Credit :Google
सब्जियां खाने से हमारे शरीर को कई सारे लाभ मिलते हैं लेकिन कुछ सब्जियों का सेवन करने से पेट में गैस की दिक्कत भी हो सकती है, इसलिए इन्हें आपको रात में खाने से परहेज करना चाहिए आइए जानते हैं इनके बारे में...
Credit :Google
बैगन खाने से गैस ,पेट दर्द, उल्टी, सिरदर्द, खुजली या जोड़ों में दर्द हो सकता है, यह हानिकारक तत्व सोलेनिन से भरपूर होता है.
Credit :Google
बैगन
कटहल एक बादी सब्जी होती है, रात में कटहल खाने से गैस की दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है यह पचने में भी दिक्कत करता है.
Credit :Google
कटहल
प्याज में एक तरह का कार्बोइड्रेट फ्रुक्टेन पाया जाता है,इसकी वजह से गैस की समस्या हो सकती है और पेट भी फूल सकता है. इसमें फाइबर काफी पाए जाते हैं, जिसकी वजह से समस्याएं बढ़ सकती हैं.
Credit :Google
प्याज
फूलगोभी बेहद पोषक होता है इसमें सल्फोराफेन नाम का एक कंपाउंड पाया जाता है, जिसकी वजह से गैस और सूजन की समस्या हो सकती है. हाई फाइबर की वजह से फूलगोभी को पचाना मुश्किल हो सकता है.
Credit :Google
फूलगोभी
मौलिक एसिड और साइट्रिक एसिड से भरपूर होने के कारण टमाटर का सेवन करने से पेट में गैस बन सकती है, इससे बदहजमी उल्टी, व सुस्ती की दिक्कत हो सकती है इसलिए इसका रात में सेवन करने से बचें.
Credit :Google
टमाटर
ब्रोकली में अधिक मात्रा में फाइबर होता है, इसे खाने से शरीर में फाइबर की मात्रा बढ़ती है जिससे पेट से जुड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है.
Credit :Google
ब्रोकली
रात में अरबी खाने से आपको अपच वा बदहजमी की दिक्कत हो सकती है इसे पकाते समय इसमें अजवाइन जरूर डाले हैं, रात में इसे खाने से भी बचें.
Credit :Google
अरबी
बींस में रेफिनोज की मात्रा अधिक पाई जाती है, यह आसानी से पच नहीं पाती इस तरह यह पेट में गैस बनाती है साथ ही बदहजमी का कारण भी बनती है.
Credit :Google
बींस
अगर आप को मूली बहुत पसंद है तो आप इसे पराठे या सलाद के तौर पर सीमित मात्रा में खा सकते हैं. अगर आपको मूली खाने के बाद गैस की समस्या होती है तो आप पानी के साथ अजवाइन ले लें.
Credit :Google
मूली