स्पेशल

 Indore Style Falahari Sabudana Khichdi Recipe: इंदौर की स्पेशल फलाहारी साबूदाना खिचड़ी: हर व्रत को बनाएं खास ! Indore’s special fruit sabudana khichdi: Make every fast special …!

Indore Style Falahari Sabudana Khichdi Recipe: इंदौर का नाम सुनते ही चटपटे स्ट्रीट फूड की याद आ जाती है, लेकिन दोस्तों ! क्या आप जानते हैं इंदौर की Indore Style Falahari Sabudana Khichdi Recipe भी काफी ज्यादा फेमस है? जी हां, व्रत के दिनों में भी लज़ीज खाने का मजा लेना चाहते हैं तो इंदौर की स्पेशल फलाहारी साबूदाना खिचड़ी आपके लिए एकदम सही विकल्प है। यह खिचड़ी न सिर्फ स्वादिष्ट होती है, बल्कि बनाने में भी बेहद आसान है। तो देर किस बात की, आइए आज हम सीखते हैं इंदौर की खास फलाहारी साबूदाना खिचड़ी बनाना!

Indore Style Falahari Sabudana Khichdi Recipe:

Indore Style Falahari Sabudana Khichdi Recipe
Indore Style Falahari Sabudana Khichdi Recipe

इंदौर की ‘ साबूदाना खिचड़ी’ जैसा स्वाद बाहर आपको ढूंढे से नहीं मिलता। एक-एक दाना मोतियों सा खिला हुआ, हल्की सी मिठास और खटास के साथ लाजवाब स्वाद… भाई कमाल। तो चलिए इसी खास इंदौरी ज़ायके को अपने किचन में लाने की कोशिश करते हैं इस रेसिपी के साथ।

Falahari Sabudana Khichdi Recipe

इंदौर स्टाइल में स्टीम्ड फलाहारी साबूदाना खिचड़ी, बनाने के लिए हमें चाहिए

  • साबूदाना – 1कप
  • पानी-1कप
  • उबला आलू-1 मीडियम
  • घी- 1/2 टी स्पून
  • भुनी-कुटी मूंगफली-3 टेबल स्पून
  • सेंधा नमक-स्वादानुसार
  • काली मिर्च पाउडर – 1/4 टी स्पून
  • नींबू-1
  • शक्कर – 1 टी स्पून
  • 1 टेबलस्पून कटा हुआ हरा धनिया
  • 1 नींबू का रस
  • 1/2 कप फलाहारी चिवड़ा (आवश्यकतानुसार)
  • फलाहारी मिक्सचर- सर्व करने के लिये

इंदौर स्टाइल में स्टीम्ड फलाहारी साबूदाना खिचड़ी बनाने की : विधि

सबसे पहले साबूदाने को दो से तीन बार धोकर रात भर के लिए बराबर माप के पानी में गला दें। ध्यान दें कि बनाने से पहले साबूदाने में अतिरिक्त पानी ज़रा भी न हो। साबूदाने को हाथों से भुरभुरा कर लें।

अब इसे फ्लेट कड़ाही में पलट लें। इसमें क्यूब्स में कटा हुआ उबला आलू और घी मिलाएं। अच्छे से मिक्स कर लें।

अब एक पतीले में पानी उबालें। क्योंकि हम यहां इंदौर स्टाइल में स्टीम्ड खिचड़ी बना रहे हैं। अब साबूदाने वाली कड़ाही को इस पतीले पर रख दें और कड़ाही को कवर कर दें। इसे बीच-बीच में चलाते रहें।  इससे 4 – 5 मिनट में ही साबूदाना पक जाएगा।

अब आंच बंद कर दें। कड़ाही को नीचे रखें। उसमें मूंगफली दाने, सेंधा नमक, पिसी शक्कर, काली मिर्च पाउडर, हरा धनिया डालें और अच्छी तरह मिक्स करें। आखिर में अपने स्वाद के अनुसार नींबू का रस डालें। इंदौर स्टाइल में खिली-खिली फलाहारी साबूदाना खिचड़ी तैयार है। इसे फलाहारी मिक्सचर डाल कर परोसा जाता है। आप चाहें तो नींबू और मिक्सचर को स्किप कर सकते हैं।

Indore Style Falahari Sabudana Khichdi Recipe के लिए टिप्स (Tips)

  • आप चाहें तो साबूदाना को भिगोने के बाद उसके अतिरिक्त पानी को अच्छे से निचोड़ लें। इससे खिचड़ी लिपटेगी नहीं.
  • कुरकुरापन बनाए रखने के लिए फलाहारी चिवड़ा को खाने के समय ही ऊपर से डालें।
  • मूंगफली को आप घर पर ही धीमी आंच पर भून कर दरदरा पीस सकते हैं। बाजार से तैयार मूंगफली पाउडर का भी इस्तेमाल किया जा सकता है।
  • आप अपनी पसंद के अनुसार इसमें भुजिया या मखाना भी डाल सकते हैं।
  • आप चाहें तो साबूदाना भिगोने के पानी में थोड़ा सा नींबू का रस डाल सकते हैं, इससे साबूदाना ज्यादा नरम नहीं होगा।
  • खिचड़ी को धीमी आंच पर ही पकाएं, वरना साबूदाना लजीम हो सकता है।
  • फलाहारी मिक्सचर के अलावा आप अपनी पसंद के अनुसार भुजिया या सेव भी डाल सकते हैं।
  • आप चाहें तो सब्जियों का तड़का लगाकर भी इस खिचड़ी को बना सकते हैं। इसके लिए कटी हुई हरी मटर, गाजर और फूलगोभी का इस्तेमाल कर सकते हैं।

Falahari Sabudana Khichdi Recipe : निष्कर्ष

तो लीजिए दोस्तों तैयार है लज़ीज़ और फलाहारी इंदौरी स्टाइल साबूदाना खिचड़ी। ये बनाने में तो आसान है ही साथ ही ये बहुत स्वादिष्ट और पौष्टिक भी है। इसे आप व्रत के नाश्ते या भोजन में कभी भी बना सकते हैं और इस खास इंदौरी स्वाद का आनंद ले सकते हैं।

अगर आप इस रेसिपी को ट्राई करते हैं, तो हमें कमेंट में जरूर बताएं कि आपको कैसी लगी।

swadisht vyanjan. In पर हम हमेशा आपके लिए स्वादिष्ट और आसान रेसिपीज़ लाते रहते हैं. अगर आपको ये रेसिपी पसंद आई, तो कृपया इसे अपने दोस्तों और परिवार के साथ ज़रूर शेयर करें. साथ ही,  कमेंट करके हमें बताएं कि आप अगले कौन सी रेसिपी पढ़ना पसंद करेंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *