Gajar Ka Halwa Recipe in Hindi – ठंड के मौसम का बेहतरीन नास्ता
ठंड का मौसम हो और मजेदार स्वादिष्ट Gajar ka Halwa हो तो बात ही कुछ अलग होती है। ठंड के मौसम में अधिकतर घरों में स्पेशल गाजर का हलवा खाने की डिमांड अकसर होती है। कई लोग ऐसे हैं जो इसकी परफेक्ट रेसिपी नहीं जानने की वजह से मार्केट से गाजर का हलवा खरीदकर खाते है। हालांकि, घर में भी गाजर का हलवा बनाना बेहद आसान व सिम्पल है।
Gajar ka Halwa ज्यादातर ठंड के मौसम में ही खाया जाता है दोस्तों हम आज आपको स्वादिष्ट Gajar ka Halwa Recipe के बारे में बताने जा रहे है। जो की काफी मजेदार और स्वादिष्ट होती है। Gajar ka Halwa Recipe बनाने के लिए आपको कुछ सैम्पल स्टेप्स फॉलो करना है जिसकी मदद से आप बेहतरीन Gajar ka Halwa घर पर ही बना सकते है, वो भी मार्केट की तरह।
गाजर का हलवा एक बेहतरीन स्वादिष्ट Indian sweet है। जिसे गाजर, दूध, घी और चीनी से बनाया जाता है। Gajar ka Halwa एक ऐसी मिठाई है जो न केवल बनाने में सरल और झटपट से बनने वाली एक स्वादिष्ट Recipe है। बच्चों से लेकर बूढ़ों तक सब का favourite है।
Gajar ka Halwa Recipe में हमने हलवे को क्रिमी बनाने के लिए फैट दूध का use किया है। और बेहतरीन स्वाद के लिए इसमे इलायची का पाउडर डाला है। आप महेमानो के लिए कुछ मीठा बनाना चाहते हो या बच्चों के लिए, इस विधि का पालन करके आप आसानी से ही घर पर Gajar ka Halwa बना सकते है। यह स्वादिष्ट होने के साथ-साथ हाइजेनिक भी होता है। अगर आप भी मीठा खाने के शौकीन हैं, और गाजर के हलवे को पसंद करते हैं तो हम आपको विंटर स्पेशल Gajar ka Halwa Recipe को बनाने का तरीका बता रहे हैं।
- Gajar ka Halwa बानने के लिए टाइम : 5 minute
- पकाने का समय: 35 मिनट
- कितने लोगो के लिए: 2-3
Gajar ka Halwa बनाने के लिए बर्तन
- नॉन स्टिक पैन
- बाउल
- पतीला
- करछी
- प्लेट
- कटोरिया
Gajar ka Halwa Recipe बनाने के लिए आवश्यक सामग्री:
- 4 से 5 बड़े साइज की गाजर
- एक कप दूध (375 मिलीलीटर)
- आधा कप चीनी
- आधा कप खोया (मावा)
- 7 से 8 बादाम (बारीक कटे)
- 8 से 10 किशमिश
- 7 से 8 काजू (बारीक कटे)
- 4 से 5 पिस्ता (बारीक कटे)
- 1/4 टीस्पून इलायची का पाउडर
- 1/4 कप घी
Gajar ka Halwa बनाने के लिए विधि
- सबसे पहले सभी गाजर को छीलकर अच्छी तरह से धो लें और कद्दूकस कर ले।
- अब गैस पर नॉन स्टिक पैन रखें उसमें दूध डालकर, कद्दूकस की हुई गाजर मिलाकर medium आंच पर पकाएं।
- जब मिश्रण उबलने लगे तब आंच को कम कर दे और मिश्रण को थोड़ा गाढ़ा होने तक पकने दे, इसमें लगभग 15-20 मिनट का समय लगेगा। उसे चिपकने से रोकने के लिए बीच-बीच पर चमचे से चलाते रहे ।
- जब सारा दूध सूख जाये और मिश्रण गाढ़ा हो जाये तब तक उसे पकने दे, इसमें लगभग 5-7 मिनट का समय लगेगा। बीच- बीच में चमचे से चलाते रहे।
- चीनी, काजू के टुकड़े और किशमिश डाले और अच्छी तरह से मिलाएं। चमचे से लगातार चलाते हुए चीनी पिघल जाये तब तक पकाएं। इसमें 3-4 मिनट का समय लगेगा।
- Gajar Ka Halwa मे इलायची का पाउडर डालें, और इसे अच्छे से मिला ले और गैस बंद कर दे।
- Gajar Ka Halwa को परोसने के लिए बाउल में निकाले और उसे कतरी हुई बादाम से सजाये।
सजावट के लिए: सूखे मेवे से Gajar Ka Halwa को गार्निश करें।
सुझाव
- हलवे को मुलायम बनाने के लिए चीनी अंत में ही डाले। अगर आप स्टेप-2 में दूध के साथ चीनी डालेंगे तो हलवा मुलायम नहीं बनेगा।
- अगर आप गाजर के हलवे को आइसक्रीम के साथ परोसना चाहते हैं तो उसे थोड़ा ज्यादा नरम रखने के लिए स्टेप-4 में हलवे को हल्का गाढ़ा होने तक ही पकने दे, बहुत ज्यादा गाढ़ा मत होने दे।
| आप नास्ते में ओर भी स्वादिष्ट व्यंजन बनाना चाहते हैं तो ये पढ़े:- #1. Mix Veg Paratha Recipe in Hindi: मिक्स वेज पराठा बनाने की विधि (हिन्दी में) #2. Tutti-Frutti Biscuits : घर पर बनाएं बिस्किट बाजार के स्वाद में टूटी-फ्रूटी बिस्किट #3. खट्टे-मीठे ढोकले हल्का-फुल्का नाश्ता #4. दही-बडे चटपटे और ज़ायकेदार #5. समोसे हर उम्र का ज़ायकेदार व्यंजन |

