है।

Credit : Google

ग्रीन टी मे  एंटीऑक्सीडेंट और कैफिन पाए जाते हैं, जिससे मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है। इसे पीने से बेली फैट कम हो सकता है।

Credit : Google

अजवाइन पाचन शक्ति को मजबूत बनाने में सहायक है। इसके सेवन से शरीर में फैट की मात्रा कम होती है। आप खाने में अजवाइन का इस्तेमाल कर सकते हैं।

Credit : Google

अखरोट में प्रोटीन और फाइबर प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। इसे खाने से लंबे समय तक भूख नहीं लगती। ऐसे में पेट पर जमी चर्बी कम हो सकती है।

Credit : Google

दाल खाने से शरीर में एक्सट्रा फैट नहीं बनता है। इसमें फाइबर भरपूर मात्रा में होता है। आप डेली डाइट में दाल को जरूर शामिल करें, जिससे बेली फैट कम हो सकता है।

Credit : Google

ऐसी ही और स्टोरीज पढ़ने और देखने के लिए क्लिक करें swadishtvyanjan.in   पर  Click करे