Suji curd Uttapam recipe: गर्मियों मे आप ब्रेकफास्ट में Tasty and Healthy फूड सूजी (रवा) दही उत्तपम, 1 बार जरूर बनाएं सभी को बहुत पसंद आएगा इसकी रेसिपी भी सिंपल है
suji curd uttapam recipe: सूजी दही उत्तपम बनाने की सामग्री:

सूजी (रवा) – 1 कप
दही – 1/2 कप
पानी – 1/4 कप (आवश्यकतानुसार)
हरा धनिया (कटा हुआ) – 2 टेबल स्पून
हरी मिर्च (कटी हुई) – 1
अदरक (कसा हुआ) – 1 टीस्पून
नींबू का रस – 1 टीस्पून
बेकिंग सोडा – 1/4 टीस्पून
नमक – स्वाद अनुसार
तेल – उत्तपम सेंकने के लिए
आधा चम्मच काली मिर्च पाउडर,
एक गोल कटी हुई शिमला मिर्च,
एक गोल कटा हुआ टमाटर,
दो बड़ा चम्मच ऑलिव ऑयल।
suji curd uttapam recipe: सूजी दही उत्तपम बनाने की विधि:

suji curd uttapam recipe: नाश्ते में टेस्टी सूजी उत्तपम बनाने के लिए सबसे पहले एक बड़े बर्तन में सूजी डालें. अब सूजी में दही डालकर दोनों को अच्छी तरह से मिक्स करें।
इसके बाद इस मिश्रण में थोड़ा सा पानी मिलाएं और पकोड़े के घोल जैसा बैटर तैयार कर लें (आवश्यकतानुसार पानी डालें।)
अब इसमें हरा धनिया, हरी मिर्च, अदरक, नींबू का रस, और नमक डालकर अच्छे से मिला लें।
मिश्रण को 10-15 मिनट के लिए छोड़ दें ताकि सूजी दही में अच्छी तरह से सोख ले।
अब शिमला मिर्च, पत्तागोभी, टमाटर को बारीक काट लें और एक बाउल में डालकर मिलाकर रख लें।
तय समय के बाद बैटर को लें और उसमें बेकिंग सोडा डालकर मिक्स कर दें।
अगर बैटर ज्यादा गाढ़ा लगे तो उसमें थोड़ा पानी मिला सकते हैं।
अब एक नॉनस्टिक पैन/तवा लेकर मीडियम आंच पर गर्म करें।
तवा गर्म होने के बाद उस पर थोड़ा सा तेल डालकर चारों तरफ फैला दें।
इसमें थोड़ी सी राई डालकर फैलाएं।
suji curd uttapam recipe: अब उत्तपम का बैटर लें और जब राई चटकने लगे तो तवे पर 2 कटोरी उत्तपम का बैटर डालकर गोल-गोल करते हुए फैला दें।
इसके ऊपर थोड़ा और तेल डालें और ढककर 2-3 मिनट तक मध्यम आंच पर सेंकने दें।
अब उत्तपम के ऊपर कटी सब्जियां टमाटर, पत्तागोभी और शिमला मिर्च डालकर एक जैसी फैलाएं।
ऊपर से थोड़ा सा हरा धनिया डाल दें।
अब थोड़ा सा तेल उत्तपम के चारों ओर डाल दें और करछी के पिछले हिस्से से सब्जियों को उत्तपम पर दबाकर पकाएं।
जब नीचे का हिस्सा सुनहरा और क्रिस्पी हो जाए, तो उत्तपम को पलटकर दूसरी तरफ भी सेंकें।
जब दोनों तरफ अच्छे से सिक जाए, तो इसे तवे से निकालकर प्लेट में रखें।
नाश्ते के लिए टेस्टी उत्तपम बनकर तैयार है. इसी तरह सारे बैटर से सूजी उत्तपम तैयार कर लें।
इसे नारियल की चटनी के साथ सर्व करें।
या गर्मागर्म सूजी दही उत्तपम हरी चटनी या टमाटर सॉस के साथ सर्व करें।
suji curd uttapam recipe: सुझाव: आप इसमें अपनी पसंद की सब्जियाँ जैसे गाजर, शिमला मिर्च, मटर भी डाल सकते हैं।
suji curd uttapam recipe: चटनी के लिए
आधा कटोरी रोस्टेड मूंगफली दाना,
थोड़ा सा हरा धनिया,
दो हरी मिर्च,
नमक स्वादानुसार,
एक बड़ा चम्मच दही,
इमली का पानी, एक चौथाई कटोरी।
मूंगफली की चटनी और सलाद के साथ उत्तपम का स्वाद सचमुच अद्भुत लगेगा।