Vitamin C की कमी होने पर शरीर में दिखने लगते हैं ये लक्षण  

विटामिन सी शरीर के लिए सबसे जरूरी तत्वों में से एक है,यह एक मजबूत एंटीऑक्सीडेंट है जो शरीर के अनेक अंगो की सुरक्षा के लिए आवश्यक है.साथ ही,स्किन की सेहत के लिए भी विटामिन सी जरूरी है.

Credit :Google 

शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में भी विटामिन सी का बड़ा हाथ है.हालांकि,शरीर में विटामिन सी खुद से नहीं बनता इसलिए इसका अलग से सेवन करना पड़ता है.ऐसे में इसकी कमी भी शरीर में आसानी से हो जाती है.

Credit :Google 

दोस्तों  कुछ लक्षण व ऐसे चिन्ह हैं जो शरीर पर Vitamin C की कमी से नजर आते हैं.तो आइए जानते है Vitamin C की कमी से होने वाले  लक्षणों को...  

Credit :Google 

विटामिन सी की कमी होने पर चोट भरने की गति धीमी होने लगती है, ऐसा इसलिए क्योंकि विटामिन सी की कमी होने पर शरीर में कोलाजन धीरे बनने लगता है जिससे चोट जल्दी नहीं भरती.

Credit :Google 

चोट का धीरे भरना 

विटामिन सी स्किन के लिए बेहद अच्छा होता है,वहीं,इसकी कमी स्किन को ड्राई बना सकती है. विटामिन सी की कमी से स्किन जरूरत से ज्यादा डैमेज दिखने लगती है,आपको चेहरे पर झुर्रियां भी नजर आ सकती हैं.

Credit :Google 

ड्राई स्किन 

विटामिन सी एक जरूरी एंटीऑक्सीडेंट है जिसकी कमी शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता की कमी हो सकती है.आप बीमार भी पड़ सकते हैं और इंफेक्शंस की चपेट में आने का खतरा भी बड़ जाता है.

Credit :Google 

रोग प्रतिरोधक क्षमता का कम होना

दोस्तों ! Vitamin C की कमी होने पर नाखुन खुरदरे हो जाते हैं,साथ ही नाखूनों पर लाल व सफेद चकत्ते नजर आ सकते हैं इन लक्षणों पर आपको खास ध्यान देने की जरूरत है.

Credit :Google 

नाखूनों पर निशान

दोस्तों विटामिन सी की कमी को दूर करने के लिए आप अपनी डाइट में संतरा, कीवी,आमला,नीबू   को जरूर शामिल  करें. 

Credit :Google 

गर्मियों में ब्रेकफास्ट में इन फूड्स का सेवन करें स्वास्थ्य से जुड़ी और तमाम जानकारियों के लिए पढ़ते रहें swadisht vyanjan.in   

Arrow