How to Make Moong Dal Dosa in Hindi – “Crunchy Moong Dal Dosa Delights: A Nutritious Twist on Traditional Crispy Dosas!”|मूँगदाल का क्रिस्पी डोसा
Moong Dal Crispy Dosa स्वादिष्ट होता है। डोसा तो अलग अलग तरह से बनाया जाता है लेकिन आज हम जो बनाएंगे वह मूँगदाल का डोसा बनाएंगे। इसमें प्रोटीन की मात्रा बहुत अधिक होती है जो हमारे लिए जरूरी है। मूँगदाल का डोसा बनाना एकदम आसान है। मूँगदाल की तासीर ठंडी होती है। (How to Make Moong Dal Dosa in Hindi) मूँगदाल में आयरन पोटेशियम कैल्शियम विटामिन बी और प्रोटीन जैसे तत्व पाए जाते हैं। जो शरीर की कमजोरी को दूर करने के लिए और एनर्जी प्रदान करने में सहायक होता है। अगर कोलेस्ट्रोल किसी का बड़ा हो तो मूँगदाल का सेवन करना लाभकारी होता है।
तो चलिए आज हम सीखते हैं Moong dal dosa batter recipe बनाना |
PREP TIME –5 hrs 30 mins
COOK TIME –15 mins
COURSE –Breakfast
CUISINE –Indian
SERVINGS –4
EQUIPMENT
- मिक्सर ग्राइंडर
- बाउल
- कटोरी
- थाली प्लेट
- चाकू
- पैन या तबा
- कड़छी
INGREDIENTS
- 500 ग्राम हरी मूँगदाल टूटे हुई या साबुत
- 100 ग्राम चावल का आटा
- 20 ग्राम सूजी
- 100 ग्राम दही
- 2 हरी मिर्च
- हरी धनिया
- 1 चम्मच जीरा पिसा हुआ
- ½ चम्मच काली मिर्च पिसी हुई
- नमक स्वाद अनुसार
- रिफाइंड अपने अनुसार
यह भी पढ़े :
# मेथी थेपला, पिकनिक हो या यात्रा कही भी आराम से खाए
# नवाबी पनीर (Nawabi Paneer) जो खाने में यूनिक और बनाने में आसान
INSTRUCTIONS
बनाने से पहले की विधि (Moong Dal Dosa Making)
- डोसा बनाने से पहले हम छिलके वाली मूँगदाल या साबुत मूँगदाल कोई भी ले।

- लेकिन उसे 5 घंटे पानी में भिगो कर रख देंगे।
- 5 घंटे बाद मूँगदाल को अच्छे से तीन या चार बार धोकर साफ कर लेंगे।
- इसके बाद मिक्सर जार में डालकर लहसुन अदरक हरी मिर्च हरी धनिया डालकर पीस लेंगे।

- दाल धोने पर जितना छिलका निकलता है। उसे हम अच्छी तरह धोकर साफ कर लेंगे और मिक्सर जार में डालकर पीस लेंगे। कोई भी दाल हो 5 घंटे पानी में भिगो कर रखेंगे।
- इसके बाद दाल और लहसुन, अदरक, हरी धनिया, डालकर मिक्सर जार में पीस लेंगे।इस गणेश चतुर्थी मे जाने गणेश जी को खुश करने के लिए कौन-कौन से भोग लगाए जाते हैं । जानने के लिए यहाँ क्लिक करे।
बनाने की विधि (How to Make Moong Dal Dosa in Hindi)
- पिसी हुई दाल में चावल का आटा मिक्स कर देंगे, सूजी भी डाल देंगे, काली मिर्च पाउडर जीरा पाउडर, नमक, दही सभी डाल देंगे।
- सभी अच्छी तरह फैट कर 10 मिनट के लिए ढककर रख देंगे।
- 10 मिनट बाद हम बैटर को देखेंगे कि हमारा बैटर अच्छी तरह फूल चुका है तो हम बनाने की प्रक्रिया शुरू करतेहैं। (How to make moong dal dosa crispy)
- बनाने से पहले हम इसको अच्छी तरह फिर से दोबारा से मिक्स कर लेंगे।
- अब हम गैस को ऑन करेंगे और गैस पर तवा रखेंगे।
- तवा मैं चारों किनारों व बीच में अच्छी तरह से तेल लगा लेंगे।
- और बैटर को करछी की सहायता से तवा में डालेंगे और फैला देंगे और बीच में सभी तरफ अच्छे से फैला देंगे।

- 2 मिनट बाद इसे पलटने की कोशिश करेंगे और किनारों पर हल्का तेल लगा लेंगे।
- पलटने पर इसे दूसरी तरफ साइड-साइड मे और बीच में अच्छे से पका लेंगे।

- देखेंगे कि डोसा नीचे से और ऊपर से अच्छा सुनहरा हो जाए तो डोसा पक चुका है।
- इसी तरह सारी प्रक्रिया करेंगे।
- डोसे को फोल्ड करके प्लेट में परोस लेंगे।जाने ऐसा व्यंजन जिसे खाकर पेट भर जाये पर मन न भरे। और अधिक जानने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- इसे आप चटनी या सॉस के साथ भी परस के दे सकते हैं। तो बनकर तैयार है हमारा Moong Dal Crispy Dosa.
NOTES
उम्मीद है आपको मेरी यह रेसिपी पसंद आई होगी तो चलि ए जल्दी-जल्दी कमेंट बॉक्स में अच्छे-अच्छे कमेंट करें कल मिलते हैं नई रेसिपी के साथ।

