स्पेशलमिठाई

Raksha Bandhan 2025: अपने भाई को खिलाइये रक्षाबंधन पर वो मिठाई, जो घर पर आसानी से बनकर हो जायेगी तैयार Tasty And Healthy

Raksha Bandhan 2025: इस साल राखी का पवित्र त्योहार 9 अगस्त को मनाया जाएगा, जिसकी तैयारी हर भाई-बहन ने शुरू कर दी है। इस दिन बहनें अपने भाई की कलाई पर राखी बांधती हैं और मिठाई खिलाकर उनका मुंह मीठा कराती हैं।

वैसे तो रक्षाबंधन के त्योहार पर बाजार में आपको हर तरह की मिठाई मिल जाएगी, लेकिन त्योहार के मौसम में बाजारों में मिलावट वाली मिठाई मिलती है। जिसको खाकर तबियत खराब होने का डर रहता है। ऐसे में आप अपने भाई के लिए घर पर ही कुछ खास बना सकती हैं।

अगर आप राखी पर अपने भाई को कुछ अच्छा बनाकर खिलाना चाहती हैं तो मलाई घेवर एक बेहतर विकल्प है। यहां हम आपको मलाई घेवर बनाने का आसान तरीका बताने जा रहे हैं, ताकि आप अपने भाई को शुद्ध घर की बनी हुई मिठाई खिला सकें। ये खाकर किसी की तबियत खराब होने का डर भी नहीं रहता।

Raksha Bandhan 2025:
Raksha Bandhan 2025:

Raksha Bandhan 2025: घेवर बनाने का सामान

मैदा – 2 कप

घी  – 1/2 कप

दूध – 1/4 कप

पानी – 1 कप

मावा

बर्फ के टुकड़े – 4-5

चीनी – 2 कप

इलायची पाउडर – 1/4 चम्मच

केसर – 10-12 धागे

घी (तलने के लिए)

यह भी देखें: Suji Appe Recipe: ब्रेकफास्ट मे 1 बार स्वादिष्ट सूजी के अप्पे बनाकर परोसें, इसको बनाने की विधि है आसान, इसका स्वाद भी है लाजवाब, सभी माँगेगे बार-बार, Testy And Healthy Recipe

Raksha Bandhan 2025: घेवर बनाने की विधि

घेवर का बैटर तैयार करने के लिए सबसे पहले एक बड़े कटोरे में मैदा लें।अब इसमें घी और बर्फ के टुकड़े डालें। इसे अच्छी तरह मिलाएं जब तक कि घी और मैदा अच्छे से मिल जाए। इसके बाद, दूध और थोड़ा-थोड़ा करके पानी डालें और लगातार मिलाते रहें। जब इसका पतला बैटर तैयार हो जाए तो इसे साइड में रख दें।  इसमें किसी भी प्रकार की गुठलियां नहीं होनी चाहिए।

अब इसके लिए आपको चाशनी तैयार करनी है। चाशनी बनाने के लिए एक पैन में चीनी और 1 कप पानी डालें। चीनी को अच्छी तरह से घुल जाने के बाद इसमें इलायची पाउडर और केसर डालें। इसे धीमी आंच पर गर्म रखें। चाशनी जब तैयार हो जाए तो इसे साइड में रख दें। अब एक गहरे पैन में घी गरम करें। घी की मात्रा इतनी होनी चाहिए कि घेवर उसमें डूब सके सके।

अब घेवर के बैटर को एक बड़े चम्मच या किसी कटोरी से पैन के केंद्र में डालें। धीरे-धीरे बैटर को बीच में डालते रहें ताकि घेवर गोलाकार बने। जैसे ही घेवर तैयार होने लगे तो सुनहरा होने के बाद इसका अतिरिक्त घी निकालने के लिए इसे पैन से निकालकर नैपकिन पर रखें।

अब तैयार घेवर को चाशनी में डालें और कुछ सेकंड के लिए छोड़ दें ताकि चाशनी घेवर में अच्छे से सोख जाए। घेवर को चाशनी से निकालें और किसी प्लेट में रखें। आखिर में इस पर मावा लगाएं और उसे पिस्ता और बादाम के टुकड़ों से सजाएं।

Raksha Bandhan 2025: सब्जी की मिठाइयां

 Raksha Bandhan 2025: भारत में खाने की अलग-अलग वैरायटी की कोई कमी नहीं है और सब्जी की भी मिठाइयां बनाई जाती हैं।  रक्षाबंधन के मौके पर आप भी इन मिठाइयों को अपने भाई के लिए बना सकती हैं।

रक्षाबंधन के मौके पर राखी बांधने के साथ ही भाई का मुंह मीठा कराने की रस्म भी होती है, वैसे तो ज्यादातर लोग मार्केट से मिठाई खरीदते ही है, लेकिन कुछ ऐसी मिठाइयां हैं जो सब्जियों से तैयार की जाती हैं और आप अपने भाइयों के लिए घर पर भी ये मिठाइयां बना सकती हैं।

सब्जियों की मिठाई का एक ये फायदा भी होता है कि इसमें कुछ न्यूट्रिशन भी मिल जाते हैं और अगर आप घर पर तैयार करेंगी तो सेहत के हिसाब से हाइजीन मेंटेन किया जा सकता है और स्वीट्स में चीनी की मात्रा भी खुद तय कर सकती हैं. तो चलिए जान लेते हैं सब्जियों से बनने वाली मिठाइयों के बारे में.

यह भी पढ़ें: कुकिंग के साथ-साथ क्रिकेट के शौकीन लोग क्रिकेट की तमाम जानकारी के लिए यहाँ पर क्लिक करे।

Raksha Bandhan 2025: कौन-कौन सी मिठाई सब्जी से बनाई जाती हैं

Raksha Bandhan 2024: सब्जियों से बनने वाली मिठाई में परवल और खोया से बनी मिठाई काफी पसंद की जाती है, इसके अलावा लौकी की बर्फी भी खाने में बेहद अच्छी लगती है। आगरा का मशहूर पेठा भी सफेद कुम्हड़ा से तैयार किया जाता है फिलहाल राखी के लिए आप घर पर परवल और लौकी की मिठाई बना सकती हैं, क्योंकि इनमें ज्यादा टाइम नहीं लगता है।

Raksha Bandhan 2025: परवल की मिठाई के इनग्रेडिएंट

अगर परवल की मिठाई बनानी है तो इसके लिए आपको चाहिए होंगे परवल (सब्जी), दूध खोया (मार्केट से भी खोया ले सकती हैं) बनाने के लिए, पिस्ता, काजू, बादाम, किशमिश. हरी इलायची, चीनी (चाशनी बनाने के लिए).

Raksha Bandhan 2025: इस तरह बनाएं परवल की मिठाई

Raksha Bandhan 2025: सबसे पहले परवल को धोकर छील लें और बीच में से कट लगाकर बीज निकालकर खोखले कर लें, अब परवल को पानी में उबलने रख दें और करीब 70 प्रतिशत पकने के बाद गैस ऑफ कर दें और परवल को एक छलनी में निकाल लें ताकि पानी निकल जाए।

गैस पर पानी और चीनी बराबर मात्रा में चढ़ाएं और चाशनी बनने रख दें, इसमें इलायची पाउडर और थोड़ा सा ग्रीन कलर भी डाल दें। चाशनी बनने के बाद इसमें परवल डालकर कुछ देर तक पकाएं और गैस बंद करने के बाद परवल को चार-पांच घंटे चाशनी में डूबा रहने दें।

खोया में कटे हुए मेवा मिलाकर फिलिंग तैयार करें और चाशनी से परवल निकालकर एक-एक करके इसमें खोया को भर दें, इसके बाद पिस्ता से सजाकर सर्व करने के लिए तैयार है आपकी परवल की मिठाई।

Raksha Bandhan 2025: लौकी की बर्फी के इनग्रेडिएंट

बर्फी बनाने के लिए सबसे जरूरी इनग्रेडिएंट्स लौकी और खोया ले लें इसके साथ में इलायची पाउडर, काजू, बादाम, खरबूज के बीज, चीनी (चाशनी के लिए) चाहिए होंगे।

Raksha Bandhan 2025: ऐसे बनाएं लौकी की बर्फी

सबसे पहले लौकी को धोकर कद्दूकस करें और कढ़ाई में घी डालकर हल्की आंच पर पकने के लिए रख दें, बीच-बीच में इसे चलाते रहें ताकि लौकी न जले। दूसरी तरफ खोया को पैन में चढ़ा दें और लगातार चलाते हुए हल्की आंच पर गोल्डन कलर आने तक भूने।

दोनों चीजें तैयार होने के बाद एक तरफ रख दें एक पैन में जरूरत के मुताबिक, दो तार की चाशनी बनाएं। इसमें इलायची पाउडर डालें और जब चाशनी तैयार हो जाए तो गैस बंद करने के बाद इसमें लौकी, खोया और मेवा मिलाकर एक थाली में घी लगाकर फैला दें। कुछ देर बाद जब बर्फी जम जाए तो इसे चौकोर टुकड़ों में काटकर एक-एक काजू से सजाकर सर्व करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *