Holi 2025 Recipes: होली पर बनाएं Tasty and Healthy रिफ्रेशिंग मिल्क फ्रूट क्रीम, मस्ती के साथ खाएं और खिलाए 1 से 1 मीठे पकवान
Holi 2025 Recipes: होली की रौनक सिर्फ रंग-गुलाल से ही नहीं पकवानों से भी होती है। जहां कलर मस्ती में रंग घोलने का काम करते हैं वहीं, खाने की चीजें हमारा स्वाद बढ़ा देती हैं घरों में गर्मागर्म पकौड़े तले जाते हैं, पापड़ निकाले जाते हैं।
गुजिया और ठंडई के बिना तो पूरा त्योहार ही फीका-फीका सा नजर आता है। जहां एक तरफ पूरा घर होली का जश्न मनाता है, तो महिलाएं कई दिनों पहले से ही खाने-पीने की चीजें (Holi Dishes) तैयार करने लगती हैं. ऐसे में आइए जानते हैं होली पर मेहमान-नवाजी के साथ किन रेसिपी से पूरा माहौल बदलें…
Holi 2025 Recipes: 1. गुजिया रेसिपी

होली के मौके पर गुजिया जरूर बनाएं। ये एक पारंपरिक स्वीट डिश है जो हमेशा से ही बनती चली आ रही है। आप इसमें कई तरह की वैरायटी बना सकते हैं। जैसे मावा गुजिया, गुलकंद गुजिया, इसके अलावा आप तंदूर वाली गुजिया भी बना सकते हैं।
गुजिया होली पर बनने वाली पारंपरिक डिश है. इसमें मैदा, चीनी और खोया डाला जाता है. इसका स्वाद हर किसी को खूब पसंद आता है. घर पर आने वाले हर मेहमान इसे खूब झककर खाते हैं. इस रेसिपी को बनाना काफी आसान है।
गुजिया बनाने की सामग्री
2 कप मैदा
1 कप चीनी
1/2 कप खोया
1/4 चम्मच इलायची पाउडर
1/4 चम्मच केसर
गुजिया बनाने की रेसिपी
1. इन सामानों को अपने अनुसार ले सकते हैं. इन्हें ज्यादा मात्रा में भी बना सकते हैं
2. सबसे पहले इन सभी चीजों को मिला लें।
3. अब सारी सामग्री के मैदे में डालकर गुझिया का आकार का बना लें।
4. अब कड़ाही में तल लें।
5. गुजिया बनकर तैयार है, इसे परोस सकते हैं।
Holi 2025 Recipes: 2. ठंडाई रेसिपी

होली वाले दिन सुबह ठंडाई जरूर पी लें। आप चाहें तो बड़ी आसानी से घर में ठंडाई बना सकते हैं। अगर मन न हो तो मार्केट में बनी बनाई या फिर इंस्टेंट ठंडाई मिलती है। इसे बस दूध में घोलकर आसानी से पी सकते हैं। तो होली के दिन ठंडाई का स्वाद जरूर चखें।
ठंडाई बनाने के सामान
दूध
चीनी
इलायची पाउडर
केसर
पिस्ता पाउडर
ठंडाई कैसे बनाएं
1. दूध के अलावा सभी सामान एक साथ मिलाकर पीस लें.
2. अब इस मिश्रण को ठंडे दूध में मिलाएं.
3. इसे छानकर बादाम से गार्निश करके सर्व करें.
Holi 2025 Recipes: 3. रंगीन लस्सी रेसिपी
रंगीन लस्सी रेसिपी की सामग्री
दही
पानी
रंगीन सामग्री, जैसे खाने का कलर
रंगीन लस्सी कैसे बनाएं
1. सभी चीजों को मिला लें.
2. इसे दही या छाछ में मिलाकर सर्व करें.
Holi 2025 Recipes: 4. नमक पारे की रेसिपी
नमक पारे की रेसिपी की सामग्री
गेहूं का आटा
अजवाइन
आवश्यकतानुसार पानी
रिफाइंड ऑयल
स्वाद अनुसार नमक
नमकपारा बनाने की विधि
आटे में ऑयल, नमक और अजवाइन डालकर अच्छी तरह मिला लें.
गुनगुने पानी से आटा अच्छी तरह गूंथ लें.
और 20 मिनट के लिए ढंककर रखें,
गुथें हुए आटे को मोटा बेल लें और मनचाहे आकार में काट लें.
बेकिंग ट्रे में थोड़ा घी लगाकर ग्रीसिंग करें, ओवन को 5-10 मिनट पर सेट कर नमकपारे बेक करें.
ठंडा होने पर इसे सर्व करें.
Holi 2025 Recipes: 5. दही बड़ा
होली के दिन दही बड़ा भी बनाया जाता है। दही बड़ा ज्यादातर लोगों को पसंद आता है। इस डिश के बिना होली के त्योहार का मजा अधूरा लगता है।
Holi 2025 Recipes: 6. मालपुआ
घर आए मेहमानों का मुंह मीठा कराने के लिए आप मालपुआ भी बना सकते हैं। यह बहुत ही लजीज डिश है, मैदा, दूध मलाई और ड्राइफ्रूट्स से मिलकर बना ये डिश स्वाद में जबरदस्त होता है। यूं कहे इस डिश के बिना त्योहार ही अधूरा सा लगता है।
यह भी पढें:कुकिंग के साथ -साथ क्रिकेट के शौकीन लोग क्रिकेट की तमाम जानकारी के लिए यहाँ पर क्लिक करे।
Holi 2025 Recipes: 7. दाल कचौड़ी
होली के दिन अगर आप मेहमानों के लिए कुछ खास बनाना चाहते हैं, तो दाल कचौड़ी एक बढ़िया विकल्प होगा। मूंग की दाल और खास मसालों से तैयार होने वाली यह कचौड़ी बेहद स्वादिष्ट और खस्ता होती है।
Holi Special Recipes: Milk Fruit Cream Recipe: होली का त्योहार रंगों और मस्ती के साथ-साथ स्वादिष्ट व्यंजनों का भी त्यौहार है। इस मौके पर ठंडाई, गुजिया और तरह-तरह की मिठाइयों का लुत्फ उठाया जाता है। अगर आप इस बार होली पर कुछ अलग और हेल्दी बनाने की सोच रहे हैं, तो मिल्क फ्रूट क्रीम एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। यह रिफ्रेशिंग, हेल्दी और स्वाद से भरपूर है, जो बच्चों और बड़ों सभी को पसंद आएगी।
Holi 2025 Recipes: मिल्क फ्रूट क्रीम रेसिपी सामग्री

2 कप ठंडा फुल क्रीम मिल्क
1/2 कप फ्रेश क्रीम
2 बड़े चम्मच कंडेंस्ड मिल्क
2 बड़े चम्मच शहद या चीनी (स्वादानुसार)
1/2 छोटा चम्मच वेनिला एसेंस
1 कप कटे हुए ताजे फल (केला, सेब, अंगूर, अनार, आम, स्ट्रॉबेरी आदि)
2 बड़े चम्मच कटे हुए मेवे (बादाम, पिस्ता, काजू)
1/2 छोटा चम्मच चिया बीज (ऑप्शनल)
2-3 बर्फ के टुकड़े (अगर आपको ठंडा पसंद है)
Holi 2025 Recipes: मिल्क फ्रूट क्रीम बनाने की विधि
सबसे पहले एक बड़े मिक्सिंग बाउल में ठंडा दूध और फ्रेश क्रीम डालें।
अब इसमें कंडेंस्ड मिल्क और शहद या चीनी डालकर अच्छी तरह मिलाएं।
इसमें वेनिला एसेंस डालें और फिर से अच्छी तरह मिलाएं।
अब इसमें कटे हुए फल और मेवे डालकर धीरे-धीरे मिलाएं।
अगर आपको ठंडा पसंद है, तो इसमें बर्फ के टुकड़े और चिया बीज डालें।
इसे 10-15 मिनट के लिए फ्रिज में रख दें ताकि फ्लेवर अच्छे से जम जाए।
ठंडी मिल्क फ्रूट क्रीम को सर्विंग गिलास में डालें और ऊपर से कटे हुए मेवे और अनार के दाने डालकर सजाएं।
Holi 2025 Recipes: मिल्क फ्रूट क्रीम के फायदे
मिठाई होने के साथ-साथ यह एक हेल्दी ड्रिंक भी है, जो शरीर को तुरंत एनर्जी देती है।
दूध और मेवों से भरपूर यह ड्रिंक होली के दौरान शरीर को ठंडा रखती है।
ताजे फलों की वजह से यह विटामिन और मिनरल से भरपूर होती है, जो पाचन को भी दुरुस्त रखती है।
बच्चों को दूध और फल खिलाने का यह एक स्वादिष्ट तरीका हो सकता है।
Holi 2025 Recipes: कब और कैसे परोसें?
होली के दिन जब रंगों की मस्ती के बाद कुछ ठंडा और एनर्जी बूस्टर खाने का मन करे, तो यह मिल्क फ्रूट क्रीम सबसे बढ़िया विकल्प है। इसे गिलास में ठंडा करके सर्व करें और त्योहार का मजा दोगुना करें।
इस होली पर पारंपरिक ड्रिंक के साथ मिल्क फ्रूट क्रीम का मजा लें और मेहमानों को भी कुछ नया चखाएं!

