कहते हैं कि सुबह का नाश्ता जितना अच्छा होता है आपका दिन भी उतना ही अच्छा होता है, दोस्तों सुबह का नाश्ता ऐसा होना चाहिए जो हमे इंस्टेंट एनर्जी दें और पौष्टिक हों जिससे हम भर पेट खाकर खुद को स्वस्थ रख सकते हैं.
Credit :Google
दोस्तों ! आज हम आपको ऐसे ही नाश्ता बताने जा रहे हैं जिन्हें आप कम समय में बनाकर सुबह एक हेल्दी और टेस्टी नाश्ता कर सकते हैं...
Credit :Google
दिन की या रात की बची दाल से आप बहुत ही आसानी से दाल के परांठे बना सकते हैं, इसके लिए आटे में दाल मिलाकर गूंद लें और उसके पराठे बना लें.
Credit :Google
दाल का परांठा
ओट्स इडली एक अच्छे नाश्ते का ऑप्शन है, मुलायम इडली, जो कि आप ओट्स से तैयार कर सकते हैं सुबह-सुबह नाश्ते के रूप में इसे खाने से आप दिन भर एनर्जी से भरे रहेंगे.
Credit :Google
ओट्स इडली
डोसा एक पतला कुरकुरा पैनकेक है, जो चावल और उड़द की दाल से बनाया जाता है इसे अक्सर नारियल की चटनी और मसालेदार आलू भरने के साथ परोसा जाता है जिसे मसाला डोसा भी कहा जाता है.
Credit :Google
डोसा
चटपटा चावल है जिसे मसालों मूंगफली और मटर और गाजर जैसी सब्जियों के साथ पकाया जाता है ये हल्का और स्वादिष्ट नाश्ता है जिसका आनंद हर घरों मे लिया जाता है.
Credit :Google
पोहा
उपमा एक टेस्टी और हेल्दी नाश्ता होता है,जिसे आप ताज़ा सब्जियों,मसालों,दाल,खुशबूदार नट्स और कढ़ी पत्ता में बना सकते हैं।
Credit :Google
उपमा
मूंग दाल चीला,जो कि पोषक तत्वों से भरा होता है, मूंग की दाल का बैटर तैयार कर आप इसमें पनीर और सब्जियों की फिलिंग कर सकते हैं.
Credit :Google
मूंग दाल चीला
परांठा भारतीय खाने की महक जैसे है ! जो अमूमन सभी घरों मे बनाया जाता है और सभी को पसंद भी आता है, आप आलू, मूली, गोभी या दाल के साथ भी बना सकते हैं.
Credit :Google
परांठा
दलिया एक अच्छा पौष्टिक ब्रेकफास्ट विकल्प है जो आपको ऊर्जा और फाइबर प्रदान करता है, आप इसे दूध और फल के साथ भी ले सकते हैं और एक टेस्टी और हेल्दी ब्रेकफास्ट का आनंद उठा सकते हैं.
Credit :Google
दलिया
अपनी बोरिंग सुबह को नया और ताज़ा बनाने के लिए नाश्ते में तैयार करें सेविया! थोड़े-से तेल और नमक के साथ देसी स्वाद में बनाएं ये टेस्टी रेसिपी.
Credit :Google
नमकीम सेविया