मैन डिश

लुंगडु (Lungdoo) Kasrod Recipe दुर्गम पहाड़ियों में पाई जाने वाली Healthy सब्ज़ी,Taste जानकर खाने को मन ललचा जाये

लुंगडु Kasrod Recipe,लुंगड़ अंग्रेजी में फिडलहेड एक प्राक्रतिक पहाड़ी सब्ज़ी होती है ,लुंगडु को उगाया नहीं जाता ,यह दुर्गम पहाड़ियों में दुर्लभ इलाकों में अपने आप उगती है। लुंगडु बहुत ही पौष्टिक सब्ज़ी होती है ,यह ह्रदय (दिल) के लिए बहुत ही अच्छी होती है क्यूंकि इसमें कैलोरी बहुत ही काम होती है। आज हम हिमाचली लुंगडु (कैसरोड) की स्वादिष्ट और पौष्टिक सब्जी बनायेगे।

पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश में प्राकृतिक ख़ूबसूरती के साथ प्राकृतिक रूप से उगने वाली जड़ी-बूटियाँ और सब्ज़ियां भी भरपूर मात्रा में पाई जाती हैं और उन्हीं में से एक है लिंगड़ ( लिंगडु ,लिंगडी)की यह सब्ज़ी,यह उत्तर और पूर्वोत्तर भारत के हिमालयी राज्यों में पाई जाती है।लिंगड़ का सब्ज़ी के अलावा आचार भी बनाया जाता है।अलग-अलग राज्यों में इसे अलग-अलग नाम से जाना जाता है।

हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू और मंडी में इसे लिगुंड , कांगड़ा घाटी में इसे कांगड़ी बोली में लुंगडू कहा जाता है चंबा में इसे कसरोद के नाम से जाना जाता है।दार्जिलिंग और सिक्किम में नियूरो कहा जाता है।त्रिपुरा में मुइखोनचोक और उत्तराखंड के कुमाऊं क्षेत्र में इसे लिंब्रा कहते हैं। इसका वानस्पतिक नाम फिडेलहेड फर्न है।लिंगड़ न केवल स्वाद में अच्छा है बल्कि यह सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है।लुंगडु को सब प्रकार के विटामिन्स,मिनरल्स और माइक्रोन्यूट्रियंट्स का अच्छा स्त्रोत माना जाता है। आजकल के दिनों में यह प्राय जंगलों में देखने को मिलता है और लोग इसे आचार के उपयोग के लिए प्रयोग कर रहे हैं और बाजारों में भी आजकल लिंगुड उपलब्ध है ।

PREP TIME -30 mins

COOK TIME –30 mins

COURSE -Main Course

CUISINE –Indian

SERVINGS –4 लोग

Kasrod Recipe बनाने के लिए बरतन (EQUIPMENT)

  • 1 प्रेशर कुकर
  • 1 कड़छी
  • 1 चाक़ू
  • 1 कढ़ाई
  • 1 थाली
  • 1 टेबलस्पून
  • 1 छोटा चम्मच
  • 1 साफ़ कपडा
  • 1 छन्नी

Kasrod Recipe बनाने के लिए सामग्री (INGREDIENTS)  

  • 500 ग्राम लुंगडु (कैसरोड) फिडलहेड
  • 1 नग प्याज बारीक़ कटा हुआ
  • 1 नग टमाटर बारीक़ कटा हुआ
  • 2 नग हरी मिर्च महीन कटी हुई
  • 1 छोटा चम्मच जीरा
  • 1/2 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • 1/2 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
  • 1 छोटा चम्मच धनिया पाउडर
  • 2-3 बड़े चम्मच तेल
  • नमक स्वादानुसार

यह भी देखे : जानें खाने में क्या क्या पसंद करते हैं आपके अपने फेवरेट क्रिकेटर्स

Kasrod Recipe बनाने के लिए निर्देश (INSTRUCTIONS) 

  • लुंगडु (कैसरोड)की सब्जी बनाने के लिए सबसे पहले साफ़ कपडे से सब्जी को अच्छे से साफ करके चाकू से छिल्को को छीलकर छोटे छोटे टुकड़ो में काट लीजिये।
Kasrod Recipe
Kasrod Recipe
  • फिर लुंगडु (कैसरोड) को अच्छे से धोकर प्रेशर कुकर में डाल दे,और तीन कप पानी के डालकर तीन सिटी आने तक मीडियम आंच पर उबाल लीजिये।
  • तीन सिटी आने के बाद गैस को बंद कर दे और कुकर को थोडा ठंडा होने दीजिये, जब कुकर थोड़ा ठंडा हो जाए तो छन्नी से लुंगडु (कैसरोड) में से पानी को निकाल दीजिये।
  • अब कड़ाई में तेल डाल कर गैस पर गर्म होने के लिए रख दीजिये। तेल के गर्म होते ही इसमें जीरा डालकर भून लीजिये।
  • फिर हरी मिर्च और प्याज डालकर प्याज को ब्राउन होने पका लीजिये।
  • प्याज के पकते ही इसमें टमाटर डालकर टमाटर को नरम होने तक पका लीजिये।
  • जब टमाटर अच्छे से गल जाए तो हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर और नमक डालकर कडछी से अच्छे से मिला कर एक से दो मिनट तक पका लीजिये।

यह भी देखे :- नॉन वेज के अलावा इन 9 फलों में भी पाया जाता है भरपूर प्रोटीन

Kasrod Recipe
Kasrod Recipe
  • दो मिनट पकने तक मसाला तेल छोड़ने लगेगा अब इसमें उबाली हुई लुंगडु (कैसरोड) डाल कर कडछी से अच्छे से मिला कर दस मिनट के लिए धीमी आंच पर पकने दीजिये,तय समय अनुसार गैस को बंद कर दीजिये।
Kasrod Recipe
Kasrod Recipe
  • लिजिए बनकर तैयार है पहाड़ी कैसरोड की सब्जी,आप इसे रीती,चावल ,दाल,पूरी,परांठा वगैरह किसी भी चीज़ के साथ परोस सकते हैं। कैसी लगी आपको आज की डिश कमेंट करके हमारा हौसला ज़रूर बढ़ाएं ताकि हम आपको हर बार नई-नई डिश बनाने की जानकारी ढूंड-ढूंड कर देते रहें। धन्यवाद,सलाम,नमश्कार,शब्बा खैर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *