स्नैक्स

चटपटी Chole Tikki Ki Recipe in Hindi | छोले-टिक्की रेसपी हिन्दी में   

Chole Tikki चाट जिसे आलू टिक्की चाट भी कहा जाता है, एक लोकप्रिय भारतीय स्ट्रीट फूड है। Chole Tikki एक मज़ेदार स्वादिष्ट चाट है जिसे देश भर में पसंद किया जाता है और अब विश्व भर में इस Chole Tikki (छोले-टिक्की) चाट का मज़ा सड़को के किनारे स्टॉल में लिया जाता है, लेकिन घर पर अपने परिवार वालो के लिए या तो पार्टियों के लिए इसे बनाने का अपना एक अलग ही मज़ा होता है।

आप इसे आसानी से घर पर बना कर सबको हैरान कर सकती है। Chole Tikki चाट बनाना बहुत सरल है। तो इंतजार किस बात का, बस इस विधि को देख कर घर में खाइए चटपटी Chole Tikki चाट। 

तैयारी का समय – 30 मिनटपकाने का समय  – 15 मिनट
कुल समय  –  45 मिनटभोजन  – भारतीय

Chole Tikki बनाने के लिए बर्तन

  • नॉन स्टिकी पैन
  • बाउल
  • प्लेट
  • कटोरी

यह भी पढ़े – प्याज के पकोड़े और चाय की चुस्की बरसात में इन दोनों का मज़ा ही निराला है

Chole Tikki / छोले बनाने के लिए सामग्री

छोले के लिए

  • 500 ग्राम छोला।
  • डेढ़ लीटर पानी।
  • 4 प्याज़ बारीक कटी हुई।
  • 4 टमाटर बारीक कटे हुए।
  • 20 ग्राम धनिया बारीक कटी हुई।
  • 1 हरी मिर्च बारीक कटा हुआ।
  • 2 छोटा चम्मच जीरा।
  • 2 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर।
  • 2 छोटा चम्मच धनिया पाउडर।
  • 22 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर।
  • 1/2 छोटा चम्मच हींग।
  • 2 छोटा चम्मच नमक।
  • 5 बड़े चम्मच तेल।

 Step 1 – Chole Tikki मे छोले बनाने की विधि  

  • कुक्कर को गैस पर पर रखे।
  • अब उसमें छोले, डेढ़ 1/5 लीटर पानी व 1 छोटा चम्मच नमक डाले।
  • 10 मिनिट के बाद गैस  को धीमी आँच पर कर ले।
  • 30  मिनिट बाद गैस बंद करे दे।
  • एक कड़ाही ले और तेल को गर्म कर ले।
  • गरम होने पर  गरम मसाला, जीरा और प्याज़ को डाले।
  • गैस धीमी आँच पर ही रखे।
  • प्याज़ को लाल लाल भूनने दे, अब भूनी हुई प्याज़ में लाल मिर्च, धनिया पाउडर, हल्दी पाउडर, व कटा हुआ टमाटर डाले और 1 छोटा चम्मच नमक डाल दे।
  • गैस धीमी आँच पर रखे।
  • कुक्कर खोल कर देखिए छोले अगर मुलायम नही हुए है तो आप 2-3 सिंटी और दे दे।
Chole Tikki Ki Recipe in Hindi
  • जब टमाटर भुन जाए उसमें छोले डाले, कटी हुई धनिया व मिर्च डाले और अच्छे से मिलाए ले।
Chole Tikki Ki Recipe in Hindi
  • छोले कुक्कर में डालें और 1 सिंटी दे। गैस बंद करे दे, आपका स्वादिष्ट Chole Tikki छोला परोसने के लिए तैयार है।

Step 2 – Chole Tikki बनाने के लिए सामान

  • 4 मीडियम साइज़ उबले आलू।
  • 4 बड़े चम्मच दही।
  • 4 बड़े चम्मच मीठी सौंठ चटनी।
  • 2 छोटी चम्मच लाल मिर्ची पाउडर।
  • 2 छोटी चम्मच धनिया पाउडर।
  • 2 छोटी चम्मच नमक।
  • 20 मिली लीटर  घी / रेफाइंड।
  • 12 ग्राम बारीक कटा धनिया।
  • 1 बारीक़ कटा हुआ प्याज
  • 1 चम्मच कौरनफ्लौर

आलू टिक्की बनाने की विधि

  • आलू प्लेट में ले, उसे छीलें और कद्दूकस कर ले।  
  • अब इसमें 1/4 टी स्पून लाल मिर्च पाउडर, 1/4  टी स्पून धनिया पाउडर, 1/2 टी स्पून नमक व 1 टी स्पून कोर्नफ्लौर सभी को अच्छे से मिला ले।
  • छोटी गोल गोल लोई बना ले।
  • अब एक तवा ले तेज़ आँच पर रखे।
  • अब टिक्की मे देसी घी डाले और तवे पर फैला दे।
  • तवे पर आलू की लोईया रख कर फ्राइ कर ले।
Chole Tikki Ki Recipe in Hindi
  • आँच धीमें करे, तवे वाली तरफ की लोई हल्की गुलाबी दिखेगी उन्हे पलटा लीजिए।
  • जब तक टिक्की सिक रही है, आप उसमे थोड़ा सा दही व  नमक डाल दे।

Chole Tikki (छोले आलू टिक्की) चाट परोसने की विधि

  •  एक प्लेट में 2 से 3 टिक्की रखे और उसपर छोला डालें।
Chole Tikki Ki Recipe in Hindi
  • अब उसपर दही और मीठी चटनी डालें, लाल मिर्च पाउडर व् धनिया पाउडर डाल ले। बारीक़ कटे हुए प्याज व् हरा धनिया डालें गरमा गर्म परोसे।
  • आपकी स्वादिष्ट Chole Tikki (आलू टिक्की) तैयार है।

तो आज आपने बाज़ार जैसे Chole Tikki (आलू टिक्की छोले) चाट बनाना सिखा।  आप इसे छोटी पार्टी, या दोपहर के बाद के नास्ता के रूप में भी बना सकते है।  Chole Tikki  Recipe जरुर से बनाये और अपना फीडबैक कमेंट सेक्शन में हमे जरुर बताये।

सुझाव

Chole Tikki – इसकी बाहरी परत खस्ता होती है। और बनावट के अंदर नरम। आलू टिक्की बनाने के कई तरीके हैं। कई तो केवल आलू और मसालों से बनाते हैं। वहीं कुछ लोग चना दाल के मिश्रण से भरवां टिक्की बनाते हैं. यहाँ हमने कुछ हरे मटर डाले हैं। लेकिन आप मटर को छोड़  भी सकते हैं।

चटनी – Chole Tikki chaat (आलू टिक्की छोले) के ऊपर हरी चटनी और मीठी चटनी डाली जाती है। हरी चटनी धनिया पत्ती या पुदीने की पत्तियों या हरी मिर्च और अदरक दोनों को मिलाकर बनाई जाती है। यह पकवान में एक मसालेदार स्वाद जोड़ता है। मीठी चटनी इमली, खजूर और गुड़ से बनाई जाती है। यह पकवान को मीठा और चटपटा स्वाद प्रदान करता है। जो की खाने मे बहुत ही स्वादिष्ट वा लाजबाब होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *