नवरात्रि व्रत में क्या खाएं और क्या नहीं, जानें यहां 

चैत्र नवरात्रि का पावन पर्व शुरू ही होने वाला है,माता रानी को प्रसन्न करने के लिए जहां विधि-विधान से पूजा अर्चना की जाती है। वहीं दूसरी तरफ कई भक्तगण नवरात्रि के पूरे नौ दिन उपवास रखते हैं।

Credit : Google

इनमें कुछ लोग निर्जला तो कुछ फलाहार पर व्रत रखते हैं। कहते हैं न भक्ति उतनी ही करनी चाहिए जितनी आपके शरीर में शक्ति हो। हमारे अराध्य कभी नहीं चाहेंगी कि हम खुद को तकलीफ में रखकर उपवास रखें।

Credit : Google

 ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स देने जा रहे हैं, जिसे अपनाकर आप नवरात्रि का त्यौहार हेल्दी तरीके से मना सकते हैं।

Credit : Google

अगर आपने नवरात्रि का व्रत रखा है तो इसे पीने से परहेज करें। अधिक मात्रा  में चाय-कॉफी पीने से डिाइड्रेशन की समस्या हो सकती है। आप व्रत के दौरान नींबू पानी, शिकंजी, नारियल पानी, जूस, मिल्कशेक, सादा पानी और छाछ पी सकते हैं। 

चाय-कॉफी से बना लें दूरी

Credit : Google

Pinterest

अगर आपने नवरात्रि का व्रत फलाहार पर रखा है तो फलों का सेवन कर सकते हैं। मौसमी फलों के अलावा केला, नारियल और सेब को अपने व्रत डाइट में शामिल करें। 

फल का करें सेवन

Credit : Google

उबले आलू, गाजर, खीरा, नींबू, लौकी, पालक और टमाटर का सेवन भी व्रत के दौरान किया जा सकता है। चुकंदर, टमाटर और खीरा का सलाद भी व्रत में काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। 

व्रत में इन सब्जियों का भी लें स्वाद

Credit : Google

Pinterest

व्रत में तली हुई चीजों को खाने से बचना चाहिए। दरअसल, ऐसी चीजें अधिक खाने से ब्लोटिंग की परेशानी हो सकती है। तो आप तली हुई चीजों को खाने की जगह फ्रूट चाट खा सकते हैं।

खाएं फ्रूट चाट

Credit : Google

रात को सोने से पहले या सुबह नाश्ते में गर्म दूध पी सकते हैं।  इसके अलावा दही के सेवन करने से पेट में ठंडक बनी रहती है। दही को चीनी के साथ खा सकते हैं या फिर लस्सी बनाया जा सकता है। साथ ही आप पनीर, मक्खन और खोया भी खा सकते हैं।

डेयरी वाली चीजें खाने से होगा फायदा

Credit : Google

Pinterest

ऐसी ही और स्टोरीज पढ़ने और देखने के लिए क्लिक करें swadishtvyanjan.in