नाश्तास्नैक्सस्पेशल

Easy Nashta Recipe:  5 मिनट में बनाएं Tasty & Healthy क्रिस्पी नाश्ता जिसके आगे कचौड़ी भी फीकी लगे |

Easy Nashta Recipe: नमस्कार दोस्तों ! आज हम आपके साथ शेयर कर रहे हैं Easy Nashta Recipe: जिसे आप घर में रखे सिर्फ दो चीजों से ही बनाकर तैयार कर सकते हैं वो भी 5 मिनट दोस्तों ! ये नाश्ता खाने में ये बहुत ही ज्यादा टेस्टी और क्रिस्पी लगता हैं तो चलिए दोस्तों ! जानते आज की हमारी इस खास Easy Nashta Recipe: के बारे में.

हमारी रोज़मर्रा की ज़िंदगी में सुबह का समय सबसे व्यस्त होता है। ऐसे में एक स्वादिष्ट, पौष्टिक और झटपट बनने वाला नाश्ता बहुत उपयोगी साबित होता है। “Easy Nashta Recipe” का उद्देश्य आपको ऐसे सरल और समय बचाने वाले नाश्ते की विधि बताना है जिसे कोई भी आसानी से घर पर बना सकता है। इस तरह की रेसिपी न केवल स्वास्थ्यवर्धक होती है बल्कि पूरे परिवार को पसंद भी आती है।

Easy Nashta Recipe:  बनाने की सामग्री :

  • 5  मीडियम साइज के उबले आलू
  • 1/4 कप उबला हुआ मटर
  • 2  बारीक कटा हुआ प्याज
  • 2 बारीक कटी हुई हरी मिर्च
  • 1 टेबल स्पून कद्दूकस किया हुआ लहसुन
  • 1 टेबल स्पून कद्दूकस किया हुआ अदरक
  • ½ टेबल स्पून कुटी हुई लाल मिर्च
  • ½ टेबल स्पून जीरा
  • ½ टेबल स्पून चाट मसाला पाउडर
  • ½ टीस्पून नमक

Easy Nashta Recipe: घोल तैयार करने के लिए सामग्री

  • ½ कप गेहूं का आटा
  • पानी
  • ½ टीस्पून जीरा
  • ½ टीस्पून कुटी हुई लाल मिर्च
  • ½ टीस्पून नमक
  • 1 टेबल स्पून तेल
  • थोड़ा सा बारीक कटा हुआ हरा धनिया
  • टिक्की को फ्राई करने के लिए तेल

Easy Nashta Recipe: How To Make Tasty & Healthy Breakfast Recipe

दोस्तों ! Easy Nashta Recipe: बनाने के लिए एक बाउल लीजियें और इसमें डालियें 5 मीडियम साइज के उबले आलू, 1/4 कप उबला हुआ मटर और अब मैशर की मदद से इन दोनों को  अच्छे से मैश कर लीजियें.

दोनों चीजों को मैश करने के बाद अब इसमें डालियें 1 बारीक कटा हुआ प्याज, 2 बारीक कटी हुई हरी मिर्च, 1 टेबल स्पून कद्दूकस किया हुआ लहसुन, 1 टेबल स्पून कद्दूकस किया हुआ अदरक, ½ टेबल स्पून कुटी हुई लाल मिर्च, ½ टेबल स्पून जीरा, ½ टेबल स्पून चाट मसाला पाउडर, ½ टीस्पून नमक और अब इन सभी चीजों को अच्छे से मिक्स कर लीजियें.

सभी चीजों को अच्छे से मिक्स करने के बाद अब हाथों को ऑइल से ग्रीस कर लीजियें और इस मिश्रण से छोटी-छोटी बॉल्स बनाकर तैयार कर लीजियें और इन बॉल्स को हल्का सा दबातए हुए टिक्की का शेप दे दीजियें.

आलू की सारी टिकिया बनाने के बाद अब इनको साइड में रख दीजियें.

अब एक छोटा बॉल लीजियें और इसमें डालियें ½ कप गेहूं का आटा और थोड़ा सा पानी और अच्छे से मिला दीजियें और इसका एक गाढ़ा घोल बनाकर तैयार कर लीजियें.

घोल बनाने के बाद अब इसमें डालियें ½ टीस्पून जीरा, ½ टीस्पून कुटी हुई लाल मिर्च, ½ टीस्पून नमक, 1 टेबल स्पून तेल, थोड़ा सा बारीक कटा हुआ हरा धनिया और अब इन सभी चीजों को अच्छे से मिक्स कर लीजियें.

यह भी पढ़ें: कुकिंग के साथ-साथ क्रिकेट के शौकीन लोग क्रिकेट की तमाम जानकारी के लिए यहाँ पर क्लिक करे।

अब टिक्की को फ्राई करने के लिए एक पैन में तेल गर्म होने रख दीजियें मीडियम आंच पर.

तेल गर्म होने के बाद अब एक टिक्की लीजियें और इसे आटे के घोल में अच्छे से डीप करके गर्म तेल में डाल दीजियें

अब इसी तरह एक-एक करके सारी टिक्की को घोल में डीप करके गर्म तेल में डालते जाइए जीतने पैन में आ जायें.

अब टिक्की को मीडियम आंच पर उलटते-पलटते हुए क्रिस्पी और गोल्डन होने तक फ्राई कर लीजियें और एक प्लेट में निकालते जाइए.

लीजिए दोस्तों ! हमारा गरमा गरम गेहूं के आटे और आलू , मटर का बहुत ही स्वादिष्ट और मजेदार नाश्ता बनकर तैयार हैं इस गरमागरम नाश्ते को आप कैचअप या हरी चटनी के साथ बड़े ही आराम से खा सकते हैं.

Easy Nashta Recipe: टिप्स:
सामग्री पहले से तैयार रखें – सब्जियाँ काटकर या सामग्री मापकर फ्रिज में स्टोर करें, जिससे सुबह का समय बचे।

स्वास्थ्य पर ध्यान दें – तले हुए व्यंजनों के बजाय उबले, भुने या कम तेल वाले विकल्प चुनें।

बच्चों के स्वाद का ध्यान रखें – बच्चों के लिए रेसिपी में हल्का मसाला और रंग-बिरंगी सब्जियाँ शामिल करें।

प्रोटीन और फाइबर मिलाएँ – नाश्ते में अंकुरित दालें, पनीर, अंडा, दलिया या ओट्स शामिल करें ताकि पेट देर तक भरा रहे।

प्लानिंग करें – हफ्तेभर की नाश्ते की योजना पहले से बना लें ताकि हर दिन कुछ नया और झटपट बनाया जा सके।

यह भी पढे : Oil Free Breakfast Recipes : बिना तेल के बनाए ये Tasty & Healthy  ब्रेकफास्ट,

Easy Nashta Recipe: Tasty & Healthy Breakfast Recipe

Conclusion
आसान नाश्ता रेसिपी आपकी सुबह को तनावमुक्त बनाने में मदद करती है। स्वाद, पोषण और समय का संतुलन बनाते हुए आप घर पर ही टेस्टी और हेल्दी नाश्ता तैयार कर सकते हैं। नियमित रूप से ऐसा नाश्ता अपनाने से न केवल शरीर को ऊर्जा मिलती है बल्कि पूरे दिन तरोताज़ा महसूस होता है। बस ज़रूरत है थोड़ी सी योजना और रचनात्मकता की!

Easy Nashta Recipe:
Easy Nashta Recipe:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *