मिठाईस्पेशल

Besan Ki Barfi Recipe | बेसन की बर्फी रेसिपी | बेसन की बर्फी रेसिपी इन हिन्दी । Besan ki Barfi Recipe in Hindi.

Besan ki Barfi Recipe :

Besan ki Barfi Recipe : बेसन की बर्फी रेसपी को बनाना बेहद ही आसान होता है Besan ki Barfi Recipe एक बेहद ही स्वादिष्ट और शानदार भारतीय मिठाई है, जो बहुत ही जल्दी से बनकर तैयार हो जाती है और यह बड़ों से लेकर बच्चों तक सभी को  खूब पसंद होती है।

हमारे भारत में बेसन के लड्डू और बेसन से बनी चीजें या मिठाईयां काफी ज्यादा लोकप्रिय वा प्रसिद्ध हैं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं, बेसन की बर्फी की बेहतरीन और लाजवाब रेसिपी के बारे में जिसे आपने बाजार से खरीद के तो कई बार खाया होगा। लेकिन जो स्वाद घर की बनी हुई बेसन की बर्फ़ी का होता है उतना बाजार की बनी हुई बेसन की बर्फ़ी में नहीं होता है। घर पर बनी हुई बेसन की बर्फी की बात ही कुछ और होती है।

जब भी आपका मन बेसन की बर्फी खाने का करे तो आप इस स्वादिष्ट बेसन की बर्फ़ी रेसपी को बड़े ही आराम से घर पर ही बना सकते है, और तो और बेहद ही कम समय में इस रेसपी को बना कर खा और अपने घरवालों को खिला सकते है।

Besan ki Barfi Recipe को आप किसी त्यौहार या विशेष अवसरों के मौके पर बना सकते हैं। जब भी आपका मन कुछ मीठा खाने का हो तो आप इसे बड़े ही आराम से घर पर बना सकते हैं। बेसन की बर्फी बनाने के लिए हमे ज्यादा सामग्री की जरूरत भी नहीं होती है, जो हमारे किचन में सामग्रियां रहती हैं, हम उन्हीं सामग्रियां से ही हम स्वादिष्ट बेसन की बर्फ़ी रेसिपी को  बना सकते हैं। जैसे-  बेसन, चीनी, ड्राई फ्रूट्स,घी, इलायची आदि।

तैयारी का समय  :  5 मिनटपकने का समय  :    1 घंटाकितने लोगों के लिए : 5 – 6
 Besan ki Barfi Recipe
Besan ki Barfi Recipe

बेसन की बर्फ़ी बनाने के लिए सामग्री :  (Ingredients for making gram flour barfi)

1/2  कप बेसन1/2  – cup gram flour
1 कप चीनी1  – cup sugar
1 कप घी1  – cup ghee
पिस्ता – 1 टी स्पूनPistachios – 1 tsp
बादाम और काजू  (गार्निशिंग के लिए),Almonds and cashews – (for garnishing), 
1 कप पानी1/2  – cup water
इलायची  – 3 से 4 पीस  Cardamom –  3 to 4 pieces
विटामिन D की कमी को पूरा करेंगे ये बेस्ट सुपर फूड्स

 

 Besan ki Barfi Recipe :बेसन की बर्फी बनाने की वि​धि : (How to make Besan ki  Barfi Recipe)

1. बेसन की बर्फ़ी बनाने के लिए सबसे पहले बेसन को अच्छी तरह से छान ले, और बेसन को घी में डाल कर मीडियम फ्लैम पर गोल्डन ब्राउन होने तक अच्छे से फ्राइ कर लेना है।

2. बेसन को दबाते हुए 20 से 25 मिनट तक अच्छे से बेसन को फ्राइ कर लेना है।

3. आधे घंटे बाद बेसन का रंग बदल जाएगा और आपको घी किनारों से निकलता हुआ दिखाई देने लगेगा।

4. अब एक कढ़ाई या पैन को ले और उसमे 1 कप चीनी और ½ कप पानी डाल कर गैस पर पकने के लिए रख देगे।

5. इसमे 10 से 15 मिनट का समय लग सकता है, चासनी को हमे गाढ़ा होने तक अच्छे से पका लेना है। और बीच – बीच में इसे चमच्च या करछी की मदद से चलाते रहे है।

6. जब चीनी का सिरा अच्छे से गाढ़ा हो जाए और उगलियों के बीच में चिपकने लगे तब इसे फ्राइ किये हुए बेसन में अच्छे से मिक्स कर दे।

7. जब सिरा और बेसन अच्छी तरह से मिल जाए तब घी लगे प्लेट या थाली में निकाल ले।

8. जब बेसन ठंडा हो जाए तब इसे चाकू की मदद से बेसन की बर्फ़ी को आप अपने मनपसंद टुकड़ों में काट कर तैयार कर ले।

9. कुछ देर बाद इसके ऊपर कटे हुए बादाम और काजू को गार्निश कर दे और फिर स्वादिष्ट और मजेदार बेसन की बर्फ़ी को सर्व करे।

10. बेसन की बर्फ़ी को आप डिब्बे या कंटेनेर में भर कर रख ले और जब भी आपका मन कुछ मीठा खाने का करे तो कंटेनेर को खोलिए और स्वादिष्ट बेसन की बर्फ़ी के स्वाद का आनंद ले।

 Besan ki Barfi Recipe
Besan ki Barfi Recipe

आप पढ़ रहे है स्वादिष्ट बेसन की बर्फ़ी रेसपी के बारे मे ,आप ये भी पढ़ सकते है बेसन के लड्डू रेसपी, टैस्टी बेसन की गट्टे की सब्जी रेसपी |

सुझाव
  • बेसन फ्राई करते समय इस बात का ध्यान रखें कि बेसन को लगातार चलाते रहें और बेसन को   मीडियम फ्लैम पर ही फ्राइ करे।
  • बेसन की बर्फी में आप अपने स्वाद के अनुसार चीनी को डाल सकते हैं अगर आप ज्यादा मीठा पसंद करते हैं तो आप चीनी की मात्रा को बढ़ा सकते हैं।
  • इसके अलावा चीनी का सिरा या   बराबर पका  होना चाहिए ना तो ज्यादा पतला होना चाहिए और ना ही ज्यादा गाढ़ा  होना चाहिए नहीं तो बर्फी  अच्छे से सेट नहीं हो पाएगी।
  • एक बार पूरी तरह से बेसन की बर्फी ठंडा हो जाने पर सख्त हो जाती है, यदि आपकी बेसन की बर्फी सेट नहीं होती है तो इसका मतलब हमारा मिश्रण कम पका है या फिर कच्चा पक्का है।

कुकिंग के साथ क्रिकेट का मजा लेने के लिए पढे :-  जानें खाने में क्या क्या पसंद करते हैं आपके अपने फेवरेट क्रिकेटर्स

 Besan ki Barfi Recipe
Besan ki Barfi Recipe

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *