मिठाई

Besan Ke Laddu Recipe in Hindi-हलवाई जैसा स्वाद घर पर ही आए तो बात बन जाए

Besan Ke Laddu: ठंडी हो गर्मी हो बरसात हो सभी मौसम ने पसंद किया जाने वाला व्यंजन। बेसन शरीर की थकान, ज्यादा वजन और आयरन की कमी जैसी समस्याओं का इलाज में सहायक है। बेसन कोलेस्ट्रोल को कम करने में मदद करता है। बेसन में कैंसर रोधी गुण भी शामिल होते हैं। तो आईए सीखते हैं – Besan Ke Laddu Recipe in Hindi बनाना।

PREP TIME –30 mins | COOK TIME –50 mins | COURSE –Dessert | CUISINE –Indian | SERVINGS –5 लोग

Besan Ke Laddu बनाने की की बर्तन

  • 1 कढ़ाई
  • 1 प्लेट
  • 1 कड़छी
  • 1 थाली
  • 1 चाक़ू
  • 1 कटोरी

Besan ke Ladoo बनाने की की सामग्री

  • 200 ग्राम बेसन
  • 200 ग्राम घी
  • 10 पीस बदाम लंबे कटे हुए
  • 150 ग्राम चीनी
  • 1 चम्मच इलायची पाउडर

कुकिंग के साथ अगर आप क्रिकेट देखने का शौक रखते है, तो ताजा अपडेट और क्रिकेट की मजेदार स्टोरीस और न्यूज देखने के लिए यहा पर क्लिक करे

Besan ke Ladoo बनाने की विधि

  • कढ़ाई में सबसे पहले 100 ग्राम घी डालकर घी को गैस के ऊपर गरम करने के लिए रख देंगे।
  • एक साथ हम 200 ग्राम घी नहीं डालेंगे क्योंकि जैसे जैसे बेसन भूजेगे वैसे वैसे हम एक-एक चम्मच की ऐड करते जाएंगे, इससे हमें भी बेसन भूजने में आसानी होगी,अब घी में बेसन डालेंगे और सुनहरा ब्राउन करते जाएंगे।
Besan Ke Laddu
Besan Ke Laddu
  • बेसन को स्लो आंच में पकने देंगे और इसे लगातार चलाते जाएंगे नहीं तो बेसन जलने लगेगा और इससे लड्डू का स्वाद कड़वा आएगा।

यह भी देखें : बॉडी की एक्स्ट्रा चर्बी घटाने के लिए अपनी डाइट में शामिल करें ये सुपरफूड्स

  • इससे स्लो आच में ही पकाना है,जैसे-जैसे बेसन का कलर चेंज होता जाएगा वैसे वैसे हम एक-एक चम्मच घी में भी ऐड करते जाएंगे, बीच-बीच में एक-एक चम्मच घी ऐड करने से बेसन आसानी से पकता है। अगर बेसन भी सूख चुका है तो हम एक चम्मच और घी डाल सकते हैं।
Besan Ke Laddu
Besan Ke Laddu
  • जब बेसन अच्छी तरह पक चुका है तो हम गैस को बंद करके बेसन एक प्लेट में निकाल कर रख लेंगे। अब बेसन को पूरी तरह से ठंडा नहीं करेंगे इसे हल्का हल्का गर्म रहने देंगे।
  • जब बेसन हल्का गर्म है तो इसमें इलायची पाउडर और पिसी हुई चीनी डालकर हाथों से अच्छी तरह मिला लेंगे |
Besan Ke Laddu
Besan Ke Laddu
  • जब यह सभी आपस में मिल जाए तो इसमें एक चम्मच घी ऐड कर सकते हैं और हाथों की सहायता से छोटे-छोटे गोल आकार में लड्डू बना लेंगे।
Besan Ke Laddu
Besan Ke Laddu
  • लड्डू बनाने में दिक्कत हो रही है तो घी ऐड कर सकते हैं और इसे दोबारा से हल्का गर्म कर सकते हैं। सभी लड्डू ऐसे ही बनाकर एक प्लेट में रखे ऊपर से पिस्ता बदाम लगा सकते हैं।

ध्यान देने वाली बातें

  • जब मिश्रण हल्का गर्म होगा तभी चीनी मिक्स करके लड्डू बनाते जाएंगे।
  • ठंडा होने पर लड्डू नहीं बन पाएंगे। हम थोड़ा थोड़ा करके ही घी ऐड करेंगे घी ज्यादा होने पर बेसन भूजने में मुश्किल आएगी। आपको मेरी यह रेसिपी पसंद आई है तो चलिए आप भी ट्राई कर सकते हैं उम्मीद है आप से भी यह Besan ke Ladoo Recipe in Hindi बहुत अच्छे बनेंगे तो कल मिलते हैं नई रेसिपी के साथ।
आप पढ़ रहे है- Besan Ke Laddu Recipe in Hindi- हलवाई जैसा स्वाद घर पर ही आए तो बात बन जाए। अगर आप ओर भी स्वादिष्ट मिठाई बनाना चाहते हैं तो ये भी पढ़े:-
#1. Atta Biscuit Recipe in Hindi
#2. Maharashtrian Sweet Patholi
#3. सूजी की रसभरी मिठाई जिसने भी खाई उसे बहुत पसंद आई
#4. केला शीरा गणपति जी को लगने वाला उत्तम भोग
#5. गणेश जी का प्रिय व्यंजन मोतीचूर के लड्डू

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *