स्पेशलमैन डिश

Gobi Manchurian Recipe| अपने डिनर को बनाए लाजवाब और स्वादिष्ट’गोभी मंचूरियन रेसपी के साथ| Healthy Gobi Manchurian Recipe In Hindi|

Gobi Manchurian Recipe पारंपरिक चायनीज तरीके से बनाया हुआ गोभी मंचूरियन ग्रेवी तले हुए करारे गोभी के टुकड़े और कॉर्न फ्लोर से बनी तीखी ग्रेवी का स्वादिष्ट मिश्रण है। इस Gobi Manchurian Recipe में पहले गोभी को तला जाता है और फिर उसे मसालेदार ग्रेवी में डाला जाता है। ज्यादातर चायनीज रेसिपी में अजीनोमोटो का इस्तेमाल होता है हालांकि इस रेसिपी में अजीनोमोटो का उपयोग न किये जाने के बावजूद भी इसका स्वाद काफी स्वादिष्ट व लाजवाब है।

फूल गोभी से बना Gobi Manchurian Recipe किसी भी पार्टी में स्टार्टर की तरह बहुत ही  पसंद किया जाता है। इसे ग्रेवी के साथ भी बनाया जा सकता है लेकिन सुखा  गोभी मंचूरियन ज्यादा लोकप्रिय है।  क्योंकि इसे शाम के खाने के साथ परोस सकते है।

Gobi Manchurian Recipe (गोभी मंचूरियन  रेसिपी)  एक बहुत ही  टेस्टी और स्वादिष्ट डिश हैं। Gobi Manchurian Recipe एक चायनीज डिश हैं ,तथा ये बड़े और बच्चों सभी को खूब  पसंद भी आती हैं। Gobi Manchurian Recipe एक भारतीय और चायनीज व्यंजन का एक मिक्स मेल हैं। क्यों कि इसमें सॉस के साथ कुछ मसालों का भी फ्लेवर हैं।जो बनाने में आसान और खाने में टेस्टी और कम समय में झटपट बनकर तैयार हो जाने वाली एक  स्पेशल डिश हैं।

इसे हम ग्रेवी वाली सब्जी भी कह सकते हैं। Gobi Manchurian Recipe को आप टोमैटो केचप और चिल्ली सॉस के साथ स्टार्टर  की तरह सर्व कर सकते हैं। इसे हम शाम के नाश्ते में सर्व कर सकते हैं , या इसे आप शेजवान फ्राइड राइस ,चायनीज फ्राइड राइस ,पनीर फ्राइड राइस ,हक्का नूडल्स के साथ भी सर्व कर सकते हैं।

Gobi Manchurian Recipe एक लोकप्रिय और स्वादिष्ट इंडो चीनी स्ट्रीट फूड रेसिपी है, इसको फूलगोभी और चीनी सॉस के साथ तैयार किया जाता है । 

Gobi Manchurian Recipe शाकाहारी समुदाय के भीतर प्रसिद्ध पार्टी स्टार्टर  में से एक है। इसे ड्राई और ग्रेवी दोनों वर्जन के साथ परोसा जा सकता है और यह Gobi Manchurian Recipe (फूलगोभी मंचूरियन)   का ड्राई वर्शन है।

आज हम बनाएंगे क्रिस्पी Gobi Manchurian Recipe (गोभी मंचूरियन रेसपी)  वह भी रेस्टोरेंट स्टाइल में एकदम बढ़िया व परफेक्ट चाइनीस फ्लेवर और कलर के साथ  और इसको सर्व करेंगे स्प्रिंग अनियन के साथ। गोभी Gobi Manchurian Recipe बताते समय हम आपको बीच-बीच में बहुत सारे यूजफुल टिप्स बताएंगे जो आपके बहुत ही  काम आएंगे।

Gobi Manchurian Recipe बनाने के लिए बर्तन

  • कढ़ाई
  • बाउल
  • प्लेट
  • कटोरा
पूर्व तैयारियों का समय-  10 मिनटपकाने का समय- 35 मिनटकितने लोगों के लिए-  4
Gobi Manchurian Recipe

Gobi Manchurian Recipe बनाने के लिए सामग्री

फूल गोभी के लिए सामग्री

  • 2 टेबल स्पून मैदा
  • 4 टेबल स्पून कॉर्न फ्लोर
  • 1 मीडियम साइज फूल गोभी
  • 1 टीस्पून अदरक-लहसुन की पेस्ट
  • तेल, तलने के लिए
  • नमक, स्वादानुसार
  • 1/4 कप पानी

ग्रेवी के लिए सामग्री

  • 1/2 टेबलस्पून महीन  कटा हुआ अदरक
  • 2 हरी मिर्च,  कटी हुई
  • 2 टीस्पून बारीक कटा  लहसुन
  • 3 टेबल स्पून बारीक कटा हुआ  प्याज़
  • 1 टेबलस्पून तेल
  • 2 टेबलस्पून सोया सॉस
  • 1/2 टेबलस्पून चिली सॉस
  • 2 टेबलस्पून टमाटर का केचप
  • 1/2 टीस्पून काली मिर्च पाउडर
  • 2 टेबलस्पून मकई का आटा (कॉर्न फ्लोर)
  • 2 कप गरम पानी
  • नमक, स्वादानुसार

इसी तरह और भी स्वादिष्ट और लाजवाब रेसपी को जानने के लिए यहा क्लिक करे :-

Gobi Manchurian Recipe बनाने की विधि

  • गोभी मंचूरियन रेसिपी बनाने के लिए सबसे पहले हम फूलगोभी को अच्छे से साफ कर ले, इसके बाद  उसके बड़े – बड़े  टुकड़े काट लीजिए और उन्हें 3 से 5 मिनट के लिए पानी में उबाल ले।  जब वह अच्छे से उबल जाए तब एक्स्ट्रा पानी निकाल कर उन्हें टॉवल की मदद से अच्छे से सुखा लें।
  • इसके बाद हम एक बाउल में मैदा, कॉर्न फ्लोर, अदरक, लहसुन की पेस्ट और नमक मिला देंगे।  इसमें ¼  कप पानी डालकर इसका घोल तैयार कर लेंगे।  घोल ना तो ज्यादा गाढ़ा होना चाहिए और ना ही ज्यादा पतला। इसके बाद गोभी के टुकड़ों को घोल में डालकर अच्छे से मिला लें।  जब तक की घोल  गोभी के चारों तरफ समान रूप से अच्छे से ना लग जाए।
  • घोल तैयार होने के बाद अब हम एक कढ़ाई में मीडियम फ्लेम पर तलने के लिए तेल को गर्म कर लेंगे एक साथ 5  से 8 गोभी के टुकड़ों को तेल में डालकर मीडियम फ्लेम पर गोल्डन ब्राउन होने तक तल लें।
  • अब तले हुए टुकड़ों को एक प्लेट में निकाल ले, और बाकी बचे हुए  टुकड़ों को भी गोल्डन ब्राउन होने तक अच्छे से तल ले।

·    Gobi Manchurian Recipe (गोभी मंचूरियन रेसपी मे ग्रेवी बनाने की विधि)

  • 3 टेबलस्पून कॉर्न फ्लोर को 1/2 कप  पानी में घोलकर रख दीजिए।
  • अब कढ़ाई में एक 2 टेबलस्पून तेल को गरम करें, उसमें कटा हुआ अदरक, लहसुन, हरी मिर्च, कटा हुआ हरा प्याज ,डालकर मीडियम फ्लेम पर 1 से 2 मिनट के लिए भून ले।
  • भूनने के बाद इसमें हम सोया सॉस, चिली सॉस, टमाटर केचप, काली मिर्च पाउडर, और नमक डालकर 1 से 2 मिनट के लिए और पका लें।
  • अब 2 कप गरम पानी डालकर मीडियम फ्लेम पर मिश्रण को उबलने देंगे। इसे 1 -2 मिनट के लिए उबालने के बाद कलछी से लगातार चलाते हुए पानी में घुला हुआ कॉर्न फ्लोर डाल दे।  अब अच्छे से मिलाकर मीडियम फ्लेम पर 1 से 2 मिनट के लिए और पका लें।
  • तले हुए फूल गोभी के टुकड़ों को डालकर मीडियम फ्लेम पर 3 से 5 मिनट के लिए और पका लें।
  • हमारी Gobi Manchurian Recipe ( गोभी मंचूरियन रेसिपी) तैयार है इसे एक बाउल में निकाल कर हरे प्याज से सजाएं और शेजवान नूडल्स या चाइनीस फ्राइड राइस के साथ परोसिए।

अगर आप कुकिंग के साथ क्रिकेट देखने व क्रिकेट के बारे में जानने की रुचि रखते हैं तो यहां पर आपको वैसे भी इन क्रिकेट से जुड़े न्यूज़ मिलते रहेंगे जानने के लिए क्लिक यहा करें|

सुझाव

  • फूलगोभी के टुकड़ों को साफ करने के लिए उन्हें गर्म पानी में 15 से 20 मिनट के लिए डुबोकर रख लें।
  • बहुत सारे गोभी के टुकड़ों को एक साथ नहीं तले नहीं तो वह कच्चे भी रह सकते हैं।
  • सोया सॉस और चिली सॉस गोभी मंचूरियन रेसिपी की मुख्य सामग्रियां है आप इन दोनों की मात्रा को अपने स्वाद अनुसार कम या ज्यादा भी कर सकते हैं।
  • ज्यादा करारी गोभी बनाने के लिए आप इन्हें ज्यादा समय तक तल सकते है।
  • Gobi Manchurian Recipe को  आप स्टार्टर की तरह परोस सकते है। यह हक्का नूडल्स और पनीर फ्राइड राइस के साथ बहुत ही  स्वादिष्ट लगती  है।

Gobi Manchurian Recipe (गोभी मंचूरियन) ग्रेवी खाने से शरीर में गर्मी बनी रहती है इसलिए यह ठंडी के मौसम में परोसने के लिए परफेक्ट रेसपी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *