नाश्ता

Easy Poha Recipe in Hindi: हर सुबह के फूड का बेहतरीन नाश्ता – swadishtvyanjan.in

पोहा (Poha) अधिकतर मालवा और भोपाल के आस-पास के इलाके में बेहद पसंद किया जाने वाला एक स्ट्रीट फूड है। Poha Recipe की यह खूबी है कि बहुत ही कम समय में आसानी से बनाया जा सकता है। इसे बनाने में तेल की मात्रा कम प्रयोग होती है। यह कम तेल और कम समय में बनने वाला नाश्ता है जो की खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होता है और हैल्दी भी।

जब भी कुछ तुरत नाश्ता बनाना हो तो आप पोहा बनाईये। सभी को जरूर पसंद आयेगा। साउथ इंडिया की सबसे फेमस डिश इडली और उपमा है वैसे ही हमारी पसंदीदा डिश है पोहा हम सुबह के नाश्ते में पोहा ही खाना पसंद करते है।

ऐसे तो यह सबसे ज्यादा इंदौर यानी कि (Heart of India) में फेमस है, वैसे तो महाराष्ट्र, उड़ीसा, मध्य प्रदेश, तेलंगना, कर्नाटक और गुजरात हर जगह फेमस है। यह आपको हर जगह मिलती है चाहे शहर हो या गावँ  और सारे जगह पर लोग इसे अलग-अलग तरह से खाना पसंद करते हैं। बहुत सारे लोग पोहे को जलेबी के साथ खाना पसंद करते हैं जिसमें से मैं भी एक हूं।

त्योहार का दिन हो या फिर कोई भी खास दिन और घर में जब कोई मेहमान या कोई छुट्टी का दिन हो तब हम  हमेशा सोचते हैं कि सुबह का नाश्ता दिन का खाना और रात का डिनर हमेशा अलग अलग ही  बनाएं। सुबह सबके लिए नाश्ता बनाना सबसे ज्यादा कठिन काम लगता है पोहा सभी का फेवरेट ब्रेकफास्ट में से एक है। मुझे सुबह के नाश्ते में पोहा पसंद है। पोहे को जलेबी और चाय के साथ खानालोगो को बहुत ही ज्यादा पसंद आता है।

अगर आपके घर भी बहुत सारे लोग होते हैं तो आप भी सुबह के नाश्ते के लिए बहुत कंफ्यूज होते हैं तो आप भी पोहे को नाश्ते में बना कर के खा और खिला सकते हैं, यह खाने में स्वादिष्ट तो है ही है साथ ही साथ यह स्वास्थ्य के लिए भी अच्छा है। ठंड के दिन में सुबह-सुबह पोहा और एक कप चाय मिल जाए तो बात ही कुछ अलग होती है। दिन की शुरुआत गरमा गर्म चाय और पोहे के साथ ही करना चाहिए।

पोहा (Poha Recipe) खाने के फायदे

  1. Poha Recipe का सेवन डायबिटीज (Diabetes) के मरीजों के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। क्योंकि पोहा में फाइबर की अच्छी मात्रा पाई जाती है।
  2. पोहा का सेवन वजन (Weight) कम करने के लिए काफी मददगार साबित होता है। क्योंकि पोहा में कैलोरी की मात्रा कम और फाइबर की मात्रा अधिक होती है, इसलिए अगर हम सुबह के नाश्ते में पोहा का सेवन करते हैं, तो यह वजन को कंट्रोल करने में मदद करता है। 
  3. शरीर को स्वस्थ रखने के लिए नाश्ता करना जरूरी होता है। इसलिए अगर आप नाश्ते में पोहा का सेवन करते हैं, तो यह काफी अच्छा साबित होगा क्योंकि पोहा में कार्बोहाइड्रेट पाया जाता है, जो की शरीर में एनर्जी (Energy) का लेवल बनाए रखता है और हमे दिनभर तारो तजा रखता है।
  4. पोहा का सेवन पेट के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि इसमें फाइबर मौजूद होता है, इसलिए इसका सेवन करने से पाचन (Digestion) बेहतर रहता है।
  5. पोहा का सेवन हड्डियों (Bones) को मजबूत बनाए रखने में काफी मददगार साबित होता है। क्योंकि पोहा में कैल्शियम भी पाया जाता है और कैल्शियम हड्डियों को मजबूती प्रदान करता है। 
आप पढ़ रहे है- Poha Recipe in Hindi: हर सुबह के फूड का बेहतरीन नाश्ता. अगर आप नास्ते में ओर भी स्वादिष्ट व्यंजन बनाना चाहते हैं तो ये पढ़े:-
#1. Mix Veg Paratha Recipe in Hindi: मिक्स वेज पराठा बनाने की विधि (हिन्दी में)
#2. Tutti-Frutti Biscuits : घर पर बनाएं बिस्किट बाजार के स्वाद में टूटी-फ्रूटी बिस्किट
#3. खट्टे-मीठे ढोकले हल्का-फुल्का नाश्ता
#4. दही-बडे चटपटे और ज़ायकेदार
#5. समोसे हर उम्र का ज़ायकेदार व्यंजन
Poha Recipe

Poha Recipe बनाने की सामग्री

  • पोहा – 2 बाउल
  • तेल – 1 tbsp
  • मूंगफली – 1 बाउल
  • राई (सरसों के बीज) – ½ tsp
  • हरी मिर्च – 1
  • करी पत्ता – स्वादानुसार
  • प्याज – 2
  • सफेद नमक – ¾ tsp
  • हल्दी पाउडर – ½ tsp
  • लाल मिर्च पाउडर – ½ tsp
  • गरम मसाला – ½ tsp
  • चीनी – ½ tsp
  • टमाटर – 1
  • नींबू का रस – 2 से 4  tsp
  • ताजा हरा धनिया – स्वादानुसार

Poha Recipe (पोहा) बनाने की विधि

  • सबसे पहले हम एक बर्तन लेंगे और उसमें पोहा डाल देंगे। अब पोहे को हम तीन से चार बार धोएंगे ताकि पोहा बिल्कुल साफ हो जाए।
  • पोहा को हमें पानी में भिगोकर नहीं रखना है। जल्दी से पानी से धो लेना है। अब हम एक प्लेट लेंगे और उसमें पोहा को फैलाकर रख देंगे।
  • पोहे को पानी निकालने के लिए उसे  निचोड़ना नहीं है। अगर थोड़ा पानी रह जाता है तो उसे छोड़ देना है क्योंकि पोहा पानी सोख लेता है।
  • 5 मिनट में पोहा खिल जाएगा और सारा पानी सोख लेगा।
  • अब हम एक कड़ाही लेंगे और उसमें सरसो (राई) डाल देंगे।
  • सरसों चटकने लगेगी तब हम इसमें करी पत्ता, हरी मिर्च और अदरक का पेस्ट भी  डाल देंगे।
  • इन सभी चीजों को हम आधी मिनट तक पका लें फिर इसमें हल्दी पाउडर, लाल मिर्च  और धनिया पाउडर डाल देंगे और इन सभी चीजों को धीरे धीरे मिक्स कर ले।
  • अब हम इसमें प्याज डाल देंगे। प्याज को जल्दी पकाने के लिए हम इसमें स्वादानुसार नमक डाल देंगे और मिक्स कर देंगे।
  • नमक डालने के बाद हमें प्याज को 2 मिनट तक पकाना है गोल्डेन ब्राउन होने तक।
  • बाद मे हम इसमें पोहे डाल देंगे। पोहे के साथ ही हम इसमें एक चम्मच चीनी, अमचूर पाउडर और हरा धनिया डाल देंगे।
  • इन सभी चीजों को अच्छे से मिक्स कर लें मिक्स करने के बाद हम गैस को बंद कर देंगे। 
  • 2 मिनट बाद हम प्लेट हटा देंगे और हमारे पोहे बनकर तैयार है। आप इसे नींबू, हरा धनिया और भुजिया के साथ भी सर्व कर सकते है।   

Poha Recipe बनाने के लिए सुझाव

पोहा को पानी मै डूबा कर न रखे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *