करवा चौथ का व्रत खोलने के बाद क्या खाना चाहिए?

दोस्तों ! करवा चौथ व्रत के बाद खानपान का ख्याल रखना बेहद जरूरी है। आइए जानते है व्रत को खोलने के बाद क्या खाना सही है और क्या नहीं-

Credit :Google 

सारा दिन व्रत रखने से शरीर में ऊर्जा खत्‍म हो जाती है और जब व्रत खोलते है, तो समझ नहीं आता क्या खाना चहिए, लंबे व्रत के बाद आपको स्वास्थ्य खाद्य पदार्थों का ही सेवन करना चाहिए। व्रत पूरा होने के बाद खोई हुई ऊर्जा वापिस लाने के लिए पोषक तत्वों से भरपूर खाना खाया जाना चाहिए.

Credit :Google 

व्रत खत्म होने के बाद सबसे पहले आपको बॉडी को हाइड्रेट रखने के लिए पानी पीना चाहिए,  सारा दिन पानी न पीने की वजह से आप सुस्त और थका हुआ महसूस कर सकते हैं.  इसके लिए सबसे पहले पानी से अपना व्रत खोलें।

Credit :Google 

पानी पिएं

विटामिन, मैग्नीशियम, प्रोटीन और जिंक से भरपूर बादाम व्रत खोलने के बाद खा सकते हैं, यह आपको लंबे समय तक तृप्त करने की कोशिश करेंगे और इससे आपकी खोई हुई एनर्जी भी जल्दी से वापिस आ जायेगी. 

Credit :Google 

बादाम खाएं

व्रत खोलने के बाद हो सकता है आपका मन चाय या कॉफी पीने को करे,लेकिन इससे आपको केवल एसिडिटी होगी। इसके बजाय आप नारियल का पानी पी सकती हैं। जिससे आपको तुरंत ऊर्जा का एहसास होगा. 

Credit :Google 

 नारियल पानी 

व्रत खोलने के बाद फाइबर से भरपूर हरी पत्तेदार सब्जियां खा सकते हैं, आप पालक, ब्रोकली,पत्ता गोभी का सेवन सलाद में या सूप बनाकर कर सकते हैं. 

Credit :Google 

सलाद या सूप

ऐसे माना जाता है कि व्रत खोलने के बाद सबसे पहले कुछ मीठा खाना चाहिए,ऐसे में आप  मिठाई या खीर खाने की जगह आप खजूर, ड्राई फ्रूट्स खाएं।

Credit :Google 

मीठा का सेवन

करवा चौथ का व्रत खोलने के बाद लाइट फूड्स, जैसे- इडली, मूंग का चीला, खिचड़ी, वेजिटेबल सूप जैसी चीजों का सेवन करना सही है इससे पाचन सही रहेगा.  

Credit :Google 

हल्का भोजन खाएं

दिनभर भूखे-प्यासे रहने के बाद जब व्रत खोलें, तो तुरंत हैवी भोजन करने से बचना चाहिए इससे पेट से जुड़ी समस्याएं, जैसे- गैस, ब्लोटिंग आदि हो सकती हैं. 

Credit :Google 

हैवी भोजन न करें

व्रत खोलने के बाद आप नींबू पानी, फ्रूट जूस,दही, सलाद, सूप, खजूर, अंजीर, हरी सब्ज़ियां, फल , छाछ या लस्सी भी ले सकती हैं, ये आपके शरीर में पानी की कमी को दूर करके दिनभर की थकान को भी दूर करते है.

Credit :Google 

खाए ये चीजें

स्वास्थ्य से जुड़ी और तमाम जानकारियों के लिए पढ़ते रहें swadisht vyanjan.in   

Arrow