Easy Nashta: जब रोटी सब्जी बनाने का मन ना हो तो 5 मिनट में बनाएं यह कुरकुरा Tasty And Healthy नाश्ता | Easy Nashta
Easy Nashta : सुबह का नाश्ता हो या हल्की-फुल्की भूख और समझ में ना आए क्या बनाएं तो दोस्तों ! आप आलू मूंग दाल का Easy Nashta को ट्राई कर सकते हैं और साथ में हेल्दी भी हैं और टेस्टी भी साथ में एक मजेदार सी चटनी की रेसिपी भी शेयर कर रहे हैं तो चलिए जानते हैं आज के Healthy Breakfast Recipe के बारे में.
Easy Nashta Recipes
दोस्तों ! आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में, सुबह का नाश्ता अक्सर छूट जाता है। लेकिन, ये नुकसानदेह हो सकता है। एक स्वस्थ और स्वादिष्ट नाश्ता न सिर्फ आपको दिन भर ऊर्जा देता है, बल्कि दिमाग को भी तीखा रखता है। लेकिन , सुबह जल्दी उठकर कुछ खास बनाने का वक्त ना होना भी एक समस्या ही है।
दोस्तों ! आप चिंता ना करें! इस लेख में हम आपके लिए लाए हैं कुछ आसान और लज़ीज़ नाश्ते की रेसिपीज जो आप मिनटों में बना सकते हैं और जो आपकी सेहत का भी ख्याल रखेंगी। तो आइए दोस्तों ! जानते है आज की हमारी special aur Tasty Easy Nashta Recipes के बारे में |
Easy Nashta: मूंग दाल का Easy Nashta बनाने के लिए सामग्री
- 2 कप मूंग दाल
- 3 टेबलस्पून कच्चे चावल
- 2 हरी मिर्च
- 1 इंच अदरक का टुकड़ा
- 1-2 टेबलस्पून पानी
- 2 कच्चा आलू
- ½ टीस्पून जीरा
- ½ टीस्पून कुटी हुई लाल मिर्च
- स्वाद के अनुसार नमक
- थोड़ा सा बारीक कटा हुआ हरा धनिया
- 2 टेबल स्पून तेल
मूंग दाल का Easy Nashta बनाने की विधि
दोस्तों ! मूंग दाल का नाश्ता बनाने के लिए सबसे पहले 2 कप मूंग दाल और 3 टेबलस्पून कच्चे चावल को एक साथ 1 से 2 घंटे के लिए भिगोकर रख दीजियें.
1 से 2घंटे हो जाने के बाद दाल और चावल को भिगोकर रखने के बाद यह दोनों चीज अच्छे से फूल जाएगी और अब छलनी में डालकर इनका पानी निकाल दे.
दाल और चावल का पानी निकालने के बाद अब इनको मिक्सर जार में डाल दे और इसके साथ साथ में डालियें 2 हरी मिर्च, 1 इंच अदरक का टुकड़ा और 1-3 टेबलस्पून पानी डालकर इनको भी एकदम महीन पीस लीजिए और इसका एक अच्छा पेस्ट बना लीजियें.
दाल और चावल का पेस्ट बनाने के बाद अब इसे एक बाउल में डाल दे .
अब 2 कच्चा आलू लीजिए और इसे पेस्ट वाले बाउल में ही कद्दूकस कर ले.
आलू कद्दूकस करने के बाद अब इस पेस्ट में मिलाइए 2 टीस्पून जीरा, ½ टीस्पून कुटी हुई लाल मिर्च, स्वाद के अनुसार नमक, थोड़ा सा बारीक कटा हुआ हरा धनिया और इन सभी चीजों को अच्छी तरह से मिक्स कर ले .
दोस्तों ! सभी चीजों को अच्छे से मिक्स करने के बाद हमारा नाश्ते का बैटर बनकर तैयार हैं और अब गैस पर पैन रखीए.
अब पैन में डालियें 1 से 2 टेबल स्पून तेल और तेल को पैन में बराबर से अच्छी तरह से फैला लीजिए और गैस की आंच मीडियम रखीए और तेल को हल्का गर्म होने दे .
जब तेल अच्छी तरह से गरम हो तो अब इसमें डालियें 2 टेबलस्पून बेटर और बेटर को पैन में बराबर से अच्छी तरह से गोल शेप में फैला ले.
दोस्तों ! ध्यान रहे इस बेटर को हमें बहुत ज्यादा मोटा नहीं रखना हैं चम्मच से फैलाते हुए इसे पतला कर लेना हैं और इस नाश्ते को दोनों साइड से 1 से 2 मिनट तक अच्छी तरह से सेक लेना हैं.
अब ऐसे ही इसे दूसरी तरफ भी पलट ले और दूसरे तरफ से भी 1 से 2 मिनट तक इसे भी सेक ले.
दोस्तों ! जब नाश्ता दोनों साइड से अच्छे से सिक जाए और अच्छा सा कलर आ जाए तो इसे पैन से निकाल ले और अब इसी तरह बाकी का नाश्ता भी सेक ले .
यह भी पढ़ें – 5 मिनट में पोहे से बनाएं गरमा गरम टेस्टी नाश्ता जिसके सामने समोसा कचोरी भी लगे फीकी
दोस्तों ! कम तेल में बना यह नाश्ता एकदम कुरकुरा बनता हैं और ये बाहर से क्रिस्पी और अंदर से एकदम सॉफ्ट होता हैं और खाने में बहुत ही ज्यादा टेस्टी लगता हैं और कम सामान में झटपट से बन भी जाता हैं और बच्चों से लेकर बड़ों तक यह नाश्ता सभी को बहुत ही ज्यादा पसंद आता हैं तो दोस्तों ! एक बार आप इस नाश्ते को जरूर ट्राई कीजिएगा धन्यबाद !!
दोस्तों ! Easy Nashta Recipes में आप इन रेसपी को भी ट्राई कर सकते है|

मुरमुरे अप्पे-
दोस्तों ! अप्पे एक तरह की साउथ इंडियन डिश है, जिसे भारत में बहुत ही ज्यादा पसंद किया जाता है। दोस्तों ! मुरमुरे अप्पे बनाने के लिए सूजी और मुरमुरे की जरूरत पड़ती है। यह 10 से 15 मिनट के अंदर आसानी से तैयार किया जा सकता है। आइए जानते हैं मुरमुरे अप्पे बनाने का आसान तरीका।
सामग्री-
- मुरमुरे- 3 कटोरी
- दही- 2 कटोरी
- प्याज- 1/2 कटोरी (कटे हुए)
- टमाटर- 1/3 कटोरी (कटे हुए)
- हरी मिर्च- 2 चम्मच (कटी हुई)
- लाल मिर्च पाउडर- 1 चम्मच
- सोडा- 1/2 चम्मच
- नमक- स्वादानुसार
मुरमुरे अप्पे को बनाने का तरीका-
- दोस्तों ! मुरमुरे अप्पे को बनाने के लिए सबसे पहले मुरमुरे को पानी की मदद से अच्छी तरह से धुल लें, इसके अलावा एक दूसरे बर्तन में सूजी और पानी मिलाकर रख दें।
- फिर भिगोए हुए मुरमुरे, सूजी और दही को ब्लेंडर की मदद से पीसकर एक मुलायम सा पेस्ट तैयार कर लें.
- इसके बाद इस बैटर में प्याज, टमाटर, हरी मिर्च और सूखा मसाला डालकर अच्छी तरह से मिला लें.
- जब मिश्रण तैयार हो जाए तो उसमें सोडा और नींबू डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें.
- इसके बाद अप्पे बनाने वाले पैन में तेल गरम करें फिर अप्पे के घोल को सभी सांचे में डालें, फिर पैन को ढककर पका लें.
- दोस्तों ! मुरमुरे अप्पे पक जाने के बाद इन्हें नारियल की चटनी या हरी चटनी के साथ गरमा-गरम सर्व करें।
5 मिनट का नाश्ता (5 Minute Easy Nashta)

पोहा (Poha): दोस्तों ! पोहा एक बेहद आसान और लोकप्रिय नाश्ता है। पोहा को थोड़े से पानी में भिगोकर, हरी मिर्च, प्याज, धनिया और नींबू के रस के साथ तड़का लगाकर आप लज़ीज़ पोहा बना सकते हैं। आप इसमें अपनी पसंद अनुसार सब्जियां भी डाल सकते हैं।
दलिया (Dalia): दोस्तों ! दलिया एक पौष्टिक और फाइबर युक्त नाश्ता हैं जो पेट को भी देर तक भरा रखता है। दलिया को दूध या पानी में थोड़ी देर पकाकर, मेवे, शहद या गुड़ डालकर आप स्वादिष्ट दलिया बना सकते हैं।
फ्रूट चैट (Fruit Chaat): ये नाश्ता सेहत के साथ-साथ स्वाद का भी ख़्याल रखता है। अपने पसंदीदा फलों को काटकर, उनमें दही, शहद और चिया सीड्स मिलाकर आप झटपट फ्रूट चैट तैयार कर सकते हैं।
10 मिनट का नाश्ता (10 Minute ka Easy Nashta Recipes in Hindi)

आलू का चीला (Aloo ka Cheela): इस नाश्ते को बनाने के लिए आपको बस बेसन, आलू, प्याज और कुछ मसालों की ज़रूरत होगी। इन सब चीजों को मिलाकर एक गाढ़ा घोल बना लें और फिर नॉन-स्टिक तवे पर चीला सेक लें। आप चाहें तो इसे दही या चटनी के साथ खा सकते हैं।
मूंग दाल चीला (Moong Dal Cheela): ये प्रोटीन से भरपूर नाश्ता बनाने में भी काफी आसान है। भीगी हुई मूंग दाल को पीसकर उसमें प्याज, हरी मिर्च और धनिया डालकर घोल तैयार कर लें। इसके बाद इसे तवे पर सेक लें और अपनी पसंद की चटनी के साथ सर्व करें।
वेजिटेबल ऑमलेट (Vegetable Omelet): अंडा पसंद करने वालों के लिए ये नाश्ता एक बेहतरीन विकल्प है। अंडे को फेंटकर उसमें अपनी पसंद अनुसार कटी हुई सब्जियां मिलाएं। फिर इसे तवे पर तेल डालकर सेक लें। वेजिटेबल ऑमलेट को टमाटर की चटनी या ब्रेड के साथ खाया जा सकता है।
Easy Nashta Recipe के लिए टिप्स और सुझाव
आप सुबह के समय फल और मेवे भी खा सकते हैं। ये ना सिर्फ पौष्टिक होते हैं बल्कि इन्हें खाने में भी कम वक्त लगता है।
रात को ही ओट्स को दही में भिगोकर रख दें। सुबह में आप इसमें फल और शहद डालकर सेहतमंद नाश्ता तैयार कर सकते हैं।
अगर आप पूरी तरह से शाकाहारी हैं तो आप सोया चनक्स या पनीर से बने नाश्ते को भी ट्राई कर सकते हैं।
तो दोस्तों ! देर किस बात की इन आसान और स्वादिष्ट नाश्तों के साथ आप अपनी सुबह की शुरुआत ऊर्जावान बना सकते हैं। तो देर किस बात की? आज ही इन रेसिपी को ट्राई करें और अपने दिन की शुरुआत एक स्वस्थ और लज़ीज़ नाश्ते के साथ करें!
दोस्तों अगर आपको यह रेसपी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के और भी मजेदार और स्वादिष्ट रेसपी पोस्ट पढ़ने के लिए जुडे रहें आपकी अपनी वेबसाइट स्वादिष्टव्यंजन के साथ।

