स्पेशलमिठाई

Raksha Bandhan Special Sweets: इस रक्षाबंधन रिश्तों में घोले प्यार की मिठास, त्योहार में घर की बनी मिठाई से बढ़ेगा अपनापन,

Raksha Bandhan Special Sweets: हर खुशी के अवसर पर एक दूसरे का मूंह मीठा जरूर करवाया जाता है। इसी तरह रक्षाबंधन के लिए दिन भी मिठाइयों की दुकानों पर काफी भीड़ देखने को मिलती है। लेकिन इस दौरान मिठाइयों में मिलावट होने की संभावना ज्यादा हो जाती है। इसलिए कुछ लोग घर पर मिठाई बनाते हैं। वहीं आप गुलाब जामुन या फिर बर्फ की जगह पर चॉकलेट से मिठाई बना सकते हैं. जो जल्दी बनकर तैयार हो जाएंगी।

रक्षाबंधन का त्यौहार बहुत उत्साह के साथ मनाया जाता है. यह भाई और बहन के स्नेह और विश्वास को बढ़ाता है। इस दौरान शादीशुदा बहने अपने मायके भाई को राखी बांधने आती हैं. सभी परिवार के सदस्य इस त्योहार को एक साथ मिलकर एंजॉय करते हैं।

घर पर तरह तरह के पकवान और मिठाइयां बनाई जाती हैं. बहनें राखी बांधने के बाद मिठाई से अपने भाइयों का मुंह मीठा करवाती हैं। जब भी मिठाईयों की बाद होती है, तो रसगुल्ला, गुलाब जामुन, बर्फी, काजू बर्फी, लड्डू और घेवर का नाम सबसे पहले आता है।

वैसे तो मार्केट में आपको और भी कई मिठाइयां मिल जाएंगी. लेकिन अगर आप इस रक्षाबंधन पर अपने भाई या परिवार के लिए मीठे में कुछ अलग और टेस्टी बनाना चाहती हैं, तो चॉकलेट से भी कई तरह के डेजर्ट बना सकती हैं. आइए जानते हैं घर पर आसानी से चॉकलेट से कौन-सी टेस्टी चीजें बनाई जा सकती हैं. इसे बनाने में भी ज्यादा समय नहीं लगेगा।

Raksha Bandhan Special Sweets: चॉकलेट से बनाएं मिठाई

इसे बनाने के लिए सबसे पहले तो एक बाउल में चॉकलेट और बटर को पिघाल कर अच्छे से मिक्स कर लें।

इसके बाद उसमें मुरमुरे, भुने हुए पिस्ते, बाजार और काजू डालकर इसे अच्छे से मिक्स कर लें।  

अब एक माइक्रोवेव में रखने वाली बर्तन लें और उसमें बर्ट पेपर लगाएं और इसे पेस्ट को उस पर डालें।

अब ऊपर से थोड़े थोड़ा पिस्ता और गुलाब की पत्तियां डालें.

इसे बेक होने के लिए रख दें. इसके बाद इसे टुकड़ों में काटें.

लीजिए बनकर तैयार है चॉकलेट से बनी टेस्टी डिश. इसे बनाने के लिए भी ज्यादा समय नहीं लगेगा।

यह भी देखें: Raksha Bandhan 2025: अपने भाई को खिलाइये रक्षाबंधन पर वो मिठाई, जो घर पर आसानी से बनकर हो जायेगी तैयार Tasty And Healthy

Raksha Bandhan Special Sweets: चॉकलेट ब्राउनी रेसिपी

चॉकलेट ब्राउनी रेसिपी बच्चे से लेकर बड़ों सभी हो पसंद आती है, आप इसे भी घर पर आसानी से बना सकती हैं. वैसे तो इसे बनाने के लिए अंडा का उपयोग किया जाता है. लेकिन आप इसकी जगह पर दही, दूध या फिर बेकिंग सोडा का उपयोग कर सकते हैं।

इसे बनाने के लिए सबसे पहले तो एक पैन में बटर और चॉकलेट डालकर धीमी आंच पर पिघाल लें या फिर आप माइक्रोवेव में 20 से 30 सेकंड के लिए गर्म भी कर सकते हैं. इसके बाद आप इस चॉकलेट में अंडा अच्छे से मिक्स कर लें. इसमें आप वनीला एसेंस भी मिक्स कर सकते हैं।

Raksha Bandhan Special Sweets: चॉकलेट ब्राउनी रेसिपी

एक बाउल में मैदा, कोको पाउडर, बेकिंग पाउडर और नमक छान लें।

अब इसे चॉकलेट पेस्ट में डालें. इसमें आप अपने मुताबिक ड्राई फ्रूट्स भी डाल सकते हैं।

एक बेकिंग टिन में बटर लगाएं और इस पर बटर पेपर लगाएं.

अब बैटर को उसमें डालें और हल्का टैप करें. इसे कुछ मिनट या सेकेंड के लिए बैक करें.

ओवन को बंद करें इस बीच में टूथपिक डालकर चेक करें. इसके बाद इसे काट लें और सर्व करें. आप चाहें तो इसे ऊपर पिघली हुई चॉकलेट भी डाल सकते हैं।

Raksha Bandhan Special Sweets: चॉकलेट ट्रफल बॉल्स

आप चॉकलेट ट्रफल बॉल्स घर पर बना सकते हैं. इसे बनाने के लिए सबसे पहले तो चॉकलेट बिस्कुट को पीसकर उसमें दूध, चीनी डालकर ग्राइंड कर लें और एक सॉफ्ट बेटर बना लें।

अब इसमें ईनो डालें और अच्छे से मिक्स करें.

अब इसे बेक कर लें. अब इसे ठंडा करें और इसके टुकड़ों में काट लें. इसके बाद इसे मिक्सी में पीस लें. अब चॉकलेट सिरप लें और उसमें मिलाएं. इसके बाद इसे गोल-गोली छोटी बॉल्ट के आकार बना लें।

Raksha Bandhan Special Sweets: चॉकलेट ट्रफल बॉल्स रेसिपी

अब एक पैन में डार्क चॉकलेट लें और उसमें दूध मिलाकर उसे मेल्ट कर लें.

अब चॉकलेट केक से बनी बॉल्स को मेल्ट की हुई चॉकलेट में डील करें. कुछ देर फ्रिज में रखें. अब इसे फ्रिज से निकाल लें।

अब इसमें ड्राई फ्रूट्स या पेस्ट या फिर रेनबो बॉल्स स्प्रिंकलर करके उन्हें डेकोरेट करें. अब यह सर्व करने के लिए तैयार हैं.

पारंपरिक दूध का पेड़ा बनाना बेहद आसान है. इसे केवल 15 मिनट में तैयार किया जा सकता है और इसमें बहुत कम सामग्री की जरूरत होती है. यह पेड़ा स्वाद में बिल्कुल बाजार जैसा होता है लेकिन इसमें घर के प्यार की मिठास भी शामिल रहती है।

Raksha Bandhan Special Sweets: पेड़ा बनाने की आसान विधि

पेड़ा बनाने के लिए आपको चाहिए – दो कप मावा (खोया), तीन चौथाई कप पिसी हुई चीनी, एक छोटा चम्मच इलायची पाउडर और सजावट के लिए कटे हुए पिस्ता या बादाम. सबसे पहले एक मोटे तले वाली कढ़ाई लें और उसमें मावा डालें.

धीमी आंच पर मावे को लगातार चलाते हुए पांच से सात मिनट तक भूनें जब तक इसका रंग हल्का सुनहरा न हो जाए।

इसके बाद इसमें पिसी हुई चीनी और इलायची पाउडर मिलाएं और मिश्रण को लगातार चलाते रहें ताकि वह नीचे न लगे. जब मिश्रण गाढ़ा होकर कढ़ाई छोड़ने लगे तो गैस बंद कर दें।

अब इसे थोड़ी देर ठंडा होने दें ताकि इसे हाथों से छुआ जा सके. हथेलियों पर थोड़ा घी लगाएं और छोटे-छोटे पेड़े बना लें. इन पेड़ों को ऊपर से कटे हुए पिस्ता या बादाम से सजाएं. आपका स्वादिष्ट और शुद्ध पेड़ा तैयार है।

यह भी पढ़ें: कुकिंग के साथ-साथ क्रिकेट के शौकीन लोग कुकिंग की नई-नई रेसिपी की विधि के लिए यहाँ पर क्लिक करे।

Raksha Bandhan Special Sweets: रसगुल्ला

रसगुल्ला भारत की मशहूर मिठाइयों में से एक है। इसे ‘रोसोगोला’ भी कहा जाता है। यह छेना या पनीर से बनाई जाती है। इसकी खासियत इसकी नरमी और बनावट है। यह मिठाई हर उम्र के लोगों को पसंद आती है। ये अपनी कोमलता से सबका दिल जीत लेती है।

Raksha Bandhan Special Sweets: रसगुल्ला की रेसिपी

सबसे पहले दूध को उबालें और फिर उसमें नींबू का रस या सिरका डालकर उसे फाड़ लें। जब दूध से छेना अलग हो जाए, तो उसे छानकर अच्छी तरह से पानी निकाल दें और नरम गूंथ लें। इसके बाद उस छेने से छोटी-छोटी गोलियां तैयार करें। एक पैन में पानी और चीनी डालकर चाशनी बनाएं और उसमें तैयार गोलियां डाल दें। अब बर्तन को ढककर मध्यम आंच पर तब तक उबालें जब तक रसगुल्ले फूलकर अपने आकार से दोगुने न हो जाएं।

Raksha Bandhan Special Sweets: मिल्क केक बर्फी

मिल्क केक बर्फी उन पारंपरिक मिठाइयों में से है, जो हर त्योहार की शान मानी जाती है। इसे बनाने में जितना समय लगता है, उतना ही यह स्वादिष्ट भी होता है। यह घी और दूध से बनाई जाने वाली मिठाई है। इसकी खासियत इसकी सादगी है, क्योंकि इसे ज्यादा सजाने की जरूरत नहीं पड़ती है।

Raksha Bandhan Special Sweets: मिल्क केक बर्फी की रेसिपी

सबसे पहले कढ़ाई में दूध को उबालकर लगातार चलाते हुए गाढ़ा कर लें। जब दूध आधा रह जाए, तो उसमें थोड़ा-सा घी और चीनी डालकर पकाना जारी रखें। धीरे-धीरे जब मिश्रण हल्का ब्राउन रंग का होने लगे, तब उसमें इलायची पाउडर डालकर अच्छी तरह मिला लें। अंत में इस मिश्रण को एक चिकनाई लगी थाली में फैलाकर सेट होने के लिए छोड़ दें।

Raksha Bandhan Special Sweets: काजू कतली

काजू कतली ऐसी मिठाई है जो सभी को पसंद होती है। इसे ‘काजू बर्फी’ भी कहा जाता है। इसे काजू, घी और चीनी से बनाया जाता है। इसे सिल्वर के वर्क से सजाया जाता है। यह जितनी सिंपल दिखती है, उतनी ही स्वादिष्ट भी होती है। इसे आप आसानी से घर में बना सकते हैं।

Raksha Bandhan Special Sweets: काजू कतली की रेसिपी

सबसे पहले काजू को अच्छी तरह बारीक पीस लें ताकि वह पाउडर की तरह हो जाए। फिर एक कढ़ाई में पानी और चीनी डालकर हल्की चाशनी तैयार करें। जब चाशनी बन जाए, तो उसमें काजू पाउडर डालकर धीमी आंच पर लगातार चलाते हुए पकाएं ताकि मिश्रण गाढ़ा होकर एकसार हो जाए। जब यह मिश्रण थिक हो जाए और पैन छोड़ने लगे, तो इसे एक चिकनाई लगी थाली में फैलाएं। ठंडा होने पर मनचाहे आकार में काट लें और सर्व करें।

Raksha Bandhan Special Sweets: गुलाब जामुन

गुलाब जामुन उन मिठाइयों में से है जिसकी खुशबू और मिठास लोगों को अपनी तरफ खींच लेती है। यह एक ऐसी पारंपरिक मिठाई है जो हर उम्र के लोगों को बहुत पसंद आती है। यह दूध, मावा, चीनी, घी और मैदे जैसी साधारण चीजों से बन जाती है।

Raksha Bandhan Special Sweets: गुलाब जामुन की रेसिपी

सबसे पहले खोया, थोड़ा मैदा और बेकिंग सोडा मिलाकर नरम आटा गूंथ लें। फिर उस आटे की छोटी-छोटी गोलियां बना लें। अब इन गोलियों को धीमी आंच पर गोल्डन ब्राउन होने तक फ्राई करें। आखिर में, इन्हें तैयार चाशनी में भिगोकर कुछ देर रख दें और फिर गरमा गरम सर्व करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *