स्नैक्स

Samosa हर उम्र का ज़ायकेदार व्यंजन

Samosa हर उम्र का ज़ायकेदार व्यंजन ,खासकर भारत में तो हर किसी ने समोसे तो ज़रूर खाये होंगे।भारत समोसे करीब-करीब पूरी दुनिया में मशहूर हो गए हैं ,भारत में समोसे हर जगह मिल जाते हैं, लेकिन बाजार के समोसेऔर घर के समोसे में बहुत अंतर है ,आज हम आपको घर में ही समोसे बनाना सिखाएंगे।

PREP TIME –1 hr | COOK TIME –30 mins | COURSE –Side Dish | CUISINE –Indian | SERVINGS –2 लोग

Samosa बनाने के लिए बर्तन

  • 1 कढ़ाई
  • 1 कड़छी
  • 1 छन्नी
  • 1 चाक़ू
  • 1 पतीला (गंज)
  • 1 थाली
  • 1 साफ़ कपडा
  • 1 चम्मच
  • 1 परात
  • 1 पैन

Samosa बनाने के लिए सामग्री

  • 5-6 पीस आलू
  • 200 ग्राम मैदा
  • 2 पीस हरी मिर्च कटी हुई
  • 1 चम्मच अदरक लहसुन का पेस्ट
  • 1 चम्मच अजवाइन
  • 1 चम्मच सौंफ मीठी वाली
  • 1 कप मटर दाना
  • 1 कप हरा धनिया
  • 1 चम्मच जीरा
  • 1 चम्मच हल्दी पाउडर
  • 1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • 1 चम्मच धनिया पाउडर
  • 1 चम्मच गरम मसाला
  • तेल तलने के लिए
  • नमक स्वादानुसार

जानें खाने में क्या क्या पसंद करते हैं आपके अपने फेवरेट क्रिकेटर्स :-

यह भी पढे :- Besan ke Gatte ki Sabji बेसन के गट्टे की Special सब्जी

Samosa बनाने की विधि

  • सबसे पहले आलू को पानी से धोकर पानी में उबालें।
  • आलू उबलते समय स्वादानुसार नमक जरूर मिलाएं।
  • जब तक आलू उबल रहे हैं तब तक मैदा गूंथ कर तैयार रखें।
  • एक परात में मैदा स्वाद अनुसार, नमक, अजवाइन और दो चम्मच तेल डालकर हाथों से अच्छी तरह मिला लें।
  • अब थोड़ा-थोड़ा करते हुए पानी मिलाये और थोड़ा सख्त मैदा गूंथ कर तैयार कर ले।
  • यदि आपको (samosa) समोसे की पपड़ी खस्ता और ज्यादा स्वादिष्ट चाहिए तो आटा तो मैदा गूंथते समय तेल के बजाये दो बड़े चम्मच घी मिला सकते हैं। इससे खस्ता पपड़ी बनेगी और खुशबू बहुत बढ़िया आएंगी।
  • जब मैदा गूंथ कर तैयार हो जाए तब परात पर गिला कपड़ा ढककर सेट होने 15-20 मिनट के लिए रखें।
  • अब आलू अच्छी तरह उबल चुके हो तब आलू का छिलका निकाल दे और आलू ठंडे होने पर हाथों से फोड़कर छोटे-छोटे टुकड़े कर ले।
  • अब मसाला बनाने की तैयारी शुरू कर दे। मसाला तैयार करने के लिए पैन में दो चम्मच तेल डालकर गर्म करें।
  • जब तेल गरम हो जाए तब इसमें जीरा, सौंफ और कटी हुई हरी मिर्च डालकर भूनें।
  • अब अदरक लहसुन का पेस्ट डालकर 1 मिनट भूनें।
  • गैस की आंच मीडियम रखें और जब मसाले भून जाए तब मटर दाने मिलाकर 1 मिनट पकाएं।
  • यदि आप मटर (बटाने) हरे मि लाते हो तो उबालने की जरूरत नहीं। यदि सूखे मटर का इस्तेमाल कर रहे हो तो 7-8 घंटे पहले मटर को पानी में भिगो दें, फिर आलू के उबाले।
  • अब आलू डालें और साथ ही हल्दी, मिर्च पाउडर, गरम मसाला, धनिया पाउडर, स्वादानुसार नमक डालकर अच्छी तरह मिलाते हुए 2-3 मिनट पकाएं।
  • जब आलू और मसाले अच्छी तरह मिल चुके हो और मसालों की खुशबू आने लगे, तब हरा धनिया डालकर मिला दें। फिर गैस बंद कर दें और ठंडा होने बाजू में रख दें।
  • अब मैदे पर से गिला कपड़ा हटाए और मीडियम आकार की लोई बना लें।
  • अब एक लोई को हाथों पर गोल आकार में पेड़ा बनाएं और गोल-लंबे आकार में बेले।
  • अब यह पूरी को बीच में से काट कर दो भाग कर दे।
  • अब एक भाग को उठाकर किनारों पर पानी लगा कर कोण तैयार कर ले।
  • अब इस कोण में आलू की (samosa) समोसे स्टफ्फिंग भरकर समोसे का मुंह बदं कर दें। सभी समोसे को इसी तरह तैयार कर लें।
samosa
samosa
  • अब कड़ाही में समोसे तलने के लिए तेल गरम करें। जब तेल गरम हो जाए तब आंच को धीमी करें और कढ़ाई के अनुसार तीन-चार समोसे डाले और फ्राई होने दे।
  • समोसे तलते समय मीडियम आंच रखें। ज्यादा तेज आंच पर तलोगे तो ऊपर से पपड़ी का कलर बदलेगा लेकिन अंदर से कच्चे रहेंगे और स्वादिष्ट नहीं बनेंगे।
  • अब 2 मिनट बाद छन्नी से पलट दे और फ्राई होने दे। बीच-बीच में छन्नी से पलटाते रहे ताकि चारों ओर से बराबर फ्राई हो सके।
  • जब इस पर हल्का लाल कलर आ जाए तब कलछी से निकाल दे।ठीक इसी तरह सभी समोसे फ्राई कर ले और फ्राई होने के बाद बाजू में रख दे।
  • Samosa बनाने के लिए बनकर तैयार हो चुके है। इसे अपनी मनपसंद चटनी या सॉस के साथ परोसे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *