सावन सोमवार व्रत में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं ?  

दोस्तों ! सावन के सोमवार का दिन बेहद पवित्र माना जाता है,कहते हैं जो भी इस दिन व्रत रखता है उसकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती है। 

Credit :Pinterest

Credit :Pinterest

सावन सोमवार के व्रत में साबूदाना का सेवन आप कर सकते हैं, इसे आप खीर या फिर खिचडी के रूप में खा सकते हैं.

Credit :Pinterest

उपवास के दौरान हाइड्रेट रहने के लिए आप तरल पदार्थों का सेवन कर सकते हैं, सावन सोमवार के व्रत में दिन की शुरुआत शिकंजी, नींबू पानी, या नारियल पानी पीकर कर सकते हैं. 

Credit :Pinterest

सावन सोमवार के व्रत में सात्विक भोजन करना चाहिए,ऐसे में उबले आलू, दही के साथ या कुछ मीठा जैसे लौकी या आलू का हलवा खा सकते हैं। 

Credit :Pinterest

व्रत में थोड़े थोड़े अंतराल में कुछ चीजों का सेवन करते रहना चाहिए,फलों के अलावा अगर आपको भूख महसूस हो तो भुने मखाने, मूंगफली, दही, पनीर आदि का सेवन कर सकते हैं। 

Credit :Pinterest

दोस्तों सावन के व्रत में नमक का सेवन नहीं किया जाता है, इस व्रत में सफेद नमक खाने की साफ मनाही होती है आप चाहे तो सेंधा नमक का इस्तेमाल कर सकते हैं. 

Credit :Pinterest

सावन सोमवार व्रत में प्याज और लहसुन का भी सेवन नहीं करना चाहिए ,यह चीजें तामसिक होती हैं और व्रत में इन चीजों को नहीं खाया जाता. 

Credit :Pinterest

दोस्तों ! सावन सोमवार में गलती से भी मसालेदार चीजें नहीं खाना चाहिए ऐसा करने से व्रत खंडित हो जाता है. 

गर्मियों में ब्रेकफास्ट में इन फूड्स का सेवन करें स्वास्थ्य से जुड़ी और तमाम जानकारियों के लिए पढ़ते रहें swadisht vyanjan.in   

Arrow