दोस्तों ! दुनिया देखने के लिए आंखें शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग होते हैं,आजकल मोबाइल और कंप्यूटर की वजह से तेजी से आंखें खराब होती जा रही हैं.
क्या आप भी आंखों में जलन,रोशनी में कमी या आंखों की अन्य समस्या से जूझ रहे हैं, तो अपनी डाइट में इन सुपरफूड्स को जरूर शामिल करें.
Credit :Google
आंखों की रोशनी को बढ़ाने के लिए कुछ सुपर फूड हैं, जो आखों के लिए बहुत ही ज्यादा फायदेमंद होते हैं.
Credit :Google
संतरा,नींबू और अंगूर विटामिन सी से भरपूर होते हैं, जो आंखों की ब्लड सेल्स को हेल्दी बनाए रखने में मदद कर सकते हैं विटामिन सी मोतियाबिंद के जोखिम को कम करने में मदद करता है.
Credit :Google
गाजर beta-carotene से भरपूर होती है,जो विटामिन ए का बहुत अच्छा स्रोत है,विटामिन ए आंखों की रोशनी और रतौंधी के लिए फायदेमंद होता है.
Credit :Google
शकरकंद बीटा-कैरोटीन और विटामिन ए का अच्छा स्रोत है,जो आंखों के स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण हैं अपने आहार में शकरकंद को शामिल करने से आपकी आंखों की रोशनी को बेहतर बनाने और बनाए रखने में मदद मिल सकती है.
Credit :Google
हरी पत्तेदार सब्जियां आंखों की रोशनी के लिए फायदेमंद होती हैं क्योंकि वे एंटीऑक्सिडेंट,ल्यूटिन और जेक्सैंथिन से भरपूर होती हैं, साथ ही हरी पत्तेदार सब्जियां आयरन से भी भरपूर होती हैं,जो आंखों के लिए महत्वपूर्ण है.
Credit :Google
अंडे में आंखों के कई पोषक तत्व होते हैं,जिनमें ल्यूटिन,ज़ेक्सैंथिन,विटामिन ई और जिंक शामिल हैं. ल्यूटिन और ज़ेक्सैंथिन हानिकारक ब्लू रे को फिल्टर करने में मदद करते हैं.
Credit :Google
बादाम,अखरोट,सूरजमुखी के बीज और अलसी सभी विटामिन ई और ओमेगा-3 फैटी एसिड के अच्छे स्रोत हैं,विटामिन ई आंखों को फ्री रेडिकल्स से भी बचाता है.
Credit :Google
पालक ल्यूटिन और ज़ेक्सैंथिन से भरा होता है,ये दो एंटीऑक्सीडेंट्स आंखों की रोशनी बढ़ाने,मोतियाबिंद के जोखिम को कम करने के लिए जाने जाते हैं.
Credit :Google
सैल्मन,ट्यूना और मैकेरल जैसी फैटी फिश ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर होती है.ये हेल्दी फैट रेटिना को ठीक तरीके से काम करने में मदद करता है.यदि आप शाकाहारी हैं या मछली का सेवन नहीं करते हैं, तो आप अलसी और चिया सीड का सेवन कर सकते हैं.
Credit :Google