स्नैक्सनाश्तास्पेशल

Dosa Banane ki Recipe | मसाला डोसा रेसिपी| डोसा बनाने की रेसिपी

Dosa Banane ki Recipe | डोसा रेसपी : डोसा रेसपी एक प्रसिद्ध साउथ इन्डियन रेसिपी है, जो कि चावल और उड़द की दाल से बनता है, और नारियल की चटनी और सब्जियों के सांभर के साथ  इसे परोसा जाता है। यह  काफी ज्यादा फेमस और लोकप्रिय नाश्ता है। यह न केवल सेहत के लिए अच्छा है बल्कि इसे बनाना भी काफी आसान होता है। डोसे कई तरीके से बनाए जाते है, जैसे कि – मसाला डोसा, सेट डोसा, रागी डोसा, गेहूं के आटा का डोसा, पेपर डोसा,  सिम्पल डोसा आदि।

डोसा एक बहुत ही स्वादिष्ट और टैस्टी व्यंजन होता है, जो की छोटो से लेकर बड़ों तक का पसंदीदा होता है। इसे आप कभी भी किसी भी समय बना और खा सकते है। यह खाने में काफी हल्का और हेल्थी होता है।

डोसा एक ऐसा व्यंजन है जो सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में बड़े ही चाव के साथ खाया जाता है। वैसे तो डोसे कई तरह से बानये जाते है, लेकिन मसाला डोसा और प्लेन डोसा इंडिया में सबसे ज्यादा पसंद किये जाते है। इसे आप ब्रेक्फास्ट, लंच, और डिनर में भी बनाकर खा सकते है।

टैस्टी पतले और करारे डोसा बनाने के लिए, डोसा का घोल  अच्छी तरह से बना होना चाहिए। और तो और इसे बनाना भी काफी आसान है।सबसे पहले भिगोये हुए चावल और भिगोई हुई उरद की  दाल को अलग – अलग मिक्सी की मदद से पिसा जाता है।

 और बाद में इस पीसे हुए मिश्रण को खमीर उठाने के लिए रात भर रख दिया जाता है। इस विधि से तैयार हुए डोसा बेटर का इस्तेमाल आप अन्य साउथ इंडियन व्यंजन भी बना सकते है। जैसे कि पनियारम, उत्तपम,वडा आदि।  इसी तरह से  आप Masala Dosa Banane ki Recipe को भी तैयार कर सकते है। Msala Dosa में आलू और प्याज से बने मसालेदार आलुओ की भराई की जाती है। Dosa Banane ki Recipe में डोसा का घोल, आलू का मसाला और मसाला डोसा को आप आसानी से कैसे बना सकते है, यह बताया गया है और साथ ही कुछ महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए गए है।

जब डोसा रेसपी को वेजिटेबल सांभर और नारियल की चटनी के साथ सर्व किया जाता है तब यह और भी टैस्टी और स्वादिष्ट लगता है।

तैयारी का समय  :   15  घंटेपकाने का समय :  25 मिनटकितने लोगो के लिए :  3 से 4

Dosa Banane ki Recipe के लिए आवश्यक सामग्री

3/4  कप चावल  डोसा के लिए3/4 cup rice for dosa
1/2 कप उड़द की धुली दाल1/2 cup washed urad dal
1/2  टीस्पून मेथी दाना 1/2 tsp fenugreek seeds
1/3  टेबलस्पून चना दाल, वैकल्पिक 1/3 tbsp chana dal, optional
पानी, जरूरत के हिसाब से water, as required
नमक स्वाद अनुसार salt to taste
तेल   Oil

विधि (Dosa Banane Ki Vidhi)

1. डोसा  का घोल बनाने के लिए ऊपर दि हुई सामग्री को लेले, जैसे चावल, उरद की दाल और मेथी दाना और चने की दाल को, चने की दाल को डोसा का गोल्डन रंग लाने के लिए डाला जाता है।

Dosa Banane ki Recipe
Dosa Banane ki Recipe

2. अब चावल को ले और 4 से 5 बार अच्छी तरह से धो ले और 3 कप पानी डाल कर 5 से 6 घंटों के लिए भिगो कर रख दे।

3. अब इसी तरह उरद की डाल और चने की दाल को एक साथ पानी से अच्छी तरह से धो ले, और मेथी दाने के साथ 5 से 6 घंटों के लिए 2 कप पानी मे भिगो कर रख दे। कुछ इस तरह से….।

Dosa Banane ki Recipe
Dosa Banane ki Recipe

4. अब एक मिक्सर की मदद से उरद की दाल, चने की दाल और मेथी दाने को मिक्सी की जार मे डाल कर एक बारीक पेस्ट बना ले। और जरूरत के हिसाब से पानी डाले और एक बड़िया बारीक पेस्ट को तैयार कर ले।


Dosa Banane ki Recipe
Dosa Banane ki Recipe

5. पीसी हुई उरद की दाल न तो बहुत ज्यादा पतली होनी चाहिए और न ही ज्यादा गाढ़ी होनी चाहिए,पीसी हुई दाल को बाउल या बड़े से कटोरे में निकाल कर साइड में रख ले।

6. अब दाल की तरह हमे चावल का पेस्ट भी तैयार कर लेना है, चावल में से बचे हुए पानी को निकाल दे और मिक्सी के जार में डाले और जरूरत की हिसाब से पानी डाले और बारीक पेस्ट तैयार कर ले। चावल को पीसने के लिए उड़द दाल की अपेक्षा कम पानी की आवश्यकता होती है। पीसे हुए चावल का घोल और पीसी हुई उड़द दाल के घोल के जैसा एकदम मुलायम  और बारीक नहीं होगा, यह हल्का दानेदार ही होता है। चावल के घोल को भी उसी बाउल या कटोरे में निकाल ले।

7. अब इस घोल में अपने स्वाद नुसार नमक डाले और चमच्च या करछी की मदद से अच्छी तरह से नमक को मिला ले। चावल का घोल बहुत ज्यादा पतला या गाढ़ा नहीं होना चाहिए। उसे एक थाली या प्लेट से ढके और खमीर उठाने के लिए 9 से 10 घंटे या फिर रात भर के लिए किसी गर्म जगह पर रख दे, आप चाहे तो इसे ओवेन में रख सकते है।

8. खमीर उठने के बाद घोल की मात्रा थोड़ा बढ़ जाती है, जब आप इसे कलछी या चम्मच की मदद से हिलाएगे तो घोल में छोटे – छोटे बुलबुले दिखाई देगे। अगर घोल आपको ज्यादा गाढ़ा लग रहा हो तो 1 कप पानी डाले और अच्छी तरह से मिला ले। डोसे का घोल इडली के घोल की तुलना में काफी ज्यादा  पतला होता है।

9. अब एक एक नॉन-स्टिक तवे या लोहे के तवे को मीडियम  फ्लैम  पर गरम कर ले,  तवे के ऊपर पानी की कुछ बूँदें छिड़के। अगर पानी की बूंदे कुछ ही सेकंड मे  सूख जाती है तो इसका मतलब यह है की हमारा तवा  बराबर गर्म हो चुका है। तवे पर 1/2 टी स्पून तेल को डाले और अच्छे सेतेल को फैला दे,आप चाहे तो तेल को फैलाने के लिए गीले  कपडे का भी इस्तेमाल कर सकते है। 

10. अब कलछी में घोल को  ले, और तवे के ऊपर बीच में डाले दे, और कलछी को गोल गोल घूमाते हुए 6 -7  इंच व्यास के गोल आकार में  फैला दे। कुछ इस तरह से ….।


Dosa Banane ki Recipe
Dosa Banane ki Recipe

11. अब डोसा के किनारों के चारों ओर 1 स्पून तेल या घी को डोसे के चारों ओर अच्छी तरह से फैला दे।

12. जब डोसे की नीचे की सतह हल्की गोल्डन ब्राउन या भूरे रंग की होने लगे और डोसे के किनारे ऊपर की ओर होने लगे तब तक डोसे को पकने दे।  इसमे लगभग 1 से 2 मिनट का ही समय लगेगा।


Dosa Banane ki Recipe
Dosa Banane ki Recipe

13. 1 मिनट होने के बाद डोसा को दूसरी तरफ पलट दे, और 1 मिनट के और पकने दे अगर आप पतला डोसा बना रहे है तो इसे दूसरी तरफ से पकाने की कोई जरूरत नहीं होती है।

14.  डोसे को एक एक प्लेट या थाली में निकाल ले, अगला डोसा बनाने के लिए गीले कपड़े से तवे को जरूर से साफ कर ले। यह डोसे को तवे से चिपकने से रोकने के लिए होता है। बाकी बचे हुए घोल में से इसी तरह से डोसे को बना ले।

15. हमारा गरमा – गर्म स्वादिष्ट और टैस्टी करारा सादा डोसा बनकर तैयार है, डोसा को नारियल की चटनी और वेजिटेबल सांभर के साथ नाश्ते में या फिर रात के खाने में आप इसे परोस सकते।  


Dosa Banane ki Recipe
Dosa Banane ki Recipe

यह भी देखे : – ऐसे करें बच्चों की हड्डियों को मजबूत

सुझाव

  • ध्यान रखे कि चावल को पीसने के लिए उड़द दाल की अपेक्षा कम पानी की आवश्यकता होती है।
  • घोल को फरमेंट करने के लिए मौसम की स्थिति के उपर निर्भर होता है। गर्मियों में, घोल 6-8 घंटे के भीतर फरमेंट हो जाता है, लेकिन सर्दियों में 12 से 15 घंटे तक लग जाते हैं।
  • चने की दाल को डोसा को सुनहरा रंग देने के लिए इस्तेमाल करते है।
  • इसी तरह से आप मसाला डोसा भी तैयार कर सकते है, बस इसमे उबले हुए आलू का मसाला तैयार कर ले और डोसे के ऊपर लगा कर अच्छे से पका ले।

परोसने के तरीके : पेपर डोसा या सिम्पल डोसे को नारियल की चटनी और वेजिटेबल सांभर के साथ नाश्ते में या फिर रात के खाने में परोस सकते है। डोसे को आप लाल रंग वाली नारियल की चटनी और हरी नारियल की चटनी के साथ भी परोस सकते है ये बहुत ज्याद टैस्टी लगता है।

डोसा बनाने के लिए अच्छी क्वालिटी वाला पैन होना बहुत ही जरूरी होता है, नहीं तो  पैन पर डोसे का बेटर डालने पर बेटर अच्छी तरह से  फैलता नहीं है और तवे पर ही चिपक जाता है।  हमने नीचे लिंक दिया है,  अगर यह नॉन स्टिक पैन आपको पसंद हो तो आप अभी इसी समय इस पैन को ऑनलाइन खरीद सकते हैं। Best Non Stick Pan for Dosa and Omellete

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *