नाश्तासाइड डिशस्नैक्सस्पेशल

Paneer Pakoda Recipe | पनीर पकोड़ा | Paneer Pakoda Recipe In Hindi |स्पाइसी पनीर पकौड़ा रेसपी | Healthy Pakoda Recipe |

Paneer Pakoda Recipe : ठंड के मौसम में हर किसी को पकौड़े खाने अच्छे लगते है, पकौड़े चाहे आलू के हो या फिर प्याज के सबका अपना – अपना स्वाद होता है। इस कड़ाके की ठंड में गर्मागर्म चाय के साथ गर्मागर्म पनीर के पकौड़े मिल जाए तो चाय पीने का मजा दुगना हो जाता है।

Paneer Pakoda Recipe
Paneer Pakoda Recipe

पनीर पकोड़ा हर किसी को पसंद आता है, और कुछ ही मिनटों में तैयार भी हो जाता है। अगर आपके घर अचानक से कोई मेहमान आ जाए तो आप फटाफट से पनीर पकोड़ा को बना कर अपने घर आए मेहमानों को बड़े ही आराम से खिला सकते है। Paneer Pakoda Recipe को आप किसी भी होम पार्टी में आप स्टार्टर के तौर में भी जल्दी से बनाकर रख सकते है।

Paneer Pakoda Recipe अपने आप में बहुत ही रिच डिश होती है, और बहुत ज्यादा प्रसिद्ध भी है, वैसे तो हम सभी सब्जियों के पकौड़े बना सकते है और अपने खाए भी होंगे जैसे की  प्याज का पकोड़ा, आलू का पकोड़ा, पालक का पकोड़ा, गोभी का पकोड़ा, मिर्ची का पकोड़ा आदि….।

तो इसी तरह से हम पनीर पकोड़ा को भी बना सकते है, पनीर पकोड़ा को बनाना काफी आसान होता है। | |। Paneer Pakoda Recipe।|

पनीर पकोड़ा को आप किसी भी टाइम में बना सकते है और सर्व कर सकते है, जैसे – लंच, डिनर, या फिर सुबह या शाम की चाय के साथ।

अभी तो ठंड का मौसम भी चल रहा है …..  और ठंड के दिनों में चाय के साथ पकोड़े खाने का मजा ही कुछ और होता है, चाहे फिर वो किसी भी चीज के पकोड़े हो।

तो चलिए दोस्तों देखते है की Paneer Pakoda Recipe को आप घर पर कैसे बना सकते है, और पनीर पकोड़ा बनाने के लिए हमे किन – किन चीजों की जरूरत होती है|

तैयारी का समय : 20 मिनटपकने का समय : 10  मिनटकितने लोगों के लिए  :   3

पनीर पकोड़ा  बनाने के लिए आवश्यक सामग्री :  (Ingredients needed to make Paneer Pakora)

पनीर :  250 ग्रामPaneer:  250 grams
बेसन :  150  ग्रामGram flour:  150 grams
चावल पाउडर:  25  ग्रामRice Powder:  25  grams
जीरा पाउडर:  ½ चम्मचCumin powder:  1/2 tsp
मिर्च पाउडर: 1 चम्मचChili powder:   1 tsp
हल्दी पाउडर:  1 चम्मचTurmeric Powder:  1 teaspoon
धनिया पाउडर: ½  चम्मचCoriander Powder:  ½  tsp
अजवाइन पाउडर: 1 चम्मचAjwain Powder:  1  tsp
लाल मिर्च :  2 चम्मचred chili:       2 teaspoons
नमक:  1 चम्मच (स्वाद अनुसार)Salt:         1 tsp (as per taste)
तेल :Oil:         

आप पढ़ रहे है  पनीर पकोड़ा रेसपी – अगर आप कुछ और रेसिपी के बारे में पढ़ना चाहे तो ये पढ़ सकते है #1. सूजी का हलवा कैसे बनाते है? और  #2. स्वादिष्ट मसाला डोसा रेसपी के बारे मे….।

पनीर पकोड़ा बनाने की वि​धि

पनीर पकोड़ा बनाने के लिए सबसे पहले बेसन को अच्छी तरह से छानकर एक बाउल या कटोरे में रख ले।

बेसन का घोल बनाने के लिए बेसन में नमक, लाल मिर्च पाउडर, अजवाइन, गर्म मसाला, चाट मसाला डाल कर अच्छे से मिक्स कर ले।

जब हमारे मसाले अच्छी तरह से मिक्स हो जाए तब बेसन में धीरे – धीरे पानी डालकर बेसन का घोल तैयार कर ले।

बेसन का घोल बनाते समय ये ध्यान रखे की बेसन के घोल में गुठलियां ना पड़े, और बेसन का घोल ना तो ज्यादा पतला होना चाहिए और ना ही ज्यादा गाढ़ा।

पनीर को काटते समय पनीर के टुकड़ों को थोड़ा मोटा ही रखे। अब हमे इन पनीर के सारे टुकड़ों के बीच में एक हल्का सा चिरा लगा देना है और टुकड़ों के बीच में हरी चटनी या फिर चिली सॉस को अच्छे से भर दे, ऐसा करने से हमारे पकोड़े और भी ज्यादा स्वादिष्ट और स्पाइसी बनेगे|

अब एक कड़ाही ले और उसमे तेल डालकर कड़ाही को अच्छे से गर्म कर ले। जब तेल अच्छी तरह से गर्म हो जाए तो पनीर के टुकड़ों को बेसन के घोल में डुबोकर अच्छी तरह से बेसन को लपेट ले (कोट) कर ले।

फिर पनीर के टुकड़ों को करछी या हाथों की मदद से कड़ाही में डाल दे, और गोल्डन ब्राउन होने तक दोनों तरफ से अच्छे से तल ले|

लीजिए स्वादिष्ट और स्पाइसी पनीर पकोड़ा तैयार है, इसे आप टोमैटो सॉस या फिर हरी चटनी के साथ सर्व कर सकते है।

Paneer Pakoda Recipe
Paneer Pakoda Recipe

यह भी पढे :- जानें खाने में क्या क्या पसंद करते हैं आपके अपने फेवरेट क्रिकेटर्स

सुझाव
  • बेसन का घोल ना तो ज्यादा पतला होना चाहिए और ना ही ज्यादा गाढ़ा होना चाहिए|
  • पनीर के पकोड़े को हमेशा मीडियम फ्लैम पर ही पकाए|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *