Janmashtami 2024 Bhog Recipes: इस जन्माष्टमी पर बाल गोपाल को लगाएं 1 से 1 मीठे-मीठे और स्वादिष्ट भोग, बनाने की विधि सही-सही जरूर जान लें, Tasty And Delicious
Janmashtami 2024 Bhog Recipes: हर साल भाद्रपद महीने के कृष्ण पक्ष में अष्टमी तिथि को जन्माष्टमी का त्यौहार मनाया जाता है। ये त्यौहार हिंदू धर्म के लोगों के लिए बहुत ही खास होता है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन ही भगवान श्री कृष्ण ने धरती पर अवतार लिया था।
और यही वजह है कि इस दिन कृष्ण जन्म की धूम हर जगह दिखाई देती है। मंदिरों से लेकर घरों तक में भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव मनाया जाता है। इस दौरान तरह-तरह की झांकियां सजाई जाती है और भगवान श्री कृष्ण को 56 प्रकार के पकवानों का भोग लगाया जाता है।
जन्माष्टमी पर कान्हा के भोग का खास महत्व होता है। यशोदा के लाला को माखन अतिप्रिय है ही, लेकिन उन्हें और भी कई सारी चीजें पसंद हैं। जन्माष्टमी के अवसर पर उन्हें प्रसन्न करने और अपना लाड दिखाने के लिए लोग तरह-तरह के मीठे-नमकीन पकवान बनाते हैं और कान्हा को भोग लगाते हैं।
पूजा-कथा के मौके पर भगवान को तरह-तरह की मिठाइयों का भोग लगाने की परंपरा है, लेकिन इनमें सबसे खास होती है पंजीरी और जन्माष्टमी का त्योहार तो बिना पंजीरी के पूरा ही नहीं होता। गेहूं के आटे, धनिया, बेसन और नारियल जैसी कई चीजों से पंजीरी बना सकते हैं,
लेकिन जन्माष्टमी पर धनिया पंजीरी बनाने का खास महत्व होता है। जो स्वाद में तो खास है ही साथ ही सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद मानी जाती है।
अगर आप भी श्री कृष्ण को उनके प्रिय चीजों का भोग लगाना चाहते हैं तो पंचामृत सबसे अहम चीज है। बहुत सी जगह पर पंचामृत से ही बाल गोपाल को स्नान भी कराया जाता है तो चलिए आपको भी पंचामृत बनाने की सही विधि बताते हैं। ताकि आप लड्डू गोपाल को इसका भोग लगा सके।
Janmashtami 2024 Bhog Recipes: पंचामृत बनाने का सामान
दूध – 1 कप
दही – 2 बड़े चम्मच
देसी घी – 1 बड़ा चम्मच
शहद – 1 बड़ा चम्मच
चीनी – 1 बड़ा चम्मच
Janmashtami 2024 Bhog Recipes: पंचामृत बनाने की वैकल्पिक सामग्री
तुलसी के पत्ते – 2-3 पत्ते
केसर – 1-2 धागे
कटे हुए मेवे – काजू, बादाम, चिरौंजी
Janmashtami 2024 Bhog Recipes: पंचामृत बनाने की विधि

Janmashtami 2024 Bhog Recipes: पंचामृत बनाने के लिए सबसे पहले एक साफ बर्तन में 1 कप दूध डालें। अब इसमें 2 बड़े चम्मच ताजा दही मिलाएं और अच्छी तरह से मिलाएं। इसके बाद इसमें 1 बड़ा चम्मच घी डालें।
घी को दूध और दही के साथ अच्छे से मिक्स कर लें। इसे सही से चलाते हुए अब 1 बड़ा चम्मच शहद डालें और इसे भी अच्छी तरह मिलाएं। सबसे आखिर में बर्तन में 1 बड़ा चम्मच चीनी डालें और इसे घोल लें। वैसे तो पारंपरिक रूप से पंचामृत तैयार है। लेकिन अगर आप इसे सजाना चाहते हैं तो अब इसे सजाने की बारी आती है।
पंचामृत को सजाने के लिए अगर आप चाहें तो 2-3 तुलसी के पत्ते पंचामृत में डाल सकते हैं। यह पंचामृत को और अधिक पवित्र बनाता है। इसके साथ ही ऊपर से केसर के धागे या कटे हुए मेवे डाल सकते हैं।
Janmashtami 2024 Bhog Recipes: दूध पेड़ा

कड़ाही में 1 लीटर दूध डालकर गैस पर उबलने के लिए रख दें।
उबाल आने के बाद दूध को लगातार चलाते रहें। वरना तली में लगने से इसका स्वाद बदल जाता है।
लगातार चलाते हुए जब दूध गाढ़ा नजर आने लगे, तो इसमें 1/2 कप चीनी और 1/2 चम्मच इलायची पाउडर मिलाएं।
इसके बाद धीमी आंच कर इसे 5 से 6 मिनट और पकाएं। जब तक कि वो जमने जैसा न हो जाए।
फिर इसे एक प्लेट में निकाल लें।
ठंडा हो जाने के बाद इसके पेड़े बनाने हैं।
हाथों पर घी लगाएं और पेड़े बनाते जाएं।
Janmashtami 2024 Bhog Recipes: रोज कलाकंद

एक पैन में 1 लीटर दूध गर्म करें। साथ ही इसमें 100 मिली मिल्कमेड मिला लें।
दूध को मीडियम आंच पर लगातार चलाते हुए आधा होने तक पका लें।
पनीर कद्दूकस कर लें। इसमें दूध डालें और हल्के हाथों से मिक्स करें।
फिर इसमें 1/4 कप रोज सिरप डालें और चलाएं।
उसके बाद 1 छोटा चम्मच इलायची पाउडर डालें। दूध को गाढ़ा होने तक पकाएं।
एक ट्रे को घी से ग्रीस करके उसमें इस मिश्रण को डालें।
इस पर चांदी का वर्क लगाएं और पिस्ता की कतरन से सजाएं।
मनपसंद आकार में काट लें।
तैयार है टेस्टी रोज कलाकंद।
Janmashtami 2024 Bhog Recipes: पपीता बर्फी

1/2 पके पपीते को छीलकर उसे टुकड़ों में काट लें। थोड़े टुकड़े छोड़कर बाकी को मिक्सी में पीसकर प्यूरी बना लें।
पैन में 1 चम्मच घी गर्म करें। इसके पपीते की प्यूरी और बचे हुए टुकड़े डालकर मीडियम आंच पर लगातार चलाते हुए पकाएं, जब तक कि इसका पानी न सूख जाए।
1/3 कप चीनी मिलाकर पकाएं। जब चीनी का पानी भी सूख जाए, तो इसमें 1/2 कप मिल्क पाउडर मिलाएं। जब मिश्रण किनारे छोड़ने लगे, तो गैस बंद कर दें।
एक ट्रे या थाली को घी से ग्रीस कर लें। इसमें इस मिश्रण को डालें और ड्राई फ्रूट्स डालकर रूम टेंपरेचर पर 2 घंटे सेट होने के लिए रख दें।
फिर इसे मनचाहे शेप में काट लें।
Janmashtami 2024 Bhog Recipes: जन्माष्टमी का खास प्रसाद है धनिया पंजीरी
धनिया पंजीरी को सबसे शुद्ध माना जाता है। कान्हा को भोग लगाने के साथ ही इस दिन व्रत रखने वाले भक्तगण इसी पंजीरी से व्रत भी खोलते हैं।
Janmashtami 2024 Bhog Recipes: धनिया पंजीरी बनाने की रेसिपी
सामग्री- घी- ¼ कप, काजू कुटे हुए- 10-12, बादाम कुटे हुए- 10-12, मखाना- ½ कप, धनिया पाउडर- 2 कप, कद्दूकस किया हुआ सूखा नारियल- ½ कप, पिसी चीनी- ½ कप
Janmashtami 2024 Bhog Recipes: धनिया पंजीरी बनाने का तरीका

कड़ाही को गर्म कर इसमें 1 बड़ा चम्मच घी डालें।
घी के गर्म होने के बाद इसमें ड्राई फ्रूट्स को धीमी आंच पर सुनहरा होने तक भून लें।
इसे किसी बर्तन में निकालकर अलग रख दें।
अब इसमें मखानों को कुरकुरा होने तक भूनें।
हल्का ठंडा होने के बाद इसे ग्लास में डालकर कूट लें या फिर मिक्सी में दरदरा कर लें।
कड़ाही में फिर थोड़ा घी डालें।
अब इसमें धनिया पाउडर को धीमी आंच पर भूरा होने तक भूनें।
फिर इसमें भुने हुए ड्राई फ्रूट्स डालकर मिलाएं।
धनिए का मिश्रण जब थोड़ा ठंडा हो जाए, तो इसमें सूखा नारियल और पिसी चीनी डालकर मिला लें।
तैयार है जन्माष्टमी के लिए धनिया पंजीरी का प्रसाद।
Janmashtami 2024 Bhog Recipes: धनिया पंजीरी की जरूरी टिप्स
धनिया पाउडर को धीमी आंच पर अच्छी तरह से भूनें। तेजी आंच पर भूनने से ये जल जाएगा और अगर अच्छी तरह भूना नहीं, तो इसका स्वाद बहुत ही कड़वा लगता है।
धनिया भूनने के बाद जब से अच्छी तरह ठंडा हो जाए, तब इसमें चीनी मिलाएं। गरमा-गर्म मिश्रण चीनी मिलाने पर ये पिघल जाती है जिससे पंजीरी का टेक्सचर बिगड़ जाता है।
तो इस जन्माष्टमी इन पकवानों से करें कान्हा को खुश।