Pahadi Aloo Ke Gutke Recipe : पहाड़ों का स्वाद: लज़ीज़ पहाड़ी आलू के गुटके ! Taste of the Mountains: Delicious Pahadi Potato Gutkas !
Pahadi Aloo Ke Gutke Recipe : पहाड़ों की खूबसूरती के दीवाने तो बहुत हैं, लेकिन क्या आपने कभी वहां के लज़ीज़ खाने का स्वाद लिया है? अगर नहीं, तो आज हम आपको पहाड़ों का ही एक खास व्यंजन “Pahadi Aloo Ke Gutke Recipe ” बनाना सिखाएंगे। ये ना सिर्फ बनाने में आसान है, बल्कि ये आपके टेस्ट बड्स को भी पहाड़ों की सैर करा देगा।
Pahadi Aloo Ke Gutke Recipe in Hindi
दोस्तों ! पहाड़ी आलू के गुटके उत्तराखंड की पारंपरिक डिश है। वहां के ठंडे मौसम में ये गरमा गरम सब्जी न सिर्फ पेट भरती है बल्कि तन को भी गर्मी देती है। इसे आप रोटी, पराठे या फिर चावल के साथ भी खा सकते हैं। इसकी खास बात है इसके मसाले, जिन्हें दरदरा पीसा जाता है और ज़्यादातर तड़के में ही डाले जाते हैं। आलू को बड़े टुकड़ों में काटा जाता है, जिससे ये जल्दी बन जाती है और इसका असली स्वाद भी बना रहता है.
उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में न्यूनतम उपलब्ध सामग्री से बनने वाली रेसिपी है ‘पहाड़ी आलू के गुटके’। आप उत्तराखंड घूमने जाएं तो यह डिश आपको स्ट्रीट फूड के रूप में कई जगह मिलेगी। इसमें न प्याज है,न अदरख न लहसुन। बेसिक मसालों से बनने वाले पहाड़ी आलू के गुटके सरसों के तेल का स्मोकी फ्लेवर पाकर और कमाल के बनते हैं। आसानी से बनने वाली ये खास रेसिपी को जरूर ट्राई की जियेगा।

पहाड़ी आलू के गुटके बनाने की सामग्री
- आलू – 500 ग्राम,मीडियम साइज़, के उबले हुए
- साबुत धनिया – 1 टेबलस्पून
- जीरा-1 टीस्पून
- अदरक- 1 इंच का टुकड़ा
- हरी मिर्च- 2
- हरा धनिया – 2 टेबलस्पून
- कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर – 1 टीस्पून
- जीरा पाउडर -1/2 टीस्पून
- गरम मसाला – आधा टीस्पून
- सरसों का तेल 3 से 4 टेबल स्पून
- जीरा- 1 टीस्पून (तड़के के लिये)
- राई-1 टीस्पून
- हींग- 2 चुटकी
- सूखी लाल मिर्च – चार
- नमक- 1 टीस्पून या स्वादानुसार
- पानी- आवश्यकतानुसार
पहाड़ी आलू के गुटके बनाने की विधि : (How to make Pahari Potato Gutkas)
- Pahadi Aloo Ke Gutke Recipe बनाने के लिए सबसे पहले आलुओं को छील कर, 7 से 8 पीस में काटकर अलग रख ले । अब एक खल-बट्टे में साबुत धनिया, जीरा, अदरक,हरी मिर्च और 2 टेबल स्पून धनिया पत्ती डालें। इन सबको दरदरा अच्छी तरह से कूट लें।
- अब इसमें कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर, जीरा पाउडर और गरम मसाला डालें। 3 से – 4 टेबल स्पून पानी डालकर दोबारा अच्छी तरह से कूट लें।
- अब एक कढ़ाई में सरसों का तेल गर्म करें इसमें जीरा और राई का तड़का लगाए अब गैस को बंद कर दें। तेल जब हल्का ठंडा हो जाए तो हींग डालें। अब इसमें सूखी लाल मिर्च डाल दे और कुछ सेकंड तक भूनें।
- दोस्तों ! अब इसमें कुटा हुआ मसाला डाले और 1 से 2 मिनट मसाले को अच्छी तरह से भूनें। अब इसमें नमक मिलाएं और मध्यम से तेज आंच पर चलाते हुए मसाले को अच्छी से तरह भून ले.
- दोस्तों ! अब इसमें कटे हुए आलू डाल दें और इन्हें मसाले के साथ अच्छी तरह मिक्स कर ले अब आखिर में बारीक कटी धनिया और एक नींबू का रस डालें।
- लीजिए दोस्तों ! हमारी गरमा गरम Pahadi Aloo Ke Gutke Recipe बनकर तैयार हो चुकी है दोस्तों ! गर्मा गर्म पहाड़ी आलू के गुटके का फुल्के या पूरी के साथ मज़ा लीजिए।
Pahadi Aloo Ke Gutke Recipe के लिए आवश्यक टिप्स
- दोस्तों ! आप चाहें तो आलू उबालने के बजाय उन्हें तेल में भी शैलो फ्राई भी कर सकते हैं.
- अगर आपके पास सरसों का तेल नहीं है तो आप उसकी जगह रिफाइंड तेल का भी इस्तेमाल कर सकते हैं.
- इस रेसिपी में आप अपनी पसंद के अनुसार धनिया पाउडर की मात्रा को कम या ज्यादा कर सकते हैं.
- पहाड़ी आलू के गुटकों का स्वाद बढ़ाने के लिए आप इसमें बारीक कटी हुई हरी मिर्च भी डाल सकते हैं.
- आप चाहें तो पकाते समय थोड़ा सा पानी भी डाल सकते हैं. इससे सूखा मसाला आलू पर अच्छे से चिपक जाएगा.
- पहाड़ी आलू के गुटके को आप दही के साथ भी खा सकते हैं.
- बची हुई सब्ज़ी को आप फ्रिज में रख सकते हैं और दोबारा गर्म करके खा सकते हैं.
- तो दोस्तों ! देर किस बात की, आज ही अपने किचन में पहाड़ी आलू के गुटके बनाएं और अपने परिजनों को खिलाएं.
Pahadi Aloo Ke Gutke Recipe in Hindi

तो दोस्तों ! , गरमा गरम रोटियों के साथ पहाड़ी आलू के गुटके का मज़ा लीजिए और अपने किचन में उत्तराखंड का स्वाद लाएं. आप चाहें तो इस सब्ज़ी के साथ पहाड़ी रायता भी बना सकते हैं, जो इसकी टेस्ट को और भी लज़ीज़ बना देगा. दोस्तों ! अगर आप कभी उत्तराखंड घूमने जाएं, तो वहां के लोकल ढाबों में ज़रूर से ज़रूर पहाड़ी आलू के गुटके का स्वाद चखें. यकीन मानिए, ये आपको बिल्कुल भी निराश नहीं करेगा.
उत्तराखंड के पारंपरिक पहाड़ी आलू के गुटके की खुशबू से ही आपके मुंह में पानी आ जाएगा. बनाने में आसान और लज़ीज़ ये सब्ज़ी ना सिर्फ खाने में मजेदार है, बल्कि ये आपके स्वस्थ के लिए भी अच्छी है. तो देर किस बात की, आज ही अपने किचन में पहाड़ों का स्वाद ले आइए!

स्वादिष्ट व्यंजन.इन पर हम हमेशा आपके लिए स्वादिष्ट और आसान रेसिपीज़ लाते रहते हैं. अगर आपको ये रेसिपी पसंद आई, तो कृपया इसे अपने दोस्तों और परिवार के साथ ज़रूर शेयर करें. साथ ही, कमेंट करके हमें बताएं कि आप अगले कौन सी रेसिपी पढ़ना पसंद करेंगे.

